Friday, September 11खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

तनुश्री ने बताई इमरान हाशमी संग बोल्ड सीन्स की सच्चाई

तनुश्री ने बताई इमरान हाशमी संग बोल्ड सीन्स की सच्चाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' ने तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी की जोड़ी को रातोंरात चर्चा में ला दिया था। फिल्म में दोनों की बोल्ड और रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई, जबकि फिल्म का टाइटल ट्रैक भी सुपरहिट रहा। पर्दे पर दोनों के बीच नजर आई नजदीकियों को देखकर अक्सर उनके रिश्ते को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे, लेकिन तनुश्री ने सालों बाद इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बताया कि इमरान के साथ उनका कभी कोई अफेयर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कैमरे के सामने रोमांटिक नजर आने वाली उनकी जोड़ी असल जिंदगी में बिल्कुल अलग थी और दोनों का रिश्ता भाई-बहन जैसा था। एक इंटरव्यू में तनुश्री ने फिल्मों में किसिंग और बोल्ड सीन्स की शूटिंग के अनुभव को भी शेयर किया था। उन्होंने बताया कि पर्दे पर भले ही ऐसे सीन बेहद रोमांटिक दिखाई देते हैं, लेकिन शूटिंग के दौरान कलाकारों के लिए यह सिर्फ ...
‘पद्मावत’ को लेकर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल

‘पद्मावत’ को लेकर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल

मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने फिल्म में जौहर के चित्रण को लेकर सवाल खड़े किए थे। वर्ष 2018 में उन्होंने भंसाली को एक खुला खत लिखकर अपनी आपत्ति जाहिर की थी। बाद में 'वीमेन लाइफ फ्रीडम' कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने अपने खत को लेकर सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म में जौहर को जिस तरह दिखाया गया, उससे उन्हें काफी असहज महसूस हुआ। उनका कहना था कि फिल्म देखने के बाद उन्हें लगा कि जैसे यौन हिंसा की शिकार महिला के लिए अपनी जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। स्वरा ने कहा था कि फिल्म में करीब 800 महिलाओं को जौहर करते हुए देखकर उनके मन में कई सवाल उठे। उन्होंने कहा, 'भगवान न करे कि मैं रेप पीड़िता होती।' अभिनेत्री ने सवाल किया था कि अगर कोई महिला अपनी जिंदगी खत्म करने के बजाय आगे जीने का फैसला करे तो क्या उसे कायर समझा जाएगा? उन्होंने कहा...
जावेद अख्तर संग अपने रिश्ते पर शबाना आजमी ने की खुलकर बात

जावेद अख्तर संग अपने रिश्ते पर शबाना आजमी ने की खुलकर बात

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक हालिया इंटरव्यू में शबाना ने बताया कि वह हमेशा से जावेद की बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व से प्रभावित रही हैं। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों के बीच हर समय सब कुछ खुशनुमा नहीं रहता और कई बार बड़े झगड़े भी होते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती बेहद मजबूत है। शबाना के मुताबिक, दोनों का बैकग्राउंड और दुनिया को देखने का नजरिया काफी हद तक एक जैसा है। अपने इंटरव्यू में शबाना ने कहा कि उनके और जावेद के माता-पिता प्रगतिशील लेखक थे और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हुए थे। दोनों परिवारों में उर्दू शायरी के प्रति भी गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता था कि उनकी और जावेद की शादी अरेंज्ड होनी चाहिए थी। हालांकि, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते में मतभेद और बहस भी होती ...
गद्दी के लिए छिड़ेगी खूनी जंग, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

गद्दी के लिए छिड़ेगी खूनी जंग, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म में पुराने दुश्मनों की वापसी के साथ सत्ता हासिल करने के लिए हिंसक टकराव देखने को मिलेगा। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे, जबकि अली फजल गुड्डू, दिव्येंदु मुन्ना और श्वेता त्रिपाठी गोलू के किरदार को आगे बढ़ाएंगी। वहीं, जितेंद्र कुमार बबलू पंडित की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में किरदारों के बीच बदलते समीकरण, बदला और सत्ता की लड़ाई कहानी को आगे बढ़ाएगी। 'मिर्जापुर: द मूवी' अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'मिर्जापुर' के तीनों सीजनों की कहानी को आगे ले जाएगी। सीरीज अपनी दमदार अदाकारी, बोल्ड कंटेंट, एक्शन और रोमांचक कहानी के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही है। अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर की दुनिया और इसके किरदारों की खूनी जंग को देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की लंबी अवधि और 'ए' सर्टिफिकेट के बावजूद प्रशंसकों में इसे लेकर खास उत्साह है। ---------------...
‘राणाबाली’ दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी

