Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

अशोकनगर में करीला मेले की तैयारी में जुटा रेल प्रबंधन

अशोकनगर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में करीला स्थित मां जानकी मंदिर पर रंग पंचमी के अवसर पर होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों में जहां जिला प्रशासन सक्रिय है, वहीं रेल प्रशासन भी यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

रेल प्रबंधक केएल मीना ने बताया कि रंग पंचमी के मेले में शामिल होने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल और अतिरिक्त टिकट खिड़कियां उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित अनुरोध भेजे गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर प्रयास चलेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के स्टॉपेज का समय बढ़ाने की मांग भी की गई है, ताकि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में कोई समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *