Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, क्या पहली बार दुनिया के सामने आएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा?

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, क्या पहली बार दुनिया के सामने आएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा?

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के चार महीने बाद देश में उनके राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अमेरिकी और इजरायली हवाई हमले में उनकी मौत के बाद ईरान सरकार ने चार जुलाई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राष्ट्रीय शोक कार्यक्रम का ऐलान किया है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की संभावित सार्वजनिक मौजूदगी को लेकर हो रही है। मोजतबा की पहली सार्वजनिक मौजूदगी पर टिकी दुनिया की नजर अयातुल्ला अली खामेनेई के 56 वर्षीय बेटे और मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पिछले कई महीनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को हुए उसी हवाई हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रिपोर्टों के मुताबिक उनके चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि ईरानी सरकारी मीडिया लगातार दावा कर रहा है क...
Earthquake : पड़ोसी देश चीन के सिचुआन प्रांत में आया भूकंप… 5.5 रही तीव्रता

Earthquake : पड़ोसी देश चीन के सिचुआन प्रांत में आया भूकंप… 5.5 रही तीव्रता

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। वेनेजुएला (Venezuela) में भूकंप (Earthquake) की तबाही से दुनिया अब तक गमगीन है. वेनेजुएला के बाद जापान और अमेरिका में भूकंप आया. भारत और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. अब भूकंप की आहट भारत के पड़ोस में सुनाई दी है. जी हां, भारत के पड़ोस यानी चीन (China) में भूकंप आया है. दक्षिण-पश्चिम चीन (Southwest China) के सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में 5.5 तीव्रता का तेज भूकंप आया है. स्थानीय समयानुसार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के यिबिन शहर में देर रात 5.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया. इस भूकंप के झटके चेंगदू और चोंगकिंग जैसे बड़े क्षेत्रीय केंद्रों तक महसूस किए गए. इस भूकंप से लोगों में खौफ का माहौल है. आधी रात को लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागते दिखे. भूकंप का केंद्र गाओक्सियन काउंटी ...
US: ट्रंप फेमिली को $1.6 अरब की डील में हुआ बंपर मुनाफा…. वित्त मंत्री का नाम भी शामिल

US: ट्रंप फेमिली को $1.6 अरब की डील में हुआ बंपर मुनाफा…. वित्त मंत्री का नाम भी शामिल

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) को लेकर एक नया बवाल शुरू हो गया है। हाल ही में हुए एक बड़े खुलासे के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने हाल ही में एक ऐसी डील (Deel) की है जिससे ट्रंप के बेटे को अरबों का फायदा होने जा रहा है। वहीं इस प्रॉफिट वाली डील में ट्रंप के परिवार के साथ साथ अमेरिका के वित्त मंत्री हावर्ड लुटनिक (Finance Minister Howard Lutnick) का नाम भी है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन की अमेरिका फर्स्ट की नीति को लेकर सवाल उठने शुरू हो हुए हैं। दरअसल यह खुलासा द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में हुआ है। इसके मुताबिक कजाकिस्तान (Kazakhstan) के साथ दुनिया के सबसे बड़े दुर्लभ खनिज 'टंगस्टन' के भंडार को विकसित करने के लिए अमेरिका ने हाल ही में 1.6 अरब डॉलर यानी करीब 13,500 करोड़ रुपये की सरकारी डील की है। इस डील से सीधे राष्ट्रपति ट्रंप के बेटों और...
भूकंप के झटकों से उबर नहीं पा रहा बेनेजुएला… आज भी आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1430 मौतें

भूकंप के झटकों से उबर नहीं पा रहा बेनेजुएला… आज भी आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1430 मौतें

अंतरराष्ट्रीय
कराकस। वेनेजुएला (Venezuela) भूकंप (Earthquake) के झटकों से उबरता नहीं दिख रहा. बीते बुधवार को आए दो विनाशकारी भूकंप (Two devastating Earthquakes) के झटकों के बाद अब भी वेनेजुएला में भूकंप के झटके आ रहे हैं. शनिवार के बाद अब आज रविवार को भी वेनेजुएला में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोग दहशत में आ गए. इधर बुधवार को आए दो विनाशकारी भूंकप के कारण वेनेजुएला में हजारों लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है. आधिकारिक रूप से अभी तक 1430 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है. हजारों लोग घायल है. हजारों लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने शनिवार को बताया कि बुधवार को आए भूकंप से अभी तक 1,430 लोग मारे गए और 3,238 लोग घायल हुए> आज वेनेजुएला में 5.6 तीव्रता का भूकंप आयारविवार सुबह वेनेजुएला में 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया. शुर...
भारतीय झंडे वाले एक ओर जहाज ने पार किया होर्मुज…. उर्वरक लेकर आ रहा APJ प्रीती 2

भारतीय झंडे वाले एक ओर जहाज ने पार किया होर्मुज…. उर्वरक लेकर आ रहा APJ प्रीती 2

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
तेहरान। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में लगातार बढ़ते तनाव और व्यापारिक जहाजों पर हमलों के बीच भारत (India) के किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है. भारतीय झंडे वाला मालवाहक जहाज (Indian-flagged Cargo Ship) ‘APJ प्रीती 2’ शनिवार को ईरान की ओर से बताए गए समुद्री मार्ग से सुरक्षित होकर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पार कर गया. यह वही इलाका है जहां कुछ घंटे पहले एक तेल टैंकर पर हमला हुआ था, जिसके बाद समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे का स्तर बढ़ा दिया. वही ईरानी हमले के बाद अमेरिका ने भी ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था. रविवार को खबर आई कि लगातार दूसरे दिन ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। जहाज क्या लेकर आ रहा है?एक रिपोर्ट के मुताबिक, APJ Priti 2 में करीब 65 हजार मीट्रिक टन उर्वरक लदा है. यह जहाज उन जहाजों की प्राथमिक सूची में शामिल था जिन्हें सबसे पहले ...
Pakistan: कराची में भीषण आतंकी हमला, 6 आतंकवादी और 4 रेंजर्स ढेर…एक पकड़ाया

