Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने यौन शोषण मामले में लेखिका को 50 लाख देने का दिया आदेश, जानें क्या हुआ था

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने यौन शोषण मामले में लेखिका को 50 लाख देने का दिया आदेश, जानें क्या हुआ था

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका की एक कोर्ट ने यौन शोषण मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए लेखिका ई जीन कैरोल को 50 लाख डॉलर देने का आदेश दिया है। जूरी ने ट्रंप को लेखिका के साथ यौन उत्पीड़न करने और उन्हें बदनाम करने का दोषी पाया था। इसके पहले पिछले हफ्ते अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की उस अपील पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने मई 2023 के फैसले को चुनौती दी थी। इस फैसले में कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के लिए 20 लाख डॉलर और बदनाम करने के लिए 30 लाख डॉलर का हर्जाना देने का आदेश दिया था।ट्रंप के खिलाफ क्या है मामला?82 साल की ई जीन कैरोल पूर्व पत्रकार और कॉलमिस्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने 1996 में न्ययॉर्क के एक डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ उत्पीड़न किया था। साल 2029 में कैरोल के मेमॉयर में आरोपों के सामने आने के बाद ट्रंप ने उन्हें सन...
US में पत्नी की हत्या कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भारत में प्रेमिका को भेजे सबूत

US में पत्नी की हत्या कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भारत में प्रेमिका को भेजे सबूत

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक आईटी कंपनी में कार्यरत तेलंगाना के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने के आरोप लगे हैं। उसकी पत्नी वॉशिंगटन में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थी। अब 9 महीने बाद अमेरिकी पुलिस ने उसे पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने घर के बाथरूम में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और वारदात की जगह सबूतों से छेड़छाड़ किया। दरअसल, तेलंगाना के रहने वाले 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर अविनाश नार्ने की 27 वर्षीय पत्नी राजिता सबिनेनी अक्टूबर 2025 में मृत पाई गई थीं। वाॉशिंगटन राज्य के बेलव्यू (Bellevue) में नार्ने एक अपार्टमेंट में पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि उसने शादी के महज छह महीने बाद ही अपनी 27 वर्षीय पत्नी की इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि वह भारत में रहने वाली किसी और लड़की से प्यार कर...
मिल गया पाकिस्तानी विमान का मलबा, लेकिन गायब हैं 5 क्रू मेंबर; समंदर में तलाश रहे जिंदगियां

मिल गया पाकिस्तानी विमान का मलबा, लेकिन गायब हैं 5 क्रू मेंबर; समंदर में तलाश रहे जिंदगियां

अंतरराष्ट्रीय
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के क्रैश हुए कार्गो जहाज का मलबा मिल गया है। लेकिन 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से कराची जा रहा एक पाकिस्तानी कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूटने के बाद लापता हुए K2 एयरवेज के इस बोइंग 737 विमान का मलबा बुधवार को अरब सागर में मिल गया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, विमान में सवार 5 क्रू मेंबर अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।कहां मिला मलबा करीब 12 घंटे के बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद ओर्मारा बंदरगाह से 53 नॉटिकल मील दक्षिण में विमान का मलबा बरामद किया गया। विमान ने मंगलवार शाम शारजाह से उड़ान भरी थी। संपर्क टूटने से ठीक पहले विमान की ओर से नेविगेशन सिस्टम में खराबी की रिपोर्ट दी गई थी। पाकिस्तान नेवी, एयरफोर्स और नागरिक बचाव ...
US की H-1B वीजा फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई….. भारतीय दिग्गज समेत कई बड़ी कंपनियां रडार पर

US की H-1B वीजा फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई….. भारतीय दिग्गज समेत कई बड़ी कंपनियां रडार पर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) ने H-1B और पर्म (PERM) वर्क वीजा में चल रही कथित धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ा जांच अभियान छेड़ दिया है। अमेरिकी श्रम विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस बड़े फर्जीवाड़े की जांच के रडार पर दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी 'कॉग्निजेंट' (Leading Indian IT company 'Cognizant') समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में हुआ एक्शनवीजा से जुड़े इस बड़े गोरखधंधे के खिलाफ यह सख्त कदम अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (US Vice President JD Vance) के नेतृत्व वाली 'टास्क फोर्स टू एलिमिनेट फ्रॉड' के तहत उठाया गया है। कैसे खुला फर्जीवाड़े का राज?श्रम विभाग के तहत काम करने वाले 'ऑफिस ऑफ द इंस्पेक्टर जनरल' (OIG) ने बड़े स्तर पर चल रहे इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। OIG के आधिकारिक बयान में जांच से जुड़ी कई अहम बातें सामने आई हैं। कई नियोक्ताओं और...
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से बदलेंगे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामरिक समीकरण

PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से बदलेंगे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामरिक समीकरण

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ऑस्ट्रेलिया यात्रा (Australia Trip) हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific region) के सामरिक समीकरणों में बदलाव के बीच हो रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के अलावा इस दौरे का एक उद्देश्य भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच आपसी रणनीतिक तालमेल गहरा करना भी है। दरअसल भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी भूमिका को एक सक्रिय साझेदार के तौर पर आगे बढ़ा रहा है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साझा मंच कवॉड में भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को अगले स्तर पर ले जाना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। त्रिपक्षीय साझेदारी: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव, समुद्री सुरक्षा चुनौतियों और आपूर्ति श्रृंखलाओं की अनिश्चितता ने समान विचार वाले देशों के बीच सहयोग की जरूरत बढ़ाई है। यह देख...
Report: दुनिया की 99% आबादी ले रही है प्रदूषित हवा में सांस…. WHO ने चेताया

