पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट
मुंबई। शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट वायरल हो रहा है. नए पोस्ट में मंधाना एक ब्रांड के साथ कोलैब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसमें महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल और फाइनल के जीत के पल को शेयर किया है. स्मृति इस पोस्ट को जीतने वाले पल, सच्ची बातचीत और रस्में जो पूरी तरह से गेम चेंजर है, लिखकर किया है. पलाश मुच्छल के साथ शादी टलने के बाद पहली बार सामने आई स्मृति के इस वीडियो में फैंस की नजर उनकी हांथों पर पड़ी जिसमे से इंगेजमेंट रिंग गायब नजर आ रही.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 साल पूरे करने के बावजूद हर बड़े टूर्नामेंट में टीम का सपना अधूरा रह जाने से मन टूटता रहा. उन्होंने कहा कि पूरे वर्ल्ड कप के दौरान सिर्फ एक ही ख्याल था. भारत कब जीत का पल देखेगा. मंधाना ने कहा कि जब आखिरकार वह समय आया, तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे किसी बच्चे की तरह खुशियां उमड़ पड़ी हो...