‘राणाबाली’ दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राणाबाली' की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। राहुल सांकृत्यान के निर्देशन में बनी यह तेलुगु पैन-इंडिया फिल्म 16 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म में विजय राणाबाली नाम के योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जायम्मा का किरदार निभा रही हैं। निर्माताओं ने विजय का दमदार पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की घोषणा की। पोस्टर के साथ लिखा गया, हमारे इतिहास का सबसे काला अध्याय इस अक्टूबर में शुरू हो रहा है। 'राणाबाली' की कहानी 1870 के दशक की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। फिल्म में उस दौर में दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल और उसके बीच ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक विद्रोही योद्धा की कहानी को बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। 'डियर कॉमरेड' (201...
‘टॉक्सिक’ की दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट, 37.65 करोड़ रुपये कमाए

‘टॉक्सिक’ की दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट, 37.65 करोड़ रुपये कमाए

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए थे। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने रिलीज के दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 138.75 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें हिंदी से 24.25 करोड़ रुपये, जबकि अन्य भाषाओं से 13.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक 190.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार अब जरूर धीमी पड़ गई है, लेकिन यह लगातार कमाई कर रही है। रिपोर्ट के ...
अमाल मलिक ने फिल्म संगीत से एक साल का ब्रेक लेकर फैंस को चौंकाया

अमाल मलिक ने फिल्म संगीत से एक साल का ब्रेक लेकर फैंस को चौंकाया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मशहूर संगीतकार और गायक अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक ने फिल्म संगीत से एक साल का ब्रेक लेने का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'ये आवारापन' को कंपोज करने वाले अमाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह ठीक हैं और फिलहाल अपने मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं। अमाल ने फैंस से यह भी वादा किया कि वह एक साल बाद नई ऊर्जा के साथ संगीत की दुनिया में वापसी करेंगे। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अमाल ने लिखा कि वह इस बार वही करना चाहते हैं, जो उनके लिए सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने मन, शरीर और आत्मा के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आराम की जरूरत है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुद को तरोताजा करने और फिर से पूरी ऊर्जा के साथ ...
‘टॉक्सिक’ मूवी रिव्यू: यश का स्वैग, शानदार एक्शन और स्टाइलिश दुनिया ने जीता दिल

‘टॉक्सिक’ मूवी रिव्यू: यश का स्वैग, शानदार एक्शन और स्टाइलिश दुनिया ने जीता दिल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' बड़े पर्दे पर एक ऐसी गैंगस्टर कहानी लेकर आती है, जो अपने स्टाइल, विजुअल ट्रीटमेंट और एक्शन के कारण शुरुआत से ही अलग नजर आती है। निर्देशक गीतू मोहनदास ने फिल्म को पारंपरिक गैंगस्टर ड्रामा की तरह पेश करने के बजाय अपनी एक अलग दुनिया रची है, जहां अपराध, सत्ता, परिवार, रिश्ते और बदले की भावना एक-दूसरे से जुड़ते हैं। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत यश का दमदार स्क्रीन प्रेजेंस है, जो शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है। 'टॉक्सिक' की कहानी अपराध की दुनिया से जुड़े एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी सिर्फ गैंगस्टर की दुनिया तक सीमित नहीं है। फिल्म में राया और उसके बेटे टिकट के किरदारों के जरिए कहानी परिवार, रिश्तों, सत्ता और वफादारी की कई परतों को सामने लाती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अपराध की दुनिया में चल रहे ताकत के खेल के साथ...
कंगना रनौत के साथ विवाद पर तापसी पन्नू ने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया

कंगना रनौत के साथ विवाद पर तापसी पन्नू ने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। तापसी ने अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर मीडिया को ही आड़े हाथों लिया। अभिनेत्री ने कहा कि अगर मीडिया दोनों से इस मुद्दे पर बार-बार सवाल करना बंद कर दे, तो यह विवाद कब का खत्म हो चुका होता। तापसी ने साफ किया कि वह इस पुरानी जुबानी जंग को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। कंगना की टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर तापसी ने कहा, आप लोग ये बात खत्म क्यों नहीं होने देते? जब आप दोनों से ये सवाल पूछना बंद कर देंगे तो यह मुद्दा अपने आप खत्म हो जाएगा। आप सब लोगों को ये देखकर मजा आ रहा है, इसलिए आप बार-बार वही सवाल पूछ रहे हैं। अगर आप लोग ऐसे सवाल पूछना बंद कर देते तो ये बात कब की खत्म हो चुकी होती। तापसी का यह बयान अब चर्चा में है। दरअसल, दोनों अभिनेत्रियों के बी...
बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिकॉर्ड टूटा

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिकॉर्ड टूटा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में 11वें दिन यानी सोमवार को जरूर गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही 'आवारापन 2' ने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की टॉप-5 सूची में अपनी जगह बना ली है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के 11वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 139 करोड़ रुपये और घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 165.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म अब तक 196.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ रुपये के वैश्विक क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में...