ये कैसे इस्लाम के खिलाफ है; वंदे मातरम की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कर दी वकालत
जबलपुर। वंदे मातरम को गैर इस्लामिक बताने की बहस के बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े इस संगठन ने कहा कि 'वंदे मातरम्' गाना इस्लाम के खिलाफ नहीं है, और इसका विरोध करने वाले लोग मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में 'वंदे मातरम्' राष्ट्रीय गीत के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वंदे मातरम् का मतलब है 'हे मातृभूमि, मैं तुम्हें नमन करता हूं'। यह इस्लाम-विरोधी या शरीयत के खिलाफ कैसे हो सकता है, जबकि यह देश की उपजाऊ भूमि, पेड़ों, फूलों, पानी, पहाड़ों और सुंदर सुबह-शाम की प्रशंसा करता है? मुद्दीन पूर्व सांसद ओबीसी और अल्पसंख्यक वित्त निगम के उपाध्यक...









