Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

कार्तिक-अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ OTT पर होगी रिलीज

कार्तिक-अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ OTT पर होगी रिलीज

मनोरंजन
मुंबई। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म इस हफ्ते क्रिसमस पर रिलीज हो रही है। धुरंधर के धमाके के बीच ये फिल्म कितनी कमाई कर पाती है। ये देखना मजेदार होगा। दोनों एक्टर्स इस समय फिल्म को सफल बनाने के लिए जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के इंतजार में बैठे फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी सामने आ गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक और अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को आने वाले दिनों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। शुरुआत में फिल्म को रेंट करके देखा जा सकेगा और फिर बाद में प्लेटफार्म पर फ्री में देखी जा सकेगी। थिएटर रिलीज के 6 हफ्तों बाद फिल्म OTT प्लेटफार्म पर पहुंचती है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म 5 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो...
43 साल बाद ‘नदिया के पार’ फिर होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

43 साल बाद ‘नदिया के पार’ फिर होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

मनोरंजन
मुंबई। साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'नदिया के पार' उस दौर की सुपरहिट क्लासिक फिल्म थी। सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह स्टारर यह फिल्म केशव प्रसाद मिश्र के नॉवल 'कोहबर की शर्त' के पहले हिस्से पर आधारित बताई जाती है और इसकी शूटिंग यूपी के जौनपुर में की गई थी। राजश्री प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में ग्रामीण परिवेश को जितनी खूबसूरती से दिखाया गया, उसने लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन अब 43 साल बाद यह फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'नदिया के पार' की स्क्रीनिंग बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन के वीकली प्रोग्राम 'कॉफी विद फिल्म' के तहत 'हाउस ऑफ वैराइटी', 'रीजेंट सिनेमा कैम्पस' और 'गांधी मैदान' में रखी जा रही है। यह बिहार सरकार की तरफ से शुरू किया गया एक कार्यक्रम है जिसके जरिए युवाओं को बिहार की संस्कृति और वहां की जमीन से जोड़ा जा सके।महज 18 लाख रुपये में ब...
सलमान-माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती है ऐसी, पहचान पाना मुश्किल

सलमान-माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती है ऐसी, पहचान पाना मुश्किल

मनोरंजन
मुंबई। 1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ना सिर्फ कमाई का रिकॉर्ड बनाया था बल्कि ऑडियंस को भी खूब एंटरटेन किया। सूरज बडजात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की पारिवारिक कहानी ने दिल को छू लिया था। गाने यादगार बन गए। एक्टर्स की परफॉर्मेंस और किरदार अमर हो गए। इस फिल्म के हर किरदार की अपनी अलग भूमिका थी और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इसी फिल्म में दो ऐसे भी किरदार थे जो थे तो घर के नौकर लेकिन उन्हें फिल्म में परिवार के सदस्य के तौर पर पेश किया गया था। फिल्म में लल्लू और चमेली का किरदार निभाने वाले एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया बेर्डे तो आपको याद ही होंगे।हम आपके हैं कौन में लल्लू का किरदार मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर लक्ष्मीकांत ने निभाया था। इनके साथ प्रिया चमेली के किरदार में नजर आई थीं। इसी फिल्म के बाद दोनों...
किंग में दिखेगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का Kiss?

किंग में दिखेगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का Kiss?

मनोरंजन
मुंबई। शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो किंग के एक गाने का है जो लीक हो गया है। वीडियो में दीपिका-शाहरुख का रोमांस दिखाया गया है। वहीं, वीडियो में शाहरुख और दीपिका का एक किस भी दिखाया गया है। आइए जानते हैं क्या है उस वायरल वीडियो का सच। लीक हो गया किंग का वीडियोपहली झलक में वीडियो एक दम रियल लग रहा है और लग रहा है कि हो सकता है कि वीडियो लीक हो गई है। हालांकि, सच ये है कि वो वायरल वीडियो फिल्म का नहीं है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फैन मेड वीडियो है जिसे एआई की मदद से बनाया गया है।वीडियो में दिखा शाहरुख और दीपिका का रोमांस जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शाहरुख ...
तान्या से बच्ची ने की कपड़े दिलाने की जिद, फिर दिया 500 का नोट

