Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

ब्रेकिंग न्यूज़, राज्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के एक छात्र ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संस्थान की 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच में करीब 1000 से ज्यादा फेक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं।ऐसे खुली पोल प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कई महीनों से इस काम को अंजाम दे रहा था। वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई टूल्स से मॉर्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह उन्हें अपने निजी लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था। जब कुछ छात्राओं को इसकी भनक लगी तो उन...
UP: कानपुर में दो स्कूटी में हुआ अचानक विस्फोट, 6 आरोपी पकड़े गए

UP: कानपुर में दो स्कूटी में हुआ अचानक विस्फोट, 6 आरोपी पकड़े गए

राज्य
कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) के मेस्टन रोड (Meston Road) पर बुधवार को सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी (Two Scooters) में अचानक धमाका हुआ, जिसमें आठ से अधिक लोग घायल हो गए. मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि अवैध रूप से रखे गए पटाखों के कारण धमाका हुआ है. इस मामले की जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। घटना वाली जगह पर यूपी एटीएस और कानपुर पुलिस समन्वय से सर्च ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं. जांच में पता चला है कि धमाका अवैध पटाखों के कारण हुआ, न कि किसी बड़े बम के कारण. इस मामले में अब तक 6 लोग हिरासत में लिए गए हैं, और ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए लाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि सबसे पहले लोगों में अफवाह फैलाई गई थी कि बहुत लोग मर गए. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जब घायलों को अस्पताल ले गए, तो वहां लोगों ने ए...
CG: एंटी नक्सल अभियान से दहशत… 7 महिला समेत 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG: एंटी नक्सल अभियान से दहशत… 7 महिला समेत 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

राज्य, राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एंटी नक्सल अभियानों (Anti Naxal campaigns) में सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। सुरक्षा बल नक्सलियों (Naxalites) पर दबाव बनाए हुए हैं। एंटी नक्सल ऑपरेशनों (Anti-Naxal operations) का सिलसिला जारी है। इससे नक्सलियों में दहशत का माहौल है। फोर्स के दबाव और मुठभेड़ में मारे जाने के डर से 70 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में 7 महिला नक्सली और 9 पुरुष नक्सली शामिल हैं। बड़ी कामयाबीसरेंडर करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 का डिप्टी कमाण्डर, पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 सदस्य, उत्तर ब्यूरो टेक्निकल टीम (डीवीसीएम), माड़ डिवीजन टीम, पार्टी सदस्य, कुतुल एलजीएस सदस्य, जनताना सरकार सदस्य और मिलिशिया सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों के सरेंडर को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रह...
Rajasthan: सीकर में सांड से टकराई ट्रेन, 38 डिब्बे पटरी से उतरे

Rajasthan: सीकर में सांड से टकराई ट्रेन, 38 डिब्बे पटरी से उतरे

राज्य, राष्ट्रीय
सीकर। राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक सांड़ से टकराने के बाद ट्रेन के 38 डिब्बे (Train 38 Coaches Derailed) पटरी से उतर गए। हालांकि, गनीमत रही कि इतने बड़े के बावजूद किसी की जान नहीं गई है। घटना मंगलवार रात को घटी है। हादसे के बाद ट्रैक बुरी तरह प्रभावित हुआ है, इसपर से मलबा हटाकर उसे दोबारा चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसा एक बैल के रास्ते पर आ जाने के कारण हुआ है। रेल अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इस हादसे की वजह से रेलवे के दो ट्रैक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि जिस ट्रेन का एक्सीडेंट हुआ, उसमें से 16 डिब्बे खाली थे और 22 डिब्बों में चावल भरे हुए थे। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ...
जबलपुरः वीयू-वीआईपीएम वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 का भव्य शुभारंभ

जबलपुरः वीयू-वीआईपीएम वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 का भव्य शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
ग्रामीण आजीविका को सशक्‍त करने में पशुधन बहुत आवश्‍यकः राकेश सिंह किसानों की आय दुगनी करने के लिए पशुपालन एक अच्छा विकल्पः लखन पटेल जबलपुर, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्‍य आतिथ्‍य में बुधवार को जबलपुर के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में पशु आंतरिक एवं रोग निरोधक चिकित्सा विषयक वार्षिक अधिवेशन का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के विशिष्‍ट अतिथि पशु पालन एवं डेयरी राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार लखन पटेल तथा अध्‍यक्षता नानाजी देशमुख पशु चिकित्‍सा विज्ञान विश्‍वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. मंदीप शर्मा थे। मुख्य अतिथि मंत्री राकेश सिंह ने इस कल्‍याणकारी कार्य के लिए आयोजकों को धन्‍यवाद व शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने पशु चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण आजीविका की रक्षा एवं पशुधन स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भ...
मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आमला में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दी सांत्वना

मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आमला में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दी सांत्वना

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को बैतूल जिले के आमला विकासखंड में दिवंगत बच्चों के परिजन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ खड़ा है। इस दौरान आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और सुधाकर पवार भी साथ रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सबसे पहले ग्राम टीकाबरई पहुंचकर नागपुर एम्स में उपचाररत हर्ष यादव के परिजन से भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य शासन हर संभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा है। उन्होंने एम्स नागपुर में भर्ती हर्ष के उपचार की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ली। उन्होंने परिजन और एम्स की टीम से सतत संपर्क में रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे ग्राम जामुन बिछुआ पहुंचे, जहाँ पीड़ित परिवार के सद...
ग्वालियरः तौल कांटे सही न पाए जाने पर 7 दुकानों पर कार्रवाई

ग्वालियरः तौल कांटे सही न पाए जाने पर 7 दुकानों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश, राज्य
विधिक माप विज्ञान अधिकारी नापतोल विभाग ने किया दुकानों का निरीक्षण ग्वालियर, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नापतौल विभाग द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में नमकीन व खान-पान की दुकानों, किराना स्टोर एवं जनरल स्टोर आदि प्रतिष्ठानों के तौल - माप उपकरणों की जाँच की जा रही है। जिन संस्थानों पर नापतोल से संबंधित अनियमितताएं सामने आ रही हैं उनके खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम व नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में बुधवार को जाँच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 7 दुकानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। नापतोल विभाग के विधिक माप विज्ञान अधिकारी व्हीएस सिंघानिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित रोली मिष्ठान भंडार, सोनी जी किराना एवं जनरल स्टोर, अंकित किराना एवं जनरल स्टोर, शीतल किराना स्टोर व श्रीराम किराना स्टोर पर तौल कांटा सत्यापित नहीं ...