अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल जाएंगे राम मंदिर परिसर के उप मंदिर…7 स्लॉट में होंगे दर्शन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या (Ramnagari Ayodhya) आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से राम मंदिर परिसर (Ram Temple complex) के उप मंदिरों (Sub-temples) के दर्शन आम भक्तों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। दर्शन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ऑनलाइन पास बनवाने की होड़ मच गई है। पहले ही दिन यानी 13 अप्रैल के लिए करीब 80 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दर्शन के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने तेजी से स्लॉट आरक्षित कराने शुरू कर दिए। राम मंदिर ट्रस्ट के बेबसाइट पर 13 अप्रैल के सभी सात स्लॉटों के करीब 2600 पास शाम चार बजे तक बुक हो चुके थे। कुल सात स्लॉट (सुबह सात से नौ, नौ से 11, 11 से एक, एक से तीन, तीन से पांच, पांच से सात, सात से नौ) में रोजा...









