Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

कबीरधाम जिला महात्मा गांधी नरेगा योजना के क्रियान्वयन में शीर्ष पर

रायपुर, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ग्रामीणों को 35 लाख 60 हजार मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराते हुए 78 करोड़ 81 लाख रुपये का मजदूरी भुगतान किया गया है। विकासखंड कवर्धा, बोडला, सहसपुर लोहारा एवं पंडरिया के सभी ग्राम पंचायतो में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से कई निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 32,000 से अधिक ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है, और कबीरधाम जिला रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में प्रदेश में अग्रणी बना हुआ है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले के 427 ग्राम पंचायतों में 3532 निर्माण कार्य जारी हैं। इनमें कच्ची नाली निर्माण, तालाब, तथा पशु शेड निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। अब तक ग्रामीणों को उनके बैंक खातों में 78 करोड़ 81 लाख रुपये का मजदूरी भुगतान किया जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष में कबीरधाम जिला रोजगार के मामले में 55 प्रतिशत से अधिक मानव दिवस सृजित कर चुका है और संभवतः अंत तक यह जिला सर्वाधिक रोजगार देने वाला जिला बन जाएगा। 3347 ग्रामीण परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया है, और भविष्य में भी रोजगार का सिलसिला जारी रहेगा। कबीरधाम जिले में 1994 दिव्यांगों और 100597 पंजीकृत महिलाओं को रोजगार प्रदान किया गया है, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *