Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

साल 2025 में इन्हें गूगल पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च, टॉप पर इस सुपरस्टार ने बनाई जगह

मुंबई। साल 2025 खत्म होने वाला है। ऐसे में गूगल इंडिया ने इस साल जिन सेलेब्स को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है उनकी एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चार सेलेब्स का नाम है जिसमें तीन एक्टर्स और एक पॉडकास्टर शामिल हैं। आइए आपको इनका नाम बताते हैं।

टॉप पर इस सुपरस्टार ने बनाई जगह
इस लिस्ट में नंबर वन पर सैफ अली खान हैं। दरअसल, फरवरी में सैफ के घर में एक घुसपैठिया घुस आया था। जब सैफ अपने बेटे जहांगीर अली खान को उस घुसपैठिया से बचाने की कोशिश कर रहे थे तब उस घुसपैठिया ने बड़े ही बेरहमी से सैफ पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले के बाद एक्टर अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ ऑटो में बैठकर अस्पताल पहुंचे थे और इलाज करवाया था। वहीं करीना अपने छोटे बेटे जहांगीर के साथ कश्मिरा के घर चली गई थीं।
दूसरे और चौथे नंबर पर हैं ये स्टार्स

‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अहान पांडे ने इसी साल बॉलीवुड में कदम रखा और उनकी पहली फिल्म ‘सैयारा’ सुपरडुपर हिट साबित हो गई। यही कारण है कि वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना पाए हैं। वहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत चौथे नंबर पर हैं।
तीसरे नंबर पर ये पॉडकास्ट

रणवीर इलाहाबादिया इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। दरअसल वह इस साल बहुत बड़े विवाद में फंस गए थे। हुआ ये था कि वह यूट्यूबर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर जज बनकर गए थे। वहां उन्होंने ऐसा बयान दे दिया था कि सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग स्टार्ट हो गई थी। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुईं और कोर्ट ने उनके पॉडकास्ट पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी। हालांकि, मार्च 2025 में, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस शर्त पर पॉडकास्ट शुरू करने की अनुमति दी कि वह अब मर्यादा बनाए रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *