भीषण गर्मी की चपेट में Europe, फ्रांस में सबसे ज्यादा हालत खराब, सरकार ने उठाया ये कदम
नई दिल्ली। यूरोप (Europe) में भयंकर गर्मी (Scorching Heat) पड़ रही है. फ्रांस में हालात इतने खराब हो गए कि सरकार ने एक दिन के लिए शराब पीने पर बैन लगा दिया. जर्मनी में भी गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है और स्पेन में तो फुटबॉल फैन्स के लिए बनाई गई जगह ही बंद करनी पड़ गई।
यूरोप के बड़े हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान रिकॉर्ड लेवल (Record temperature levels) की तरफ बढ़ रहा है. इस गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि कई देशों को अलग अलग तरह के कदम उठाने पड़े हैं।
फ्रांस (France) में सबसे ज्यादा असर दिखा है. फ्रांस के 96 इलाकों में से 35 इलाकों में रेड हीटवेव अलर्ट जारी होने वाला था. इन इलाकों में दक्षिण पश्चिम से लेकर पेरिस और बरगंडी तक तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद थी. कुछ जगहों पर तो तापमान 41 डिग्री तक भी पहुंच सकता था।
इस गर्मी को देखते हुए फ्रांस के प्र...