Report: दुनिया की 99% आबादी ले रही है प्रदूषित हवा में सांस…. WHO ने चेताया

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
न्यूयार्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) (World Health Organization - WHO) की वर्ल्ड हेल्थ स्टेटिस्टिक्स 2026 रिपोर्ट (World Health Statistics 2026 Report) हैरान करने वाली है। इसके मुताबिक, दुनिया की 99 प्रतिशत आबादी अब भी सुरक्षित सीमा से अधिक प्रदूषित हवा में सांस ले रही है। वर्ष 2021 में 66 लाख मौतें घरेलू और बाहरी वायु प्रदूषण से जुड़ी थीं। भारत जैसे देशों के लिए यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की बड़ी चुनौती बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत समेत दुनिया के कई देशों के लिए वर्ष 2030 तक हर व्यक्ति को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज) उपलब्ध कराने का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की रफ्तार पिछले कुछ वर्षों में काफी धीमी पड़ गई है। रिपोर्ट में किया गया क्या दावा?रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष ...
आतंक को बढ़ावा देने वाला PAK अब खुद झुलस रहा दहशतगर्दी की आग में…. 250 आतंकी संगठन सक्रिय

आतंक को बढ़ावा देने वाला PAK अब खुद झुलस रहा दहशतगर्दी की आग में…. 250 आतंकी संगठन सक्रिय

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। भारत (India) में आतंकवाद (Terrorism) को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान (Pakistan) अब खुद ही दहशतगर्दी की आग में झुलस रहा है। बलूचिस्तान (Balochistan) और पीओके (PoJK) में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। दक्षिण एशिया (South Asia) के देशों में पाकिस्तान एकमात्र ऐसा मुल्क है, जहां सबसे ज्यादा 250 आतंकवादी संगठन हैं। इन संगठनों के करीब 50 हजार आतंकी लगातार मौत बांट रहे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजी एसपी वैद्य का कहना है, मौजूदा समय में पाकिस्तान ‘1971’ की राह पर है। ढाई दशक में 18,967 आतंकी घटनाएं, 23,078 नागरिक, 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल की ताजा रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में ढाई दशक में 18,967 ऐसी आतंकी घटनाएं हुई हैं, जिनमें 23,078 नागरिक और 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। आतंकियों -विद्रोहियों के मारे जाने का आंकड़ा 38,46...
ट्रंप ने खुद को बताया ईरान का ‘नंबर वन टारगेट’…. बोले- उनकी हत्या की रच रहा साजिश!

ट्रंप ने खुद को बताया ईरान का ‘नंबर वन टारगेट’…. बोले- उनकी हत्या की रच रहा साजिश!

अंतरराष्ट्रीय
अंकारा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने बुधवार को खुलकर कहा कि वे ईरान (Iran) के नंबर वन टारगेट हैं और तेहरान उनकी हत्या की साजिश रच रहा है। ट्रंप ने NATO समिट के दौरान यह बयान देते हुए कहा कि ईरानी लीडरशिप (Iranian Leadership) उनसे बदला लेने पर तुली हुई है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि ईरान के साथ कोई समझौता अब संभव नहीं है। उनके इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसी डर के चलते उन्होंने ईरान के साथ चल रही डील को पूरी तरह खत्म कर दिया? ट्रंप ने क्या कहा?ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान उनकी हत्या की साजिश रच रहा है। इस दौरान उन्होंने खुद को ईरान का 'नंबर वन टारगेट' बताया। तुर्की की राजधानी अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनके कुछ लीडर थे जो अब नहीं रहे। उनके पास कुछ और लीडर थे जो शायद अब नहीं रहे। मैं भी शायद जाऊं, क्य...
इंडोनेशिया को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल देगा भारत, जकार्ता में समझौते पर हुए हस्ताक्षर

इंडोनेशिया को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल देगा भारत, जकार्ता में समझौते पर हुए हस्ताक्षर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
जकार्ता (इंडोनेशिया)। भारत ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति इंडोनेशिया को करेगा। इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को वार्ता की। इसके बाद दोनों की उपस्थिति में इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर कर उसका आदान-प्रदान किया गया। वार्ता में समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ बनाने पर भी सहमति बनी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के दो दिन के दौरे पर हैं। 2023 के बाद दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की यह उनकी पहली यात्रा है। राष्ट्रपति प्राबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी अंतारा और जकार्ता पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भवन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं की बैठक के बाद इंडोनेशिया और भारत ने ब्रह्मोस क्रूज मिस...
बांग्लादेश में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारतीय दूत ने मंच पर ही सुना दिया

बांग्लादेश में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारतीय दूत ने मंच पर ही सुना दिया

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
ढाका। ढाका में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर भारतीय राजनयिक पूजा कुमारी झा ने मंच पर ही कड़ा विरोध जताया। बांग्लादेशी पूर्व राजदूत को देनी पड़ी सफाई। पूरी खबर। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब एक प्रेजेंटेशन के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाया गया। भारत ने इस गलत नक्शे पर तुरंत कड़ा विरोध दर्ज कराया है।क्या है पूरा मामला? ढाका में 'बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज' (BIISS) की ओर से विदेश मामलों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर बांग्लादेश के पूर्व राजदूत तारिक ए करीम अपनी प्रेजेंटेशन दे रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेजेंटेशन के दौरान स्क्रीन पर एक नक्शा दिखाया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर क...