Monday, October 26खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

दो बूंद जिंदगी की, दो बूंद स्वस्थ राष्ट्र की: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

दो बूंद जिंदगी की, दो बूंद स्वस्थ राष्ट्र की: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 अक्टूबर।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास से तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने 12 छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो-दो बूंदें पिलाकर अभियान की शुरुआत की और सभी अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो की दो बूंदें केवल बच्चों को सुरक्षित नहीं करतीं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव रखती हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी बच्चे को जीवनभर पराश्रित बना सकती है, इसलिए इसका उन्मूलन हर नागरिक का दायित्व है। तीन दिवसीय (12 से 14 अक्टूबर) अभियान के तहत प्रदेश के 18 चयनित जिलों में 39 लाख 19 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस कार्य में 64 हजार से अधिक वैक्सीनेटर्स और 24 हजार से अधिक पल्स पोलियो बूथ लगाए गए हैं। स...
पुतुल समारोह के समापन पर भोपाल में मुक्ताकाश मंच पर होगा नाट्य ‘सीता हरण’ का प्रदर्शन

पुतुल समारोह के समापन पर भोपाल में मुक्ताकाश मंच पर होगा नाट्य ‘सीता हरण’ का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 अक्टूबर।मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय में चल रहा पुतुल समारोह आज रविवार को एक विशेष प्रस्तुति के साथ संपन्न होगा। समापन अवसर पर नई दिल्ली के प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार अशोक लाल और उनकी टीम रामायण पर आधारित पारंपरिक कठपुतली नाट्य ‘सीता हरण’ का मंचन करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित होगा। ‘सीता हरण’ की कहानी रामायण के उस प्रसिद्ध प्रसंग को प्रस्तुत करती है, जिसमें रावण, माता सीता का हरण करता है और यह प्रसंग धर्म और अधर्म के संघर्ष का प्रतीक बन जाता है। इस कथा को लकड़ी की पुतलियों, पारंपरिक संगीत, संवाद और प्रकाश प्रभावों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। अशोक लाल और उनकी टीम वर्षों से कठपुतली कला के संरक्षण और प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं। वे पारंपरिक शैली को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर दर्शकों को एक नया अनुभव प्रदान करते हैं। संगीत, प्रकाश और ...
Bihar: मतदाता सूची में नाम है तो बगैर वोटर ID के भी कर सकेंगे मतदान

Bihar: मतदाता सूची में नाम है तो बगैर वोटर ID के भी कर सकेंगे मतदान

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए दो चरणों में वोट (Two Phases Voting) डाले जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं लेकिन उनके पास मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) नहीं है तो भी वे वोट डाल सकते हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए 12 विकल्प दिए गए हैं। यह निर्देश आयोग ने 7 अक्टूबर 2025 को जारी अधिसूचना के माध्यम से दिया, ताकि ऐसे मतदाता भी आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें जिनके पास मतदान के समय वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाता निम्नलिखित पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।1. आधार कार्ड2. मनरेगा जॉब कार्ड3. बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक4. श्रम मंत्रालय या आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड5. ड्राइविंग लाइसेंस6. पैन कार्...
Kerala: मुनंबम विवाद पर भड़का HC, कहा- ताजमहल-लालकिला को भी बता दिया जाएगा वक्फ संपत्ति…

Kerala: मुनंबम विवाद पर भड़का HC, कहा- ताजमहल-लालकिला को भी बता दिया जाएगा वक्फ संपत्ति…

राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने मुनंबम वक्फ भूमि विवाद (Munambam Waqf land dispute) पर एक सख्त टिप्पणी करते हुए राज्य वक्फ बोर्ड को जमकर फटकार लगाई है। अदालत ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी संपत्ति को बिना उचित प्रक्रिया के वक्फ घोषित करने की अनुमति दी गई तो कल को ताजमहल (Taj Mahal), लालकिला (Red Fort), विधानसभा भवन (Assembly Building) या यहां तक कि हाईकोर्ट की इमारत को भी वक्फ संपत्ति बताया जा सकता है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश एस.ए. धर्माधीकारी और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वी.एम. की खंडपीठ ने ‘स्टेट ऑफ केरल बनाम केरल वक्फ संरक्षण वेधी’ मामले में सुनाया। न्यायालय ने कहा, “यदि न्यायपालिका ऐसे मनमाने वक्फ घोषणाओं को वैधता दे दे तो कल को कोई भी इमारतो,चाहे वह ताजमहल, लालकिला, विधान भवन या स्वयं यह अदालत हो, वक्फ घोषित की जा सकती है। यह प्रवृत्ति संविधान के अनुच्छेद 300A के तहत नागर...
Bihar : मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत, मासूम समेत 4 की मौत

