मुंबई। सलमान खान का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ ने पूरे सीजन दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, अब ये अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। कल यानी 7 दिसंबर को ‘बिग बॉस 19’का ग्रैंड फिनाले हैं। ऐसे में अब हर किसी धड़कनें तेज हो चुकी हैं कि इस सीजन के विनर की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। इस बीच अब शो के विनर को लेकर इंटरनेट पर कुछ सुगबुगाहट सुनने को मिली है। लेकिन अब विनर को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। तो आइए जानते हैं…
तहलका ने विनर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट तहलका भाई उर्फ सनी आर्या ने ‘बिग बॉस 19’ के विनर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। तहलका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘बिग बॉस 19 से निकलकर आई है एक बहुत जबरदस्त खबर। बहुत लोग उम्मीद लगाकर बैठ हैं कि गौरव भाई को जितवाकर रहेंगे, लेकिन आज मेरे पास 5 बजकर 21 मिनट पर फोन की घंटी बजती है और पता चलता है कि मेकर्स ने प्लान चेंज कर दिया।’
लास्ट मूवमेंट पर कुछ चेंज हो सकता है
सनी ने आगे कहा, ‘अब ये जितवा रहे हैं किसी और को ऐसा सौ परसेंट तय हो चुका है। अब लास्ट मूवमेंट पर कुछ चेंज हो जाए तो अलग बात है, लेकिन ये बात पक्की आई है। इसके बावजूद आप जमकर वोट करो उसे जो डिजर्व करता है कि इनका दिमाग घूम जाए। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन जो डिजर्व करता है।’
