Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

टास्क के दौरान अशनूर कौर ने तान्या मित्तल को मारा? यूजर्स-बोले, इसे बाहर निकालो


मुंबई। बिग बॉस 19 के बीते एपिसोड में घरवालों के बीच टिकट दु फिनाले की रेस हुई। इस रेस को जीत अशनूर कौर, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना टिकट टु फिनाले के दावेदार बने। इस टास्क के दौरान अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच तीखी बहस और कहा सुनी हुई। अब चारों दावेदारों के बीच आज यानी 27 नवंबर के एपिसोड में एक टास्क होगा जिसके बाद चारों में से किसी एक को टिकट टु फिनाले मिलेगा।
अशनूर और तान्या के बीच छिड़ी बहस

टिकट टु फिनाले के लिए होने वाले टास्क का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो से साफ है कि इस टास्क से घर का माहौल तनावपूर्ण होने वाला है। प्रोमो में देखने को मिला कि इस टास्क के दौरान अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच एक बार फिर जोरदार बहस होने वाली है। इतना ही नहीं, दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिल सकती है।
क्या अशनूर ने तान्या को मारा?

जो प्रोमो सामने आया है उसकी शुरुआत तान्या से होती है। वो अशनूर से कहती हैं- तेरी असलियत तो पूरा इंडिया देख रहा है। इसपर अशनूर उन्हें जवाब देती हैं- फेक नेरेटिव बाद में सेट करो। इसके बाद तान्या कहती हैं- मारने के बाद तुमने सॉरी भी नहीं बोला। इसपर अशनूर कहती हैं- क्या तुमने जो मेरे साथ किया उसके बाद तुमने कभी सॉरी बोला?
दावेदारों के बीच टिकट टु फिनाले की रेस

इस बातचीत के बाद टास्क की झलक देखने को मिलती है। इस टास्क में टिकट टु फिनाले के दावेदारों को गले में लकड़ी का एक फट्टा पहनना है। उस फट्टे के दोनों तरफ कांच के कटोरे लगे होंगे जिसमें पानी भरकर दावेदारों को चलना होगा। बाकी घरवाले दावेदारों को हराने या जिताने में मदद कर सकते हैं। वीडियो में देखने को मिला कि तान्या मित्तल अशनूर का पानी गिराने के लिए आती हैं तो अशनूर अपना फट्टा गुस्से में उतारती है। इसके बाद अशनूर कहती हैं कि सॉरी, मैंने देखा नहीं। इसके बाद तान्या कहती हैं- कोई रिस्पेक्ट नहीं करेगा अगर ऐसे ही मारोगी तो। इसके बाद शहबाज तान्या से कहते हैं- लकड़ी मारकर बोला कि मुझे पता नहीं लगा।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूटा है। एक यूजर ने लिखा-अशनूर के असली रंग बाहर आ रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये अशनूर को घर से बाहर निकालो। एक ने लिखा- अशनूर ने पूरे सीजन अपनी निगेटिव साइड छिपाकर रखी, जो अब बाहर आ रही है। वहीं, कमेंट सेक्शन में लोग तान्या के सपोर्ट में बात करते भी नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *