‘वराणसी’ के इवेंट में अप्सरा बनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू के फैंस की अटकी रह गईं निगाहें….
मुंबई। हाल ही में हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट में एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘वराणसी’ के नाम के अनाउंसमेंट के साथ टीजर का लॉन्च किया गया. फिल्म के टीजर ने लोगों का दिल जीत लिया और उनकी एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया. इसके अलावा इवेंट में टीजर के साथ-साथ एक और चीज थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो थीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा, जो ऑफ व्हाइट साड़ी में बिल्कुल अप्सरा सी नजर आ रही थीं.
प्रियंका ने अपने ‘देसी गर्ल’ वाले अवतार से महेश बाबू के फैंस को भी अपना दीवाना बना लिया. इतना ही नहीं, इस ग्रैंड इवेंट के दौरान उन्होंने फैंस से तेलुगु भाषा में बात की और कुछ ऐसा कहा कि हर कोई सीटी मारने और तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गया. इवेंट में अपनी मौजूदगी से प्रियंका ने साफ कर दिया वे एक बार फिर भारतीय सिनेमा में अपने दमदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं. स्टेज पर प्रियंका ने महेश...









