Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2026

बी सीजन के पहले एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई रिएक्टिव पावर कंपनसेशन क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर

बी सीजन के पहले एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई रिएक्टिव पावर कंपनसेशन क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर

मध्य प्रदेश
भोपाल ! ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने रबी सीजन के ठीक पहले अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क की रिएक्टिव पावर कंपन सेशन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचवी) सबस्टेशनों मे 750 कैपेसिटर बैंको के संचालन से वोल्टेज प्रोफाइल बेहतर हुआ है तथा कृषि उपभोक्ताओं सहित सभी उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर, गुणवत्तापूर्ण और मानक वोल्टेज पर विद्युत आपूर्ति मिल रही है। मंत्री श्री तोमर ने बताया कि एमपी ट्रांसको द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अभी तक 29 नए कैपेसिटर बैंकों की स्थापना कर उन्हें सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 750 कैपेसिटर बैंक क्रियाशील हैं, जिनकी संयुक्त स्थापित क्षमता 9383.5 एमवीएआर हो गई है। यह क्षमता प्रदेश की अब तक की अधिकतम रिएक...
नेशनल हाईवे को जाम फ्री बनाने की तैयारी…. फास्टैग और वाहन डेटाबेस की मदद से होगी एडवांस प्लानिंग

नेशनल हाईवे को जाम फ्री बनाने की तैयारी…. फास्टैग और वाहन डेटाबेस की मदद से होगी एडवांस प्लानिंग

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में नेशनल हाईवे (National Highway) के निर्माण और ट्रैफिक प्रबंधन की पुरानी परिपाटी बदलने जा रही है। अब हाईवे पर घंटों लंबे जाम और हादसों का इंतजार करने के बजाय सरकार (Government) फास्टैग (FASTag) और वाहन डेटाबेस (Vehicle Database) की मदद से एडवांस प्लानिंग करेगी। इसके तहत किसी हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से दो-तीन साल पहले ही उसके चौड़ीकरण या बाईपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फास्टैग अब सिर्फ टोल वसूली का जरिया नहीं रहेगा। इसके डेटा का उपयोग ट्रैफिक पैटर्न, गाड़ियों की रफ्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग में किया जाएगा। वर्तमान में किसी हाईवे सेक्शन पर वाहनों की संख्या उसकी कुल क्षमता के 75 से 80 प्रतिशत तक पहुंचेगी तो डिजिटल सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से चौड़ीकर...
गुस्सैल स्वभाव के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे नाना पाटेकर… एक्ट्रेस को सच में मार दिया था थप्पड़

गुस्सैल स्वभाव के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे नाना पाटेकर… एक्ट्रेस को सच में मार दिया था थप्पड़

मनोरंजन, राष्ट्रीय
मुम्बई। नाना पाटेकर (Nana Patekar) अपनी इंटेंस एक्टिंग और गुस्सैल स्वभाव के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहे। ऐसा ही एक किस्सा साल 1997 की फिल्म ‘यशवंत’ के दौरान हुआ था, जब उन्होंने एक सीन में अपनी को-स्टार को सच में थप्पड़ (Actually Slapped) मार दिया था। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो और भी चौंकाने वाला था। एक्ट्रेस ने याद किया किस्सा‘यशवंत’ फिल्म में एक्ट्रेस मधु (Madhu) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) पति-पत्नी के रोल में थे, जिसे अनिल मट्टू (Anil Mattu) ने डायरेक्ट किया था। हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने इस घटना को याद किया और बताया कि सीन में उन्हें रोना था, लेकिन जब उन्होंने ग्लिसरीन इस्तेमाल करने की कोशिश की, तो नाना ने मना कर दिया। क्या है पूरी कहानी?मधु ने कहा कि नाना के साथ काम करने से वह एक ज्यादा नेचुरल और इमोशनल एक्टिंग करने लगीं। उन्होंने बताया, ‘नाना पाटेकर के स...
मॉनसून की विदाई के बाद भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी… दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

मॉनसून की विदाई के बाद भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी… दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मॉनसून (Monsoon) की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) भी शुरू हो गई है. वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, लेकिन सुबह और रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वह...
अमेरिका में विदेशी छात्रों को बड़ा झटका…. पढ़ते हुए नौकरी करना पड़ेगा महंगा!

अमेरिका में विदेशी छात्रों को बड़ा झटका…. पढ़ते हुए नौकरी करना पड़ेगा महंगा!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्रों (Foreign Students) के लिए साथ में नौकरी करना अब महंगा हो सकता है. ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (Optional Practical Training- OPT) कार्यक्रम में शामिल होने पर भारी भरकम फीस लगाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, यह रकम छात्रों से सीधे नहीं, बल्कि संबंधित कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ली जाएगी। दरअसल, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने विदेशी छात्रों के लिए ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) कार्यक्रम में शुरुआती आवेदन पर 70,000 डॉलर (भारतीय ₹67.72 लाख रुपये) की भारी भरकम फीस लगाने का प्रस्ताव दिया है. हर नए छात्र के OPT कार्यक्रम में शुरुआती आवेदन के लिए स्कूल को 70,000 डॉलर देने होंगे. वहीं, कार्यक्रम को आगे बढ़ाने या नवीनीकरण के लिए 30,000 डॉलर फीस प्रस्तावित है। क्या है OPT कार्यक्रम?OPT के तहत वि...
इस कार कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी… 1 लाख कर्मियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता!