तान्या से बच्ची ने की कपड़े दिलाने की जिद, फिर दिया 500 का नोट

मनोरंजन
मुंबई। 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेने के बाद तान्या मित्तल लगातार सुर्खियों में बनी हैं। शो से बाहर आने के बाद भी तान्या लाइमलाइट में बनी हुई हैं। तान्या के अतरंगी दावों ने भी कई लोगों को हैरान कर दिया। फिर चाहे वो 150 बॉडीगार्ड रखने का दावा हो फिर ग्वालियर में उनका महल जैसा घर। ऐसे में अब तान्या का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें तान्या से एक बच्ची नए कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांगती है, लेकिन बाद में उसे वापस कर देती है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।तान्या से बच्ची ने की कपड़े दिलाने की जिद दरअसल, हाल ही में तान्या मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो ने तान्या को ही ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तान्या अपनी गाड़ी में बैठी होती हैं कि तभी उनके पास एक बच्ची आती है, जो बाहर कुछ बेच रही होती है। वो ...
अगले साल बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरेगी नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां

अगले साल बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरेगी नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां

मनोरंजन
मुंबई। अगले साल यानि 2026 में अभिनता-अभिनेत्रियों की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखरती नजर आयेंगी वर्ष 2026 में फिल्ममेकर नए प्रयोग कर रहे हैं और दर्शक भी कुछ अलग, ताज़ा और असरदार देखना चाहते हैं, यही वजह है कि वे सिनेमा प्रेमियों के लिए कई नई ऑन स्क्रीन जोड़ियां लेकर आ रहे हैं।अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूज़िकल फिल्म कार्तिक के इंटेंस चार्म और श्रीलीला की जीवंत एनर्जी वाली ये जोड़ी, न सिर्फ मास ऑडियंस के लिए बनी हाई-एनर्जी जोड़ी है, बल्कि म्यूज़िकल और विज़ुअल ट्रीट को ब्लॉकबस्टर बनाने का दम भी रखती है।क्राफ्ट और वर्सेटिलिटी की पावर-पैक जोड़ी यानी सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी पहली बार 'दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग' के साथ आने जा रही हैं। माना जा रहा है कि सिद्धांत का अनप्रेडिक्टेबल अंदाज़ और वामिका की गहरी भावनात्मक अभिव्यक्ति मिलकर एक शांत लेकिन बेहद असरदार केमिस्ट...
Netflix पर अगले साल मचेगी धूम, जानिए रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

Netflix पर अगले साल मचेगी धूम, जानिए रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

मनोरंजन
मुंबई। नेटफ्लिक्स में अगले साल भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं जिनमें से कुछ की लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। तो आप भी हो जाएं इन्हें देखने के लिए तैयार।नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीजनेटफ्लिक्स पर इस साल कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं और कुछ काफी हिट रही हैं। अब अगले साल भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं जिनके बारे में आपको बताते हैं।अधूरे हम अधूरे तुमजाने तू या जाने ना स्टारर इमरान खान जल्द ही कमबैक करने वाले हैं। वह फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर होंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर अगले साल रिलीज होगी। हालांकि डेट को लेकर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं है।गांधारी नेटफ्लिक्स की पॉपुलर राइटर कनिका ढिल्लों, तापसी पन्नू के साथ फिल्म गांधारी लेकर आ रही हैं। यह एक एक्शन फिल्म होगी जिसकी शूटिंग इसी साल मार्च 2025 में हुई।इक्...
राम गोपाल वर्मा ने दिया धुरंधर का रिव्यू, बोले- फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वॉर्निंग की तरह

राम गोपाल वर्मा ने दिया धुरंधर का रिव्यू, बोले- फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वॉर्निंग की तरह

