भारत अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘डील हो गई’
वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच अभी कोई द्विपक्षीय व्यापार समझौता अंतिम रूप में नहीं आया है, लेकिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि भारत अब ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल आयात करेगा। ट्रंप ने कहा, "हम लोगों ने इसको लेकर डील कर ली है।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने हाल ही में भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने का प्रस्ताव दिया। हालांकि भारत की ओर से अभी तक इस प्रस्ताव पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका चाहता है कि भारत रूस और ईरान से तेल आयात कम करे। दिलचस्प है कि जिस वेनेजुएला से ट्रंप अब तेल खरीदने की बात कर रहे हैं, उस पर पहले वे अमेरिका की ओर से विरोध जताते थे। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए चीन का स्वागत भी है।
भारत-अमेरिका व्यापार बातचीतभारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते की बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रह...