इस कार कंपनी में बड़ी छंटनी की तैयारी… 1 लाख कर्मियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लग्जरी स्पोर्ट्स कार (Luxury Sports Car Manufacturer) बनाने वाली कंपनी पोर्शे (Porsche) बड़े रीस्ट्रक्चरिंग प्लान की तैयारी कर रही है। कंपनी 2030 तक करीब 9,000 नौकरियों में कटौती कर सकती है। यह उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 25% है। कंपनी के मुताबिक, पहले से घोषित कटौती को शामिल करने पर कुल वर्कफोर्स रिडक्शन (Workforce reduction) करीब 30% तक पहुंच सकती है। चीन में बिक्री में गिरावट और ईवी स्ट्रेटजी में महंगे बदलावों ने कंपनी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसके अलावा पोर्शे की मदर कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप में करीब 1 लाख जॉब कम करने पर काम कर रही है। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं। पोर्शे के CEO माइकल लीटर्स ने 7 अक्टूबर को Stuttgart के पास कंपनी के Weissach डेवलपमेंट सेंटर में कैपिटल मार्केट डे के दौरान नई रणनीति पेश की। ‘Sportwagenschmiede '35’ नाम की इस योजना का फोकस कम गाड़ियां बेचक...
आम आदमी को झटका…. महंगाई पर लगाम कसने के बहाने बढ़ाया रेपो रेट… अब EMI करेगी जेब ढ़ीली!

आम आदमी को झटका…. महंगाई पर लगाम कसने के बहाने बढ़ाया रेपो रेट… अब EMI करेगी जेब ढ़ीली!

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। तकनीकी रूप से बताया जाए तो रेपो रेट (Repo Rate) वह ब्याज दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक (Reserve Bank) देश के कमर्शियल बैंकों (Commercial Banks) को उनके दैनिक कामकाज के लिए कर्ज देता है. देखने-सुनने में यह भले दो बैंकों के बीच की बात लगे, लेकिन जैसे ही रेप रेप बढ़ने की खबर आती है, आम आदमी की जेब पर इसका असर बेहद पेंचीदा और खर्चीला हो जाता है. साढ़े तीन साल बाद RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. इसके पीछे तर्क ये दिया गया है कि ईरान वॉर (Iran War) के कारण देश में बढ़ती महंगाई को 6 फीसदी के भीतर रोके रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। रिजर्व बैंक की दलील और उसके सामने के हालात अपनी जगह है, लेकिन आपकी और हमारी रसोई तक पहुंचने वाला यह एक बड़ा झटका भी है. बैंक को मिलने वाला महंगा कर्ज घूम-फिरकर आखिरकार आम इंसान की EMI, मकान के सपने और महीने के बजट पर ही भारी पड़ता ह...
MP: पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन…. 27 की सेवाएं समाप्त… कइयों को थमाए नोटिस

MP: पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन…. 27 की सेवाएं समाप्त… कइयों को थमाए नोटिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) के तहत ग्रामीण आबादी की संपत्तियों की रजिस्ट्री को लेकर सरकार (Government) और पटवारियों (Patwaris) के बीच टकराव बढ़ गया है। सरकार ने कार्रवाई तेज करते हुए देवास और आगर-मालवा (Dewas and Agar-Malwa) में 27 प्रोबेशनरी पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, अलग-अलग जिलों में कई पटवारियों को सेवा समाप्ति से पहले कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। ग्वालियर में भी बड़ी संख्या में पटवारियों को नोटिस मिलने की जानकारी सामने आई है। गुना में चार पटवारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस दिए गए हैं, जबकि पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष समेत चार पटवारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसको लेकर अब पटवारी संघ ने भी नोटिस वापस नहीं लेने पर काम बंद करने की चेतावनी दी हैं। रजिस्ट्री में अड़ंगेबाजी का आरोपसरकार की कार्रवाई को स्वामित्व योजना के तह...
शिवराज सिंह चौहान के घर आया नन्हा मेहमान…. रिद्धि- कुणाल बने माता-पिता

शिवराज सिंह चौहान के घर आया नन्हा मेहमान…. रिद्धि- कुणाल बने माता-पिता

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। उनके बेटे कुणाल (Son Kunal) की पत्नी रिद्धि (Wife Riddhi) ने बेटे को जन्म (Giving Birth Son) दिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शिवराज सिंह ने अपनी खुशू जाहिर की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, आज हमारे जीवन में एक बार फिर से सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। क्या रखा है नामबहू रिद्धि के बच्चे के जन्म के बाद शिवराज सिंह ने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है। शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट करते हुए लिखा, "बेटे के रूप में ‘अहान’ हमारे घर अपार खुशियां लेकर आया है। कुणाल और रिद्धि माता-पिता बने है, मुझे और साधना को फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है। कार्तिकेय-अमानत बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं और हमारी ...
भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री ने देश के वायुवीरों को किया नमन

भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री ने देश के वायुवीरों को किया नमन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के 94वें स्थापना दिवस (94th Foundation Day) पर देश के शीर्ष नेताओं ने वीर वायु योद्धाओं (Brave Air Warriors) के साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को सलाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्रालय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेशों के जरिए वायुसेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दीं। राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में वायु योद्धाओं के साहस, सटीक कार्रवाई और अभियान संबंधी तैयारियों को प्रदर्शित किया। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि देश को अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है। अमित शाह ने जवानों की अदम्य वीरता और मारक क्षमता की तारीफ की,...