Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

भूकंप के तेज झटकों से हिली न्यूजीलैंड की धरती, 5.9 रही तीव्रता….. सुनामी का अलर्ट

भूकंप के तेज झटकों से हिली न्यूजीलैंड की धरती, 5.9 रही तीव्रता….. सुनामी का अलर्ट

अंतरराष्ट्रीय
आकलैंड। दक्षिणी-पश्चिमी प्रशांत महासागर (Southwestern Pacific Ocean) में स्थित न्यूजीलैंड (New Zealand) में गुरुवार, 16 जुलाई को) भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 (Earthquake magnitude 5.9) थी। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को साउथ आइलैंड के पश्चिमी तट पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और लोगों से तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में था। यह इलाका फियोर्डलैंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल का प्रवेश द्वार माना जाता है। न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (NEMA) ने लोगों से समुद्री तट और तटीय इलाकों से दूर जाने की सलाह दी है और कहै है कि जितना जल्दी संभव हो सके सबसे नजदीकी ऊंचे स्थान पर जाकर शरण ले...
यूक्रेन के हमलों से रूस के कई तेल रिफाइनिंग संयंत्र प्रभावित

यूक्रेन के हमलों से रूस के कई तेल रिफाइनिंग संयंत्र प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
मॉस्को/नई दिल्ली। यूक्रेन के लगातार हमलों से रूस के कई तेल रिफाइनिंग संयंत्र प्रभावित होने के बाद वहां पेट्रोल की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है। इस बीच खबर है कि रूस की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों ने भारतीय रिफाइनरों से अतिरिक्त पेट्रोल की आपूर्ति की संभावना तलाशनी शुरू कर दी है। सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत से पेट्रोल की कम से कम एक खेप रूस के लिए रवाना भी हो चुकी है, जबकि भविष्य में और आपूर्ति की संभावना जताई जा रही है। रिफाइनिंग क्षमता पर हमलों का असर रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के हमलों से रूस की रिफाइनिंग क्षमता का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। इससे घरेलू स्तर पर पेट्रोल की उपलब्धता पर दबाव बढ़ा है और ऊर्जा कंपनियां वैकल्पिक स्रोतों से ईंधन जुटाने की कोशिश कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि नए हमले नहीं होते हैं, तब भी रूस की प्रभावित रिफाइनिंग क्षमता का एक बड़...
भारत समेत रूस से तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% टैरिफ….! US सांसदों ने पेश किया नया प्रतिबंध बिल

भारत समेत रूस से तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% टैरिफ….! US सांसदों ने पेश किया नया प्रतिबंध बिल

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। अमेरिका (America) के सांसदों के द्विलीय समूह ने एक नया प्रतिबंध बिल पेश किया है। इस बिल में रूस (Russia) से कच्चा तेल खरीदने (Buying Crude Oil) के लिए भारत पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। इस बिल में 5 प्रमुख देशों- भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान के निर्यात पर 100% तक का टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसका मुख्य मकसद रूस की ऊर्जा से होने वाली कमाई पर लगाम लगाना और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का दबाव बनाना है। क्या हैं इस नए बिल की मुख्य बातेंयह बिल अप्रैल 2025 में सीनेट में लाए गए 'सेंक्शनिंग रशिया एक्ट' का एक नरम वर्जन है। पुराने बिल में 500% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था, जिस पर सहमति नहीं बन पाई थी। नए बिल में इस अधिकतम टैरिफ की सीमा को घटाकर 100% तक सीमित किया गया है। नए बिल के तहत खास तौर पर चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान को टारगेट किया गया ...
PAK की अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट .. बलूचिस्तान ने किया आजादी का ऐलान, संसाधनों की आपूर्ति भी रोकी

