Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

अनियंत्रित यात्री बस की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, दो बच्चियों की हालत गंभीर

कांकेर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। शहर के गौरवपथ पर शनिवार शाम को पंडरीपानी के पास एक अनियंत्रित यात्री बस ने माेटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हृदयविदारक घटना में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश मंडावी अपनी माेटरसाइकिल पर तीन बच्चों के साथ सवार होकर कहीं जा रहे थे, जैसे ही अंग्रेजी शराब दुकान के पास बाईपास क्षेत्र में पहुँचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माेटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मुकेश और उनके पुत्र खिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं लीशा मंडावी और दुर्गेश्वरी मंडावी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुँची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाकारित बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *