अमाल के पिता डब्बू मलिक बोले- मुझे जिंदगी में कभी ऐसी भाषा नहीं सुननी….
मुंबई। बिग बॉस 19 में नजर आ रहे म्यूज़िशियन अमाल मलिक अपने गुस्से और कंटेस्टेंट्स को गाली देने जैसे रवैए को लेकर सुर्खियों बने रहते हैं। उनके पिता सिंगर डब्बू मलिक कई बार बेटे के समर्थन में सामने आए हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अमाल के व्यवहार का बचाव किया है। डब्बू का कहना है कि शो के चलते जिस तरह की नेगेटिविटी और अभद्र भाषा उनके परिवार के लिए इस्तेमाल की जा रही है, वो उन्हें अंदर से तोड़ रही है। उन्होंने बताया कि लोग अब उनकी परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं।
डब्बू मलिक ने स्क्रीन से बातचीत में कहा, “सबसे ज्यादा तकलीफ इस निगेटिव माहौल से हो रही है। हमने कभी खुद को स्टार नहीं समझा, हम तो सामान्य म्यूज़िशियन हैं। लेकिन बिग बॉस की पावर इतनी बड़ी है कि अचानक बहुत कुछ बदल गया। मुझे जिंदगी में कभी ऐसी भाषा नहीं सुननी पड़ी। इस उम्र में मैं ऐसे अपशब्द नहीं झेल सकता।”शो का माहौल बनाता है दबाव
उन्हो...









