Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

रावण के अवतार में यश ने लूटी महफिल

रावण के अवतार में यश ने लूटी महफिल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
नितेश तिवारी निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। भव्य विजुअल्स और शानदार प्रस्तुति के बीच अभिनेता यश ने रावण के किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। ट्रेलर में उनकी पहली झलक से लेकर अंतिम गर्जना तक हर दृश्य दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ता नजर आता है। शाही कवच, प्रभावशाली व्यक्तित्व और तीखे भावों के साथ यश का रावण एक शक्तिशाली और आत्मविश्वासी शासक के रूप में सामने आया है। ट्रेलर में रावण के कुछ चुनिंदा लेकिन प्रभावशाली दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें यश बिना लंबे संवादों के भी अपने अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार की गंभीरता को उभारते नजर आते हैं। ट्रेलर की शुरुआत रावण की झलक से होती है और अंत उनकी दमदार गर्जना के साथ होता है, जिसने दर्शकों के बीच इस किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मी...
‘टॉक्सिक’ को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

‘टॉक्सिक’ को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने महिला किरदारों के चित्रण पर सवाल उठाए थे। इन आलोचनाओं के बीच कियारा ने कहा कि फिल्म में हर महिला किरदार को मजबूत और महत्वपूर्ण ढंग से पेश किया गया है। उन्होंने नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के साथ काम करने के अनुभव को भी यादगार बताया। ज़्यादा जानें एक बातचीत में कियारा ने कहा कि निर्देशक गीतू मोहनदास की सोच और कहानी ने उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उनका किरदार 'नादिया' कई भावनात्मक परतों से भरा हुआ है, जिसमें मजबूती, संवेदनशीलता, सनक और लाचारी जैसे कई रंग देखने को मिलते हैं। कियारा के अनुसार, इस भूमिका की...
सिग्निफाई ने लॉन्च की फिलिप्स फोकसग्लो रेंज, आंखों के आराम और प्राकृतिक रोशनी पर जोर

सिग्निफाई ने लॉन्च की फिलिप्स फोकसग्लो रेंज, आंखों के आराम और प्राकृतिक रोशनी पर जोर

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। प्रकाश क्षेत्र की वैश्विक कंपनी सिग्निफाई ने भारतीय बाजार में फिलिप्स फोकसग्लो लाइटिंग रेंज पेश की है। कंपनी का दावा है कि यह श्रृंखला लंबे समय तक कृत्रिम रोशनी में पढ़ाई या काम करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। इसमें आंखों के आराम के साथ प्राकृतिक रंगों की स्पष्टता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है। कंपनी के अनुसार, फिलिप्स फोकसग्लो रेंज 90 से अधिक कलर रेंडरिंग इंडेक्स (सीआरआई) प्रदान करती है, जिससे वस्तुओं के रंग प्राकृतिक रूप में दिखाई देते हैं। साथ ही इसमें आई-कम्फर्ट तकनीक का उपयोग किया गया है, जो फ्लिकर (रोशनी के कंपन) को कम कर आंखों पर पड़ने वाले तनाव को घटाने में मदद करती है। यह नई रेंज 12 वॉट एलईडी लैंप, 25 और 30 वॉट की ट्यूबलाइट तथा स्काई और ऑर्बिट नामक दो डेस्क लैंप में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि ये उत्पाद घर, अध्ययन कक्ष और लं...
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने पेश की नई पीढ़ी की हिलक्स, शुरुआती कीमत 31.99 लाख रुपये

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने पेश की नई पीढ़ी की हिलक्स, शुरुआती कीमत 31.99 लाख रुपये

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भारतीय बाजार में अपनी नई पीढ़ी की पिकअप ट्रक ऑल-न्यू हिलक्स लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे अधिक दमदार डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा और ऑफ-रोड क्षमता के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है। वाहन की बुकिंग 28 जुलाई से शुरू हो गई है, जबकि इसकी डिलीवरी अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। कंपनी के अनुसार, नई हिलक्स तीन वेरिएंट- 4x4 वीएक्स ऑटोमैटिक, 4x4 जीएक्स ऑटोमैटिक और 4x2 जीएक्स ऑटोमैटिक में उपलब्ध होगी। इसे आईएमवी प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, जिससे यह व्यावसायिक उपयोग के साथ-साथ व्यक्तिगत और साहसिक यात्राओं के लिए भी उपयुक्त बनती है। नई हिलक्स में 2.8 लीटर बीएस-6 फेज-2 डीजल इंजन दिया गया है, जो 150 किलोवाट (204 पीएस) की अधिकतम शक्ति और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन के सा...
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगी रेखा

