Tuesday, April 28खबर जो असर करे |
Shadow

Month: April 2026

पांच साल में विदशी धरती पर 37,740 भारतीय मजदूरों की मौत… सबसे ज्यादा खाड़ी देशों में

पांच साल में विदशी धरती पर 37,740 भारतीय मजदूरों की मौत… सबसे ज्यादा खाड़ी देशों में

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) ने विदेश में भारतीय कामगारों (Indian workers) की स्थिति को लेकर जो आंकड़े सामने रखे हैं, वे परेशान करने वाले हैं। पिछले पांच वर्षों में विदेशी धरती (Foreign land) पर हर दिन औसतन 20 से अधिक भारतीय श्रमिकों की मौत हुई है। इनमें 86 फीसदी से अधिक मौतें खाड़ी देशों में हुईं हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह (Kirti Vardhan Singh) की ओर से राज्यसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, विदेश में 2021 से 2025 के बीच कुल 37,740 भारतीय कामगारों की जान गई। हालांकि इन मौतों की वजहों का ब्योरा नहीं दिया गया। हालांकि तुलनात्मक रूप से देखें तो खाड़ी देशों में मौतों का औसत 2012-2018 के मुकाबले लगभग दोगुना होकर रोजाना 18 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा खाड़ी देशों में भारतीय की मौतेंखाड़ी देशों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सबसे ज्यादा 12,380 मौतें हुईं। इसके बाद सऊदी अरब,...
LPG संकट: कर्नाटक में 300 से ज्यादा पंप हुए बंद…. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बढ़ाई सप्लाई

LPG संकट: कर्नाटक में 300 से ज्यादा पंप हुए बंद…. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बढ़ाई सप्लाई

राज्य, राष्ट्रीय
बंगलूरू। कर्नाटक (Karnataka ) में इन दिनों ऑटो एलपीजी (Auto LPG.) की मांग अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि बंगलूरू और राज्य के कई हिस्सों में 300 से ज्यादा निजी एलपीजी पंप बंद (Over 300 Pumps Shut Down) हो गए हैं या आंशिक रूप से काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडियन ऑयल) (Indian Oil Corporation ) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने पूरे कर्नाटक में ऑटो एलपीजी की सप्लाई काफी बढ़ा दी है, ताकि ऑटो रिक्शा और एलपीजी से चलने वाली गाड़ियों को ईंधन की कमी न हो। कंपनी के मुताबिक, अभी वह अपने 55 ऑटो एलपीजी डिस्पेंसिंग स्टेशनों (ALDS) के जरिए राज्य में जरूरत पूरी कर रही है। निजी पंप बंद होने के कारण अब ज्यादा लोग सरकारी पंपों पर निर्भर हो गए हैं, जिससे यहां दबाव भी काफी बढ़ गया है। इंडियन ऑयल के अधिकार...
केन्द्र सरकार महत्वपूर्ण विधेयक लाने की तैयारी में…. इसी माह फिर बुलाया जाएगा संसद का विशेष सत्र

केन्द्र सरकार महत्वपूर्ण विधेयक लाने की तैयारी में…. इसी माह फिर बुलाया जाएगा संसद का विशेष सत्र

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद (Parliament) के मौजूदा बजट सत्र (Current Budget Session) के समापन पर चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने स्पष्ट किया है कि बजट सत्र को अनिश्चित काल के लिए आज स्थगित नहीं किया जाएगा बल्कि इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जाएगा और बहुत जल्द ही संसद के सदस्य फिर से मिलेंगे। राज्यसभा में उन्होंने कहा, ''हमारे पास कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, यह विपक्ष के साथ भी साझा किया गया है। अगले 2-3 हफ्तों में हम एक बहुत महत्वपूर्ण विधेयक (Very Important Bill) लाने वाले हैं। आज सरकार सदन को स्थगित करने का प्रस्ताव रखेगी और हम जल्द ही फिर मिलेंगे; उद्देश्य सदस्यों को ज्ञात है।'' उनका यह बयान उन अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स के बीच आया, जिनमें कहा जा रहा था कि सरकार संसद के मौजूदा बजट सत्र को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित नहीं करेगी और कुछ दिनों के अ...
हम इकलौते देश, जिसने अपने नाविक खोये…. होर्मुज खुलवाने के लिए जुटे दुनियाभर के देश, भारत की दो टूक

हम इकलौते देश, जिसने अपने नाविक खोये…. होर्मुज खुलवाने के लिए जुटे दुनियाभर के देश, भारत की दो टूक