PAK की अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट .. बलूचिस्तान ने किया आजादी का ऐलान, संसाधनों की आपूर्ति भी रोकी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान (Balochistan) की प्राकृतिक गैस, कोयला, खनिज और रेयर अर्थ पर निर्भर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था (Pakistan Economy) इस वक्त अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। जिस इलाके को पाकिस्तान लंबे समय से अपना आर्थिक इंजन मानता रहा, उसी बलूचिस्तान ने अब न सिर्फ आजादी का ऐलान (Declaration of Independence) कर दिया है, बल्कि अपनी संसाधनों की आपूर्ति भी पूरी तरह रोक दी है। दरअसल, बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को स्वतंत्रता की घोषणा के साथ ही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन कट गई है। क्षेत्र में लगे पूर्ण शटडाउन और ट्रांसपोर्ट ब्लॉकेड ने पंजाब की औद्योगिक इकाइयों को घुटनों पर ला दिया है। अगर यही हालात रहे तो संभव है कि पाकिस्तान कटोरा लेकर घूमने के लायक भी नहीं बचेगा। पंजाब के प्रमुख बिजनेस लीडर्स ने चेतावनी दी है कि अगर यह संकट लंबा खिंचा तो इसका असर किसी सक्रिय युद्ध से भी कहीं ...
ईरान का पलटवार…बहरीन में अमेरिकी मिलेट्री बेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

ईरान का पलटवार…बहरीन में अमेरिकी मिलेट्री बेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) द्वारा बुधवार को किए गए बैक-टू-बैक दो बड़े हवाई हमलों (Major Air Strikes) के जवाब में ईरान (Iran) ने अब तक का सबसे बड़ा पलटवार किया है. तेहरान ने दावा किया है कि गुरुवार को ईरान (Iran) ने बहरीन (Bahrain) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों (US military bases) पर अब तक का सबसे बड़ा और भीषण हमला बोल दिया है, जिसने पूरे मध्य-पूर्व को दहला दिया है। ईरानी सैन्य कमांडरों और आधिकारिक मीडिया 'प्रेस टीवी' के जरिए जो बयान सामने आए हैं, वे साफ संकेत दे रहे हैं कि यह जंग अब किसी भी हद तक जा सकती है. ईरान के सबसे शक्तिशाली सैन्य संगठन 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहेबी ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए कहा है। IRGC ने कहा, "दुश्मन (अमेरिका) यह समझने की भूल कतई न करे कि वह इस संघर्ष को अपनी मर्जी से खींच सकता है और इसे एक 'वॉर ...
इजरायल को फंडिंग करने पर अमेरिका में बवाल… सांसदों ने की कटौती की मांग

इजरायल को फंडिंग करने पर अमेरिका में बवाल… सांसदों ने की कटौती की मांग

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। इजरायल (Israel) की मदद करना अमेरिकी सरकार (American Government) को भारी पड़ता दिख रहा है. इस मुद्दे को लेकर अमेरिका (America) की राजनीति में हंगामा शुरू हो गया है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (House of Representatives) के आधे से ज्यादा डेमोक्रेटिक सांसदों (Democratic lawmakers) ने इजरायल को दी जाने वाली 3.3 अरब डॉलर की सहायता राशि में कटौती करने के पक्ष में मतदान किया है। बुधवार को सदन में इस संशोधन प्रस्ताव पर मतदान हुआ. प्रस्ताव के पक्ष में 104 और विरोध में 314 वोट पड़े. हालांकि, ये राष्ट्रीय सुरक्षा खर्च विधेयक में इस संशोधन को जोड़ने के लिए काफी नहीं था। इस मतदान से ये साफ हो गया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) की युद्ध रणनीति को लेकर अमेरिकी संसद और डेमोक्रेटिक पार्टी में गहरी दरार है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी में मतभेदय...
ब्रिटेन द्वारा IRGC को ‘सुरक्षा के लिए खतरा’ बताने पर भड़का ईरान, राजदूत को किया तलब

ब्रिटेन द्वारा IRGC को ‘सुरक्षा के लिए खतरा’ बताने पर भड़का ईरान, राजदूत को किया तलब