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगी रेखा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उनकी प्रतिष्ठित फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी। मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 1981 में रिलीज हुई थी और इस साल अपनी रिलीज के 45 वर्ष पूरे कर रही है। फिल्म में रेखा के अलावा फारूख शेख, नसीरुद्दीन शाह और राज बब्बर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग को लेकर रेखा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी यादों और जीवन का अहम हिस्सा है। रेखा ने कहा कि इतने वर्षों बाद इस फिल्म को वैश्विक मंच पर फिर से सम्मान मिलना उनके लिए भावुक और विनम्र कर देने वाला...
सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह

सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री बरखा सिंह का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता ऐसे किरदार निभाने की है, जो सिर्फ कहानी का हिस्सा न बनें, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ें। हल्के-फुल्के रोमांटिक और कमिंग-ऑफ-एज किरदारों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने पिछले कुछ वर्षों में 'क्रिमिनल जस्टिस' और अब 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस नई सीरीज में वह पहली बार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। बरखा ने कहा कि 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' में आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, मैं हमेशा ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। मुझे ऐसे मजबूत किरदार पसंद हैं, जिनकी अपनी आवाज हो, जो आज के दौर की जटिलताओं को दिखाएं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें। अपने पसंदीदा...
फिल्म समीक्षा : ‘दुल्हनिया ले आएगी’ मनोरंजन और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मेल

फिल्म समीक्षा : ‘दुल्हनिया ले आएगी’ मनोरंजन और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मेल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म: 'दुल्हनिया ले आएगी' कलाकार: खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पियूष मिश्रा, स्नेहिल दीक्षित, ओमकार कपूर, अगू स्टेनली निर्देशक: आकाशादित्य लामा लेखक: जयंत गुप्ता, अनुप्रिया रॉय शैली: रोमांटिक कॉमेडी | पारिवारिक ड्रामा रेटिंग: ⭐⭐⭐½ (3.5/5) शादी और बारात पर आधारित फिल्में बॉलीवुड में पहले भी कई बार बन चुकी हैं, लेकिन 'दुल्हनिया ले आएगी' अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से अलग पहचान बनाती है। यहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं आता, बल्कि दुल्हन खुद अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ने निकल पड़ती है। इसी दिलचस्प विचार के साथ फिल्म हंसी, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों का खूबसूरत मेल पेश करती है। निर्देशक आकाशादित्य लामा ने एक हल्की-फुल्की लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी को मनोरंजक अंदाज़ में बड़े पर्दे पर उतारा है। फिल्म की कहानी नव्या (खुशाली कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड...
‘द इंडिया स्टोरी’ की पहले दिन की कमाई आयी सामने

‘द इंडिया स्टोरी’ की पहले दिन की कमाई आयी सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत करने में सफल रही। कीटनाशकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन महज 16 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि विदेशी बाजारों में इसका कोई कारोबार दर्ज नहीं हुआ। चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सागर बी. शिंदे ने लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये के बजट में किया है। फिल्म की शूटिंग पुणे और कोल्हापुर में हुई है और इसे हिंदी, तमिल तथा तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म को शुरुआती दिन दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अलावा मुरली शर्मा और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओ...
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पार्टी ट्रैक ‘फ्रेंड फ्रेंड’ रिलीज

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पार्टी ट्रैक ‘फ्रेंड फ्रेंड’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक मिलाप मिलान जावेरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का नया पार्टी ट्रैक 'फ्रेंड फ्रेंड' रिलीज हो गया है। ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गीतों के बाद अब इस नए गाने ने भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के जरिए निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज हुए 'फ्रेंड फ्रेंड' गीत में अमन और आकांक्षा की शानदार केमिस्ट्री और हाई-एनर्जी डांस देखने को मिलता है। पार्टी थीम पर आधारित इस गाने को मीत ब्रदर्स और खुशबू ग्रेवाल ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है, जबकि गीत कुमार ने लिखे हैं। गाने में नासिर का रैप भी शामिल है, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है। रोमांस, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर 'तेरा यार हूं मैं' में परेश रावल और जॉ...
वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

वयस्क दर्शकों के लिए बनाई गई ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। गैंगस्टर एक्शन ड्रामा पर आधारित यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर और दो गाने पहले ही जारी किए जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। 'टॉक्सिक' को लेकर फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि यह फिल्म बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसका पैमाना, भव्यता तथा कहानी कहने का अंदाज अन्य फिल्मों से अलग है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी प्रस्तुति और निर्माण स्तर की सराहना करेंगे। निर्माता ने यह भी स्पष्ट किया कि 'टॉक्सिक' एक ऐसी परीकथा है, जो केवल वयस्क दर्शकों के लिए ब...