Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

शादी के 9 साल बाद पिता बनने वाले हैं गायक बेनी दयाल

शादी के 9 साल बाद पिता बनने वाले हैं गायक बेनी दयाल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड के मशहूर और ऊर्जावान गायक बेनी दयाल के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। सिंगर ने अपनी पत्नी कैथरीन के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए यह गुड न्यूज दी है कि वह दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के उनके करीबियों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया है। पोस्ट में कैथरीन का खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट देखने को मिला, जिसमें वह बेनी दयाल के साथ बेहद प्यारे अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में बेनी अपनी पत्नी के पास खड़े हैं और उनके हाथ में सोनोग्राफी रिपोर्ट है, जिसे देखकर उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और आने वाले बच्चे को लेकर उत्साह तस्वीरों में साफ दिखाई देता है। बेनी ने इस फोटोशूट के साथ एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, हमारी नन्ही सी रोशनी आने वाली है... बेबी दयाल, ह...
प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट आई सामने

प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट आई सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' का नया पोस्टर अब रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर इस शानदार पोस्टर को शेयर कर अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रभास के इस पोस्टर रिलीज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, कुछ ही घंटों में यह इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पिछले महीने निर्माताओं ने 'द राजा साब' का पहला ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। दर्शकों और आलोचकों ने ट्रेलर में दिखे प्रभास के नए अवतार की जमकर सराहना की थी। अब इस नए पोस्टर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। कई फैंस ने तो अभी से इस फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग' कह दिया है। पोस्टर में प्रभास का जबरदस्त लुक 'द राजा साब' ...
कोका-कोला की कोस्टा कॉफी ने फिर भारत में की वापिसी

कोका-कोला की कोस्टा कॉफी ने फिर भारत में की वापिसी

लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। पिछले साल मिले जबरदस्त रिस्‍पॉन्‍स के बाद, कोका-कोला कंपनी का काफी ब्रांड, कोस्टा कॉफी इस शरद ऋतु (ऑटम) में भारत में एक बार फिर अपना बेहद पसंदीदा मैपल हेज़ल मेन्‍यू लेकर आ रहा है। यह सीज़नल ड्रिंक हेज़लनट की गाढ़ी मिठास और मैपल के सुनहरे स्वाद को मिलाकर हर कप में शरद ऋतु का अहसास देता है। ऑटम के जोश का उत्‍सव मनाते हुए, कोस्टा कॉफी ने तीन शानदार ड्रिंक्स का आनंद उठाने के लिए कॉफी प्रेमियों को आमंत्रित किया है: मैपल हेज़ल हॉट लैट्टे, आइस्ड लैट्टे और फ्रेपे। हर मूड के लिए परफेक्ट – गर्म कप, ठंडा रिफ्रेशर या क्रीमी शेक के साथ कॉफी के दीवाने मैपल हेज़लनट का आनंद उठा सकते हैं। सीमित समय के लिए, ये सीज़नल ड्रिंक्स आपके कॉफी ब्रेक को मजेदार और उत्सवी बना देंगे। अपर्णा चोपड़ा, हेड, फ्रैंजाइजी इमर्जिंग मार्केट्स - इंडिया, साउथईस्ट एशिया एवं जापान, कोस्टा कॉफी ने कहा, “ग्राहकों की भ...
फैशन डिजाइनिंग आधारित स्टार्टअप प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से

फैशन डिजाइनिंग आधारित स्टार्टअप प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से

लाइफस्टाइल
28 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन भोपाल। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) द्वारा युवाओं को फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में स्टार्टअप, उद्योग, और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छह सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 अक्टूबर से महिला पॉलीटेक्निक के सहयोग से भोपाल में निःशुल्क होगा। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रवर्तित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में उपयुक्त प्रोजेक्ट का चयन करने और उसे सफलतापूर्वक संचालित करने में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा जिससे वे अपने स्टार्टअप को प्रभावी ढंग से शुरू और संचालित कर सकें। प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण ...
दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसकी तरह दिखती हैं बेटी दुआ? जानिए फैंस की राय ?

दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसकी तरह दिखती हैं बेटी दुआ? जानिए फैंस की राय ?

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाकर फैंस को खुश कर दिया है। दीपिका और रणवीर के पोस्ट के बाद दुआ के साथ-साथ उनकी भी बचपन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर बता रहे हैं कि उनके हिसाब से दुआ, दीपिका और रणवीर में से किसके जैसी दिख रही हैं।लोगों की राय सोशल मीडिया पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने दुआ के साथ दीपिका और रणवीर की बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लोगों से पूछा कि ‘बेबी दुआ का चेहरा किससे ज्यादा मिल रहा है – दीपिका या रणवीर?’ इस पोल में अब तक 5617 से ज्यादा लोगों ने वोट किया है जिसमें से 65% लोगों का मानना है कि दुआ अपनी मां दीपिका जैसी दिख रही हैं जबकि 35% लोगों ने कहा कि वह रणवीर सिंह पर गई हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कमेंट कर कह रहे हैं कि दुआ दोनों पर गई हैं। उनकी मुस्कान दीपिका की जैसी है और आंखें रणवीर जैसी।ए...
अल्लू अर्जुन-दीपिका की फिल्म में वो होगा जो अब तक नहीं देखा गया

अल्लू अर्जुन-दीपिका की फिल्म में वो होगा जो अब तक नहीं देखा गया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। पुष्पा 2: द रूल के बाद अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। इस बार उनके साथ नजर आएंगी बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण। दोनों सितारे फिल्ममेकर एटली की आने वाली फिल्म AA22 x A6 में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है, वहीं अब इस प्रोजेक्ट को लेकर रणवीर सिंह ने जानकारी शेयर की है।दीपिका की फिल्म एक्सपीरियंस से परे हाल ही में एक एड लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने एटली की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने बताया कि जब एटली ने फिल्म मर्सल बनाई थी, तभी उन्होंने उन्हें मैसेज किया था कि “सर, आपको मुंबई आना चाहिए, हमें साथ काम करना चाहिए।” रणवीर ने कहा कि एटली की नई फिल्म AA22 x A6 कुछ ऐसी है जैसी इंडियन सिनेमा ने अब तक नहीं देखी। उन्होंने बताया, “मैं अपनी पत्नी दीपिका के शूट पर गया था, और यकीन मानिए, जो एटली ब...
Bigg Boss 19 में मालती चाहर का दावा, एडल्ट टॉयज का बिजनेस करती है तान्या मित्तल

Bigg Boss 19 में मालती चाहर का दावा, एडल्ट टॉयज का बिजनेस करती है तान्या मित्तल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते धमाकेदार ड्रामा देखने को मिलेगा। अपकमिंग एपिसोड में मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच जबरदस्त लड़ाई होने वाली है, जो घर का पूरा माहौल बदल देगी। दोनों के बीच यह झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि बाकी सदस्य भी हैरान रह जाएंगे।तान्या पर मालती लगाएगी गंभीर आरोप सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ की इनसाइड खबरें देने वाले पेज BB Tak के मुताबिक, मालती चाहर इस लड़ाई के दौरान तान्या मित्तल पर कई गंभीर आरोप लगाएंगी। मालती कहेगी कि तान्या घर के अंदर साड़ी पहनकर संस्कारी और धार्मिक बातें करती है, लेकिन बाहर उसकी एक कंपनी है जो एडल्ट टॉयज का बिजनेस चलाती है। यह सुनते ही तान्या टूट जाएगी और खुद का बचाव करने की कोशिश करेगी।ड्रेसिंग सेंस पर तंज मालती यहीं नहीं रुकेंगी। वह तान्या के ड्रेसिंग सेंस और उसके सोशल मीडिया कंटेंट पर भी तंज कसेंगी। इसके बाद तान्या भड़क उठेगी और दोनो...
शाहरुख-सलमान को पछाड़ साउथ का ये सुपरस्टार बना नंबर-1, टॉप 10 से अक्षय गायब

