Friday, October 23खबर जो असर करे |
Shadow

खेल

विश्व कप में इतिहास रचने वाली नीरू धांडा बोलीं- अब भारत को लगातार मिलेंगे पदक

विश्व कप में इतिहास रचने वाली नीरू धांडा बोलीं- अब भारत को लगातार मिलेंगे पदक

खेल
नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। भारतीय शॉटगन निशानेबाज नायब सूबेदार नीरू धांडा ने इटली के लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया है। 26 वर्षीय नीरू ने क्वालिफिकेशन में 121/125 का शानदार स्कोर बनाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और फाइनल में फ्रांस की पूर्व विश्व चैंपियन कैरोल कॉर्मेनियर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। ऐतिहासिक जीत के बाद नीरू धांडा ने कहा कि पदक समारोह में भारतीय तिरंगे को सबसे ऊपर लहराते देखना उनके जीवन का सबसे भावुक और यादगार पल था। उन्होंने कहा, जब राष्ट्रीय ध्वज सबसे ऊपर गया तो एहसास हुआ कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों को हराना हमारे लिए भी संभव है। लंबे समय बाद महिला ट्रैप में भारत को यह सफलता मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि अब भारत को इस स्पर्ध...
राष्ट्रीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में चयनित हुए कुशल सिंह ‘तरंग’, चीन में लहराएंगे अयोध्या का परचम

राष्ट्रीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में चयनित हुए कुशल सिंह ‘तरंग’, चीन में लहराएंगे अयोध्या का परचम

खेल
अयोध्या। अयोध्या जिले के लिए गर्व की बात है कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम मलेथू खुर्द निवासी कुशल सिंह उर्फ 'तरंग', पुत्र शंभूनाथ सिंह, का भारतीय अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। वह चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (असम कप/यू-18 प्रतियोगिता) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन रवाना हो गए हैं। कुशल सिंह का राष्ट्रीय टीम में चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है। हाल ही में राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें भारतीय टीम में स्थान मिला है, जिसके बाद क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। भारतीय अंडर-18 टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची में भी उनका नाम शामिल है। कुशल की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मलेथू खुर्द, हैरिंग्टनगंज, मिल्कीपुर तथा जनपद अयोध्या का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उन...
Ind vs Eng Test : लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

Ind vs Eng Test : लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

खेल
लंदन । लॉर्ड्स (Lord's) के ऐतिहासिक मैदान पर शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। भारत की कप्तान (India captain) हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने लॉर्ड्स (Lord's) में इंग्लैंड (England) के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक महिला टेस्ट (Historic Women's Test) को टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट बताया है. उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में जीत T20 वर्ल्ड कप से मिली निराशा को खत्म कर सकती है और टीम का आत्मविश्वास लौटाएगी. कप्तान ने पहली बार लॉर्ड्स में महिला टेस्ट होने, रेड-बॉल क्रिकेट, श्री चरणी और महिला टेस्ट के भविष्य पर भी खुलकर बात की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि अगर भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज करता है तो हालिया T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा और टीम नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगी। हरमनप्रीत ने कहा कि ...
इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

खेल
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय ब्यूमोंट भारत के खिलाफ शुक्रवार से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अपने 17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करेंगी। लॉर्ड्स में होने वाला यह पहला महिला टेस्ट मैच उनके करियर का विदाई मुकाबला भी होगा। साल 2009 में इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने वाली ब्यूमोंट ने अपने करियर में 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज हैं। वह इंग्लैंड की उन केवल दो महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा है। इसके अलावा 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में 208 रन की पारी खेलकर वह महिला टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की पहली द...
Ind vs Eng: टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल में…. जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Ind vs Eng: टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल में…. जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

खेल
नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड (India vs England) 5 मैच की टी20 सीरीज (T20 Series) का चौथा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) के पास अब इस सीरीज को जीतने का तो कोई मौका नहीं है, वह बस अब ज्यादा से ज्यादा ड्रॉ करा सकती है। IND vs ENG टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, वहीं दूसरे और तीसरे मुकाबले में मेजबानों ने भारत को धूल चटाई। भारत बनाम इंग्लैंड आज के मैच की टाइमिंग को लेकर भी सवाल है। इस सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार काफी देरी से शुरू हो रहे हैं, वहीं एक मैच शाम 7 बजे भी खेला गया था। तो आईए मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- India vs England चौथा टी20 आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को खेला जाएगा।इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20 ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।IND vs...
संजू सैमसन को ‘आराम’, मयंक-रिंकू का कमबैक, यंग खिलाड़ियों पर दांव…

संजू सैमसन को ‘आराम’, मयंक-रिंकू का कमबैक, यंग खिलाड़ियों पर दांव…

खेल, ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्‍ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा 6 जुलाई (सोमवार) को की गई. भारतीय चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसकी कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. वहीं तिलक वर्मा उप-कप्तान बने रहेंगे. चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं पर भी बड़ा दांव खेला है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाएंगे. आइए जिम्बाब्वे टूर के लिए टीम सेलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी चीजों पर नजर डालते हैं. संजू सैमसन को 'आराम', प्रभसिमरन INजिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं है. उनकी गैरमौजूदगी टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक है. माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने लगातार क्रिकेट और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए संजू सैमसन ...
वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, हार के बाद भावुक हुए ब्राजील के स्टार

वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, हार के बाद भावुक हुए ब्राजील के स्टार

खेल
नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे से 2-1 की हार के बाद स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। मैच खत्म होने के बाद भावुक नजर आए नेमार ने कहा कि ब्राजील की जर्सी में उनका सफर अब समाप्त हो चुका है। 34 वर्षीय नेमार इस विश्व कप में चोट से वापसी के बाद सीमित भूमिका में नजर आए। नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में वह दूसरे हाफ में बतौर स्थानापन्न मैदान पर उतरे और इंजरी टाइम में पेनल्टी के जरिए ब्राजील के लिए एकमात्र गोल दागा। हालांकि यह गोल टीम को हार से नहीं बचा सका। मैच के बाद प्रेस से बातचीत में नेमार ने भावुक अंदाज में कहा, "मैंने पूरी कोशिश की... मैंने कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया।" उनकी यह टिप्पणी न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम की ओर इशारा...
ऑस्ट्रेलिया लगातार आठवीं बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया लगातार आठवीं बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में

खेल
लंदन। महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय बरकरार रखते हुए खिताब की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। कैरेबियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। कप्तान और सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिन्यूक्स, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो-दो विकेट हासिल किए। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और केवल 13 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ...
फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में बनाई जगह

फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में बनाई जगह

खेल, राष्ट्रीय
इंगलवुड। सह-मेजबान कनाडा ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान स्टीफन यूस्टाकियो ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में शानदार लंबी दूरी का गोल दागकर अपनी टीम को पहली बार विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंचाया। मुकाबला पूरे समय बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में यूस्टाकियो ने पेनल्टी क्षेत्र के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स के हाथों से दूर नेट में पहुंचा दिया। गोल खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी के लिए अंतिम मिनटों में पूरी ताकत लगा दी, लेकिन कनाडा की रक्षा पंक्ति ने सभी प्रयास विफल कर दिए और टीम ने 1-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कनाडा के मुख्य कोच जेसी मार्श ने मैच के बाद खिलाड...
Ind vs Ire : दूसरा T-20 आज… प्लेइंग-11 में संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

Ind vs Ire : दूसरा T-20 आज… प्लेइंग-11 में संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

खेल
बेलफास्ट। आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल (First T20 International) में मिली 34 रनों की हार के बाद भारतीय टीम (Indian team) आज (28 जून) दूसरे एवं आखिरी मुकाबले में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी. यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा। यह पहली बार था, जब आयरलैंड ने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम को हराया. अब कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली युवा भारतीय टीम के सामने सम्मान बचाने की चुनौती होगी. पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी. शीर्ष क्रम बड़ी साझेदारियां नहीं कर सका और टीम 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रनों पर सिमट गई। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. इस मैच से पहले सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi...