51 साल छोटी धुरंधर फेम सारा को किस करने पर हो ट्रोल हो रहे राकेश
मुंबई। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में राकेश बेदी भी हैं जो एक शातिर राजनेता का किरदार निभा रहे हैं और इसमें उनकी बेटी बनी हैं सारा अर्जुन। अब कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जब राकेश, सारा से स्टेज पर मिलते हैं तो उन्हें वह हग करते हैं। हालांकि इस वीडियो को ऐसे वायरल किया गया कि राकेश ने सारा के कंधे पर किस किया। अब राकेश ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
राकेश ने कहा, 'सारा मेरी उम्र के आधे से भी छोटी हैं और फिल्म में उन्होंने मेरी बेटी का किरदार निभाया है। जब भी वह सेट पर मुझे मिलतीं तो वह मुझे हग करती जैसे बेटियां अपने पापा को करती हैं। हमारे बीच अच्छा बॉन्ड है जो स्क्रीन पर भी दिखा।'लोगों की आंख में गड़बड़ है
राकेश ने कहा कि यहां तक कि उस इवेंट में भी दोनों हमेशा जैसे मिलते हैं, वैसे ही मिले। लेकिन देखने वाले की आंख में गड़बड़ है तो क्या कर सकते हैं।सारा के पैरेंट्स भी...