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia.) में तनाव की वजह से लंबे समय बंद होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने को लेकर गुरुवार को अहम बैठक हुई। ब्रिटेन की अगुवाई में हुई इस बैठक में भारत (India) समेत कई देशों को न्योता दिया गया था। भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी (Foreign Secretary Vikram Misri) वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान, भारत ने दो टूक कहा कि हम इकलौते देश हैं, जिसने अपने नाविक खोए हैं। भारत ने इस बैठक में होर्मुज को खोलने की वकालत की। मिसरी गुरुवार को ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। इस बैठक में फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। अमेरिका को इस बैठक में शामिल नहीं होना था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में बताया...
जीतू पटवारी आधी रात को विधानसभा पहुंचे, बोले-BJP के इशारे पर हो रही MLA की सदस्यता खत्म करने की साजिश

जीतू पटवारी आधी रात को विधानसभा पहुंचे, बोले-BJP के इशारे पर हो रही MLA की सदस्यता खत्म करने की साजिश

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari) गुरुवार देर रात करीब 10 बजे अचानक विधानसभा सचिवालय (Assembly Secretariat) पहुंच गए. उनके यहां पहुंचने से हड़कंप मच गया. जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Congress MLA Rajendra Bharti) की सदस्यता समाप्त करने के लिए साजिशन रात में विधानसभा सचिवालय खोला गया है। दरअसल जीतू पटवारी ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें वो रात करीब 10 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचे और विधानसभा के मुख्य सचिव के कमरे में चले गए. कमरे में विधानसभा के मुख्य सचिव के सामने पूर्व विधायक पीसी शर्मा (PC Sharma) पहले से ही बैठे हुए थे. जाते ही जीतू पटवारी विधानसभा के मुख्य सचिव से पूछते नज़र आ रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी के विधायक के पास तो कोर्ट का स्टे है और इस वक्त रात में विधानसभा सचिवालय खोलने ...
MP: भोपाल में बंसल वन मॉल के बाहर नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात…

MP: भोपाल में बंसल वन मॉल के बाहर नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात…

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में देर रात की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है. बुधवार रात करीब 1:30 बजे बंसल वन मॉल (Bansal One Mall) के बाहर नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे 4-5 लड़के एक लाल रंग की कार को घेरते हैं और उसमें बैठे दो युवकों को कॉलर पकड़कर बाहर घसीट लेते हैं. चश्मदीदों के अनुसार, यह हाई-वोल्टेज ड्रामा करीब 10 मिनट तक चलता रहा. हमलावर युवकों ने कार सवारों को जमीन पर पटककर लात, घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पीटा. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लड़कियां बीच-बचाव करने की कोशिश करती रहीं, लेकिन हमलावर पूरी तरह बेकाबू थे. इस हंगामे की वजह से रात के समय भी सड़क पर 20 मिनट तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। विवाद की वजहशुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद की...
जैन मंदिर में दिखे मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता

जैन मंदिर में दिखे मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनका नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं लगातार चल रही हैं, हालांकि अभिनेत्री ने इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बीच, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च को दोनों पाली जिले के नरलाई गांव स्थित एक ऐतिहासिक जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान आदिनाथ की प्रार्थना की। वीडियो में मलाइका सफेद सलवार-कुर्ता में और हर्ष नीली शर्ट व पैंट में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि हर्ष फिलहाल मारवाड़ क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे हैं और एक ऐतिहासिक संपत्ति में ठहरे हुए हैं। सार्वजनिक तौर पर दोनों की इस मौजूदगी के बाद उनकी डेटिंग को लेकर चल रही अटकलों को एक बार फिर बल मिल ...
वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 12वें दिन नया रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ का जलवा, 12वें दिन नया रिकॉर्ड

मनोरंजन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है और कारोबारी दिनों में भी यह मजबूत पकड़ बनाए हुए है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने अपना ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 12वें दिन 25.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 1,392.23 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने अपनी पहली किस्त 'धुरंधर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही 1,000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी...
पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरों का बताया सच

पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरों का बताया सच

मनोरंजन
अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर अपने विवादित अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर कर लोगों को चौंका दिया, लेकिन एक दिन बाद ही इसे महज अप्रैल फूल प्रैंक बताया। पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए वायरल तस्वीरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह सिर्फ मजाक था। उन्होंने कहा, आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। आज अप्रैल फूल डे है, इसलिए मैंने मजाक किया। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में हर कोई तनाव में है, ऐसे में वह लोगों का थोड़ा मनोरंजन करना चाहती थीं। वीडियो के अंत में पूनम ने हल्के-फुल्के अंदाज में अप्रैल फूल से जुड़ा गाना भी गाया। इससे पहले भी पूनम साल 2024 में अपने कथित निधन की झूठी खबर फैलाकर विवादों में आ चुकी हैं। इस बार भी उनके इस प्रैंक न...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि हनुमान जी की कृपा सब पर बनी रहे, उनके आशीर्वाद से सबको सद्बुद्धि-यश और कीर्ति प्राप्त हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रार्थना की है कि पवन पुत्र बजरंगबली सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता का आलोक प्रकाशित हो।...