Pakistan: कराची में भीषण आतंकी हमला, 6 आतंकवादी और 4 रेंजर्स ढेर…एक पकड़ाया

अंतरराष्ट्रीय
कराची। पाकिस्तान (Pakistan) के सबसे बड़े शहर कराची (Karachi) में शनिवार रात एक बड़ा आतंकी हमला (Terrorist Attack) हुआ. आतंकियों ने सिंध रेंजर्स के मुख्यालय पर धावा बोल दिया. सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई में छह आतंकवादी (Six Terrorists) मार गिराए गए, जबकि एक हमलावर को जिंदा पकड़ लिया गया. करीब 90 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में चार रेंजर्स की भी मौत हो गए. अक्टूबर 2024 के बाद कराची में यह पहला बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वसनीय सुरक्षा सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के सात आतंकियों ने शनिवार रात करीब 8:30 बजे कराची के घनी आबादी वाले गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित सिंध रेंजर्स के भिट्टाई विंग मुख्यालय पर हमला किया. आतंकियों ने पहले विस...
ट्रंप की ईरान को चेतावनी…फिर ‘सीजफायर तोड़ा तो वजूद खत्म…’, डील की शर्ते तोड़ने का आरोप

ट्रंप की ईरान को चेतावनी…फिर ‘सीजफायर तोड़ा तो वजूद खत्म…’, डील की शर्ते तोड़ने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। ईरान (Iran) की तरफ से हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, 'अगर सीजफायर (Ceasefire) का उल्लंघन जारी रहा, तो ईरान का वजूद पूरी तरह खत्म हो जाएगा'. अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन भी हवाई हमले किए हैं. इन हमलों के ठीक बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर यह सख्त संदेश जारी किया गया. अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने समझौते की शर्तों को तोड़ा है, जिसके चलते यह सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी है. माना जा रहा है कि इस ताजा तनाव से खाड़ी क्षेत्र में युद्ध का खतरा एक बार फिर गहरा गया है। यह पूरा विवाद तब बढ़ा, जब अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाकर नए हवाई हमले शुरू कर दिए. CENTCOM के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान की तरफ से किए गए एक ड्रोन हमले के जवाब में की गई है. इस ड्रोन ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्म...
फ्रांस में भीषण गर्मी का असर: दुकान खुलते ही एसी खरीदने उमड़ी भीड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फ्रांस में भीषण गर्मी का असर: दुकान खुलते ही एसी खरीदने उमड़ी भीड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। यूरोप इस समय रिकॉर्डतोड़ गर्मी की चपेट में है और इसका सबसे अधिक असर फ्रांस में देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच फ्रांस के एक स्टोर में एयर कंडीशनर खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुकान खुलते ही ग्राहक एसी और अन्य कूलिंग उपकरण लेने के लिए दौड़ पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो फ्रांस के चैम्बरी शहर के एक स्टोर का बताया जा रहा है, जिसे स्थानीय मीडिया संस्थान Cpasdeslol ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में दर्जनों लोग स्टोर का शटर खुलते ही तेजी से अंदर प्रवेश करते दिखाई देते हैं। कई ग्राहक एसी तक पहले पहुंचने की कोशिश में एक-दूसरे से आगे निकलते नजर आते हैं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। रिकॉर्ड गर्मी से बढ़ी कूलिंग उपकरणों की मांग फ्रांस समेत यूरोप के कई देशो...
सिंधु जल संधि पर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जल संकट का मुद्दा उठा रहा; भारत के सामने कूटनीतिक चुनौती

सिंधु जल संधि पर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जल संकट का मुद्दा उठा रहा; भारत के सामने कूटनीतिक चुनौती

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। हाल के दिनों में पाकिस्तान के कई शीर्ष नेताओं ने जल सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए तीखे बयान दिए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह दावा कर रहा है कि भारत के कदमों के कारण उसे गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा विवाद केवल जल बंटवारे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ कूटनीतिक रणनीति, अंतरराष्ट्रीय जनमत और राजनीतिक संदेश का पहलू भी जुड़ गया है। जल सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ रहा पाकिस्तान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में कहा था कि यदि देश की जल सुरक्षा को खतरा हुआ तो भारत के खिलाफ युद्ध भी एक विकल्प हो सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब पाकिस्तान लगातार यह आरोप लगा रहा है कि भारत के फैसलों से उसके य...
होर्मुज स्ट्रेट में हमले के बाद बढ़ा तनाव, जेडी वेंस ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट में हमले के बाद बढ़ा तनाव, जेडी वेंस ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कार्गो जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर सैन्य कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि यदि हिंसा का रास्ता अपनाया गया तो उसका जवाब भी उसी तरीके से दिया जाएगा। जेडी वेंस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि अमेरिका ने युद्धविराम समझौते का पूरी तरह सम्मान किया है। यदि किसी मुद्दे पर मतभेद हैं तो उन्हें बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए, लेकिन हिंसक कार्रवाई का जवाब भी उसी भाषा में दिया जाएगा। उन्होंने लिखा, "अगर किसी बात पर आपत्ति है तो बातचीत के रास्ते खुले हैं, लेकिन यदि हिंसा होगी तो उसका जवाब भी हिंसा से मिलेगा।" ट्रंप बोले- ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हुई अमेरिकी ...