अंतरराष्ट्रीय
लंदन। ईरान-अमेरिका (Iran-America) के बीच जंग नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच, ईरान (Iran) ने तेहरान में ब्रिटेन (Britain) के राजदूत को तलब किया. यह कदम लंदन द्वारा यूके के 'काउंटरिंग स्टेट थ्रेट्स एक्ट' ('Countering State Threats Act') के तहत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Islamic Revolutionary Guard Corps- IRGC) को नामित करने के बाद उठाया गया. एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी कि इस कदम का जवाब दिया जाएगा। यह घटनाक्रम ब्रिटेन द्वारा लंदन में ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स अली नसीमफार को तलब किए जाने के एक दिन बाद हुआ. ब्रिटेन सरकार का आरोप था कि हाल के महीनों में पूरे यूरोप में हमले करने के लिए प्रॉक्सी समूहों को निर्देशित करने में ईरान की भूमिका रही है। बता दें, ब्रिटेन ने सोमवार को IRGC और उससे जुड़े एक समूह क...
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला…. राजधानी कीव पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला…. राजधानी कीव पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

अंतरराष्ट्रीय
कीव। रूस (Russia) ने गुरुवार तड़के एक बार फिर यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों (Ballistic Missiles) से बड़ा हमला किया. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense System) लगातार मिसाइलों को रोकने में जुटे रहे. यूक्रेनी वायुसेना ने चेतावनी दी है कि राजधानी पर और मिसाइल हमले हो सकते हैं, इसलिए लोगों से सुरक्षित बंकरों में रहने की अपील की गई है। कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि शहर के पश्चिमी बाहरी इलाके में एक गोदाम मिसाइल हमले की चपेट में आ गया. वहीं, इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों का मलबा ड्नीप्रो नदी के पूर्वी किनारे स्थित इलाके में गिरा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम से कम आठ बैलिस्टिक मिसाइलें कीव की ओर दागी गई थीं। यूक्रेन की वायुसेना ने टेलीग्राम पर जारी संदेश मे...
दुनिया के लिए अनोखी, मेडागास्कर के लिए भावनाओं से जुड़ी परंपरा

दुनिया के लिए अनोखी, मेडागास्कर के लिए भावनाओं से जुड़ी परंपरा

अंतरराष्ट्रीय
अफ्रीकी देश मेडागास्कर के कई इलाकों में रहने वाले मलागासी समुदाय के लोग मौत को जिंदगी का आखिरी पड़ाव नहीं मानते. उनका विश्वास है कि इंसान मरने के बाद भी अपने परिवार से जुड़ा रहता है और पूर्वज बनकर उनकी रक्षा करता है. यहां लोग अपने मृत रिश्तेदारों की कब्र दोबारा खोलते हैं, उनकी हड्डियां निकालते हैं और फिर पूरे उत्सव के साथ उन्हें सम्मान देते हैं. यही वजह है कि यहां के लोग अपने मृत परिजनों को सिर्फ कब्र में छोड़कर भूल नहीं जाते, बल्कि कुछ सालों बाद उन्हें फिर से याद करने और सम्मान देने के लिए एक खास समारोह आयोजित करते हैं. इस परंपरा को 'फामादिहाना' कहा जाता है, जिसका मतलब होता है 'हड्डियों को घुमाना' या 'हड्डियों को बदलना'. फामादिहाना के दौरान परिवार के लोग अपने पुराने कब्रिस्तान में जाते हैं और अपने रिश्तेदारों की कब्र खोलते हैं. इसके बाद मृत व्यक्ति की हड्डियों को बहुत सम्मान के साथ ...
भारत पर थी बुरी नजर, खुद टुकड़े-टुकड़े हो गया पाकिस्तान: 85% जमीन पर कब्जे का दावा

भारत पर थी बुरी नजर, खुद टुकड़े-टुकड़े हो गया पाकिस्तान: 85% जमीन पर कब्जे का दावा

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। लंबे समय से अशांति झेल रहे बलूचिस्तान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए खुद को पूर्ण स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक आधिकारिक बयान में रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान के नाम से स्वतंत्रता की घोषणा की गई है।भारत पर बुरी नजर रखने वाले पाकिस्तन को बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक आधिकारिक बयान में 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' के नाम से स्वतंत्रता की घोषणा की गई है। बयान में दावा किया गया है कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। साथ ही नया राष्ट्रीय झंडा, राष्ट्रगान, नई मुद्रा और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने की घोषणा की गई है। नई सरकार के पास क्षेत्र के खनिज संसाधनों, गैस क्षेत्रों और कोयला खदानों पर पूर्ण नियंत्रण होने का भी दावा किया गया है।लंबे समय से अलगाववाद की म...