शाहरुख-सलमान को पछाड़ साउथ का ये सुपरस्टार बना नंबर-1, टॉप 10 से अक्षय गायब

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट का फैंस को हर महीने बेसब्री से इंतजार रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि लिस्ट में उनका फेवरेट एक्टर है या नहीं। ऐसे में ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये लिस्ट सितंबर 2025 की है। इस लिस्ट में फिर से साउथ के स्टार्स का बोलबाला है। चलिए जानते हैं नंबर 1 पर किस एक्टर ने जगह बनाई है और कौन बॉटम पर है…प्रभास ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में एक बार फिर से बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार यानी प्रभास ने नंबर वन पर जगह बनाई है।थलापति विजय दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर थलापति विजय हैं। ये भी लगातार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।शाहरुख खान बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने चौथे नंबर पर हैं।अजित कुमार ऑरमैक्स की लिस्ट में अजित कुमार पांचवे नंबर पर आ गए हैं।महेश ब...
फिल्मों का विलेन जिसने सलमान और संजय दत्त को सिखाई बॉडी बिल्डिंग…फिर हुआ अंत

फिल्मों का विलेन जिसने सलमान और संजय दत्त को सिखाई बॉडी बिल्डिंग…फिर हुआ अंत

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। फिल्म करण-अर्जुन में एक सीन है जब सलमान खान का किरदार रेसलिंग में एक्टर गेविन पैकर्ड को टक्कर देते दिखते हैं। इस सीन की शुरुआत में पहले तो सलमान खूब मार खाते हैं लेकिन अंत में जीत जाते हैं। गेविन जैसे शानदार बॉडी वाले एक्टर को स्क्रीन पर पीटना फैंस के लिए बड़ी बात थी। इस सीन के बाद सलमान खान अपनी बॉडी और एक्शन के लिए भी मशहूर हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं गेविन के साथ क्या हुआ? फिल्मों में कुछ ही मिनट के लिए नजर आने वाले इस एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया। उनके खतरनाक एक्शन स्टाइल से तो हीरो भी डर जाते थे। फिल्मों में इतनी डरावनी छवि बनाने वाले एक्टर का अंत बुरा हुआ था।गेविन की फिल्में गेविन पैकर्ड ने सड़क, मोहरा, त्रिदेव, चालबाज़, इंसाफ, और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में उनके किरदार ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया। अपनी फिटनेस से उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार, सुनील शेट्ट...
भारत के सबसे महंगे विज्ञापन में साथ आए रणवीर सिंह और लॉर्ड बॉबी

भारत के सबसे महंगे विज्ञापन में साथ आए रणवीर सिंह और लॉर्ड बॉबी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलीला चिंग्स शेजवान चटनी के एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। इस विज्ञापन फिल्म का एक ट्रेलर भी आया है। पूरा विज्ञापन 19 अक्टूबर को आएगा। चिंग्स का ये विज्ञापन भारत का सबसे महंगा विज्ञापन बताया जा रहा है। इस ऐड फिल्म का बजट कई फिल्मों के बजट से भी ज्यादा है। इस ऐड ट्रेलर को लोग बोल रहे हैं कि उन्हें लगा कि शायद यह कोई दमदार एक्शन फिल्म होगी।भारत का सबसे महंगा विज्ञापन इस ऐड फिल्म में एक्शन है, गाने हैं और खूब मसाला है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ है। यह विज्ञापन भारत का सबसे महंगा विज्ञापन बताया जा रहा है। ऐड फिल्म में वीएफएक्स और ग्रैंड सेट्स का इस्तेमाल किया गया है। ऐटली ने डायरेक्ट किया है विज्ञापन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की जवान डायरेक्ट करने वाले एटली कुमार ने इस ऐड फिल्म को बनाया है। इस फिल्म ...