मनोरंजन
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों से बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर सेलेब इस फिल्म की तारीफ कर रहे है और अब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने धुरंधर को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक वॉर्निंग की तरह माना है। राम गोपाल ने ट्वीट किया जिसमें लिखा है, ‘मुझे लगता है कि आदित्य धर की फिल्म ने पूरा और अकेले ही भारतीय सिनेमा का फ्यूचर चेंज कर दिया है चाहे नॉर्थ हो या साउथ। धुरंधर ने जो अचीव किया है वो सिर्फ स्केल में नहीं बल्कि ऐसा कुछ है जो कभी किसी ने एक्सपीरियंस नहीं किया। आदित्य ने ना सिर्फ यहां सीन डायरेक्टर किए हैं बल्कि उन्होंने करेक्टर्स और हम दर्शकों को, दोनों के स्टेट ऑफ माइंड का ध्यान रखा।’यह फिल्म दिखावा नहीं करती है राम ने लिखा, ‘यह फिल्म ना सिर्फ आपका अटेन्शन मांगती है बल्कि कमांड भी करती ...
नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ को मिल रही ट्रोलिंग पर दिया जवाब, कहा- गाली दो…

नेहा कक्कड़ के ‘लॉलीपॉप’ को मिल रही ट्रोलिंग पर दिया जवाब, कहा- गाली दो…

मनोरंजन
मुंबई। टोनी कक्कड़ ने अपने और नेहा कक्कड़ के वायरल गाने ‘लॉलीपॉप लॉलीपॉप लॉलीपॉप’ पर आ रहे कमेंट्स पर रिएक्ट किया है। दरअसल, टोनी कक्कड़ ने अपने प्रोडक्शन में नेहा कक्कड़ के साथ मिलकर एक गाना बनाया है, जिसका नाम ‘लॉलीपॉप लॉलीपॉप लॉलीपॉप’ है। इस गाने के सीन्स देखने और लिरिक्स सुनने के बाद लोग भड़क गए हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ‘मजा आ रहा है’टोनी कक्कड़ ने कहा कि उन्हें गाने को मिल रही नेगेटिविटी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में टोनी कक्कड़ ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “वन लॉलीपॉप, टू लॉलीपॉप, थ्री लॉलीपॉप…अरे अरे मजा आ रहा है सब कमेंट्स पढ़ने में। पॉप म्यूजिक है ट्रोल तो होगा ही, लेकिन बहुत सारी ऑडियंस है यार, आप इससे मिलने वाले बिजनेस को नजरअंदाज नहीं कर सकते।”‘बस व्यूज ला दो’ टोनी ने आगे कहा, “‘कोई अपना होगा’ और ‘ये जिंदगी बता दे’ जैसे वीडियो को प्रोड्यूस क...
आर्यन खान की इस बात से सहमत नहीं थे मनोज पाहवा

आर्यन खान की इस बात से सहमत नहीं थे मनोज पाहवा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। फेमस एक्टर मनोज पाहवा ने हाल ही में द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की शूटिंग के दौरान आर्यन खान से असहमत होने की बात कही. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज, जिससे आर्यन खान ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. उसमें मनोज पाहवा ने लक्ष्य के अंकल का किरदार निभाया था. वहीं उन्होंने यूट्यूब चैनल खाने में क्या है में बताया कि वह गाली का इस्तेमाल करने से झिझक रहे थे. इसका जिक्र उन्होंने आर्यन खान से भी किया था. लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें मना लिया.आर्यन खान की बात से सहमत नहीं थे मनोज पाहवामनोज पाहवा ने कहा कि कुछ सीन में वह आर्यन खान से सहमत नहीं थे. उन्होंने कहा, मैं बोला इतनी गाली वाली यार, मतलब मेरे को थोड़ी सी… इतना बद्तमीज आदमी. वहीं एक्टर ने बताया कि वह शाहरुख खान के लिए घंटे का बादशाह डायलॉग के लिए भी तैयार नहीं थे. लेकिन आर्यन खान ने उन्हें इसके लिए राजी किया.शाहरु...