MP: सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा की जीत, CM और पार्टी अध्यक्ष ने दी बधाई
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल (Hemant Khandelwal) ने आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद (Susner Municipal Council) अध्यक्ष पद के निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बद्रीलाल सोनी के विजयी होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सुसनेर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 960 से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि सुसनेर नगर परिषद के चुनाव परिणाम में जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है और लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है।
उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस जीत के लिए भाजपा प्रत्याशी को बधाई देते हुए लिखा, 'सुसनेर में खिला विकास का 'कमल'। सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री प्रदीप सोनी जी को विजयश्री प्राप्त करने...