Bihar : मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत, मासूम समेत 4 की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
मुजफ्फरपुर। बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur district) में शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसे (Horrible Road Accidents) में 4 लोगों की मौत हो गई। मीनापुर थाना क्षेत्र के दरहीपट्टी के समीप शिवहर स्टेट हाइवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor trolley loaded Bricks.) और मालवाहक पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर मृतकों के शव बिखर गए। दो महिलाएं भी इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एसकेएमसीएच अस्पताल भिजवाया। पिकअप सवार मीनापुर प्रखंड के सभी लोग समस्तीपुर जिले के सेउरा स्थान से मेला देखकर गांव लौट रहे थे। मृतकों में मीनापुर के हरका मानशाही ...
समाज के सहयोग और सामाजिक संस्थाओं की सक्रियता से संभव हुए हैं सामुदायिक महत्व के कई कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समाज के सहयोग और सामाजिक संस्थाओं की सक्रियता से संभव हुए हैं सामुदायिक महत्व के कई कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाजिक संस्थाएं समाज के सहयोग से सामुदायिक महत्व के कार्यों का संपादन और अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करती हैं। समाज के सहयोग से कई स्थानों पर मंदिर, शालाओं और अन्य सामुदायिक महत्व के भवनों का निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा इस दिशा में की जा रही पहल और जनसामान्य द्वारा इसके लिए दिया जा रहा सहयोग सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रतलाम के काटजू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में नव निर्मित ‘संघ शताब्दी सभागार’ का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया में कई देश सैन्य और आर्थिक रूप से मजबूत है, लेकिन भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां सनातन संस्कृति से समाज चल रहा है। हम शक्ति में विश्वास न करते हुए संस्कारों में विश्वा...
गौरव दिवस का आयोजन सभी जिलों में हो : राज्यपाल पटेल

गौरव दिवस का आयोजन सभी जिलों में हो : राज्यपाल पटेल

राज्य
भोपाल ! राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी समुदाय को उपलब्ध कराने के प्रयासों पर विशेष बल दिया जाये। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में गौरव दिवस का आयोजन किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को राजभवन में गृह, जेल, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा कर रहे थे। बैठक का आयोजन 2 सत्रों में किया गया था। प्रथम सत्र में राज्यपाल ने गृह, जेल और वन विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। द्वितीय सत्र में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जन-मन योजना की समीक्षा की। जनजातीय गौरव दिवस पर भी रिहा होंगे बंदी राज्यपाल श्री पटेल ने अच्छा आचरण करने पर बंदियों को रिहा करने के वर्ष में नियत 4 अवसरों में देश में पहली बार 15 नवम्बर जनजातीय गौरव दिव...
मप्रः मंत्री टेटवाल ने कौशल प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं किया सम्मान

मप्रः मंत्री टेटवाल ने कौशल प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं किया सम्मान

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने गुरुवार को आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 राष्ट्रीय स्तरीय एवं 14 राज्य स्तरीय टॉपर्स को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कौशलम् प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025 में कौशल उत्कृष्टता, नारी शक्ति और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह उन प्रतिभाशाली प्रशिक्षणार्थियों को समर्पित रहा जिन्होंने वर्ष 2025 की राष्ट्र स्तरीय आईटीआई परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रशिक्षणार्थियों के साथ उनके प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्राचार्य को भी कौशलम् प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। मंत्री टेटवाल ने राष्ट्र स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली त्रिशा तावड़े का किया पूजन कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को ...
शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

राज्य
कोरबा, 9 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में भूमिपूजन कार्यों तथा समारोह में शामिल हुए । इन कार्यों में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर बलिदानी सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर चौक में शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा अनावरण तथा ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हैं । इस दौरान उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कँवर समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़, भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख, शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा के लिए 10 लाख की घोषणा की। कँवर समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज के लोगों का आगे बढने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है...
छत्तीसगढ़ की सेमवती सिंह बनीं सशक्तिकरण की मिसाल, गाँव-गाँव पहुँचा रहीं बैंकिंग सेवाएँ

छत्तीसगढ़ की सेमवती सिंह बनीं सशक्तिकरण की मिसाल, गाँव-गाँव पहुँचा रहीं बैंकिंग सेवाएँ

राज्य
अंबिकापुर/एमसीबी, 9 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम कछौड़ की रहने वाली सेमवती सिंह आज महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल बन चुकी हैं। एक साधारण ग्रामीण महिला से लेकर बैंकिंग सेवाएँ गाँव-गाँव पहुँचाने वाली बीसी सखी बनने तक की उनकी यात्रा बेहद प्रेरणादायी है। सेमवती ने “जय माँ जगदम्बा महिला स्व-सहायता समूह” से जुड़कर अपनी नई शुरुआत की। उनका उद्देश्य था दृ छोटी-छोटी बचतों को जोड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना और आगे कुछ बड़ा करना। समूह की बैठकों में उनकी सक्रियता, मेहनत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें बैंक सखी के रूप में चयनित किया गया। दस दिन का विशेष प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें ग्राम संगठन से 68 हजार रुपये का ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने लैपटॉप और प्रिंटर खरीदा और डिजिटल सेवाओं की शुरुआ...