Sunday, April 26खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

ट्रेनों में यात्रियों को अब सीट पर मिलेगा गर्म-ताजा खाना…. नई ऑनलाइन भोजन बुकिंग सेवा शुरू

ट्रेनों में यात्रियों को अब सीट पर मिलेगा गर्म-ताजा खाना…. नई ऑनलाइन भोजन बुकिंग सेवा शुरू

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों (Passengers) के खाने-पीने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए E-Pantry (ई-पैंट्री) नाम से एक नई ऑनलाइन भोजन बुकिंग सेवा (New Online Food Booking Service) शुरू कर दी है। यह सुविधा 25 Mail और Express ट्रेनों में उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्री अपनी पसंद का भोजन टिकट बुकिंग के समय या बाद में ऑनलाइन ही बुक कर सकते हैं और ट्रेन में बैठे-बिठाए उनकी सीट पर भोजन मिल सकता है। E-Pantry सर्काविस लक्ष्य यात्रा को अधिक सुविधाजनक, साफ-सुथरा बनाना है। पहले यात्रियों को स्टेशन पर उतरकर खाना खरीदना पड़ता था या अनजाने वेंडरों पर निर्भर रहना होता था। लेकिन अब इस नई डिजिटल सेवा से टिकट बुक करते समय या बाद में IRCTC की वेबसाइट/ऐप पर आप भोजन और पानी को पहले से बुक कर सकते हैं और ट्रेन में बैठे-बिठाए वही खाना आपकी सीट तक डिलीवर हो जाएगा। बुकिंग के बाद आपको एक ...
US से ट्रेड डील से कश्मीर से हिमाचल तक टेंशन में किसान…. 10,000 CR की इंडस्ट्री पर संकट

US से ट्रेड डील से कश्मीर से हिमाचल तक टेंशन में किसान…. 10,000 CR की इंडस्ट्री पर संकट

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर कश्मीर (Kashmir) से लेकर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) तक के सेब किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसानों को डर है कि अगर अमेरिकी सेब (American Apple) सस्ते दाम पर भारतीय बाजार में आने लगे, तो स्थानीय सेब की मांग और कीमत दोनों गिर सकती हैं। इस डील के तहत कई देशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क कम किया जा रहा है। पहले ज्यादा कीमत होने के कारण विदेशी सेब कम मात्रा में आते थे, लेकिन अब ड्यूटी कम होने से आयात बढ़ने का डर है। कश्मीर की अर्थव्यवस्था में सेब उद्योग बहुत अहम है। हजारों परिवार सीधे या परोक्ष रूप से इससे जुड़े हैं। ऐसे में अगर विदेशी सेब ज्यादा आए, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार पर असर पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के आयात बढ़ा, तो स्थानीय ब...
प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 फरवरी तक 9.4 फीसदी बढ़कर 19.44 लाख करोड़ रुपये पर

प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 फरवरी तक 9.4 फीसदी बढ़कर 19.44 लाख करोड़ रुपये पर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। अर्थव्‍यवस्‍था (Economy) के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की मजबूती का संकेत देते हुए चालू वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार के कर संग्रह (Tax Collection) में शानदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष में 10 फरवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax Collection) 9.4 फीसदी बढ़कर लगभग 19.44 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आयकर विभाग ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 10 फरवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.4 फीसदी बढ़कर करीब 19.44 लाख करोड़ रुपये रहा है। विभाग के मुताबिक इस दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 14.51 फीसदी बढ़कर 8.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, यह बढ़ोतरी कॉरपोरेट कर की बेहतर वसूली और कर रिफंड की धीमी गति का परिणाम है। वहीं गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह, जिसमें व्यक्तिगत आयकर और हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) से मिले कर शामिल हैं, 5.91 ...
अडानी ग्रुप की कंपनी से US की एजेंसी ने मांगी ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के आयात को लेकर जानकारी

अडानी ग्रुप की कंपनी से US की एजेंसी ने मांगी ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के आयात को लेकर जानकारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। गौतम अडानी समूह (Gautam Adani Group) की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) (Adani Enterprises Limited (AEL) ने मंगलवार को कहा कि एक अमेरिकी एजेंसी (American agency) ने प्रतिबंधित इकाइयों के साथ लेनदेन की गैर-आपराधिक जांच के तहत ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के कथित आयात को लेकर कंपनी से जानकारी मांगी है। क्या कहा अडानी एंटरप्राइजेज ने?अडानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को बताया कि उसे चार फरवरी को अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) से सूचना का अनुरोध मिला है। यह अनुरोध जून, 2025 में वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के संबंध में हुई स्वैच्छिक चर्चा के बाद आया है। उस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि अडानी से जुड़ी कंपनियों ने अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार करने के लिए शिपिंग मार्गों का उपयोग करके भारत में ईरानी तरल पेट्रोलियम गैस (एल...
KYC-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम… RBI कर रहा लोगों को जागरूक

KYC-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम… RBI कर रहा लोगों को जागरूक

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI) मंगलवार को बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट्स (Business Correspondents) और स्वयं सहायता समूहों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। केवाईसी- सुरक्षित बैंकिंग (KYC- Secure Banking) की ओर पहला कदम विषय पर आयोजित कार्यशाला में लोगों को जागरुक किया गया। लोगों को समझाया गया कि सुरक्षित बैंकिंग के लिए केवाईसी कितना जरूरी है। 13 फरवरी तक आयोजनआरबीआई द्वारा हर वर्ष जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस बार वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का आयोजन 13 फरवरी तक किया जा रहा है, जिसमें केवाईसी को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को केवाईसी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। इसमें बताया जाएगा कि केवाईसी एक जरूरी नियम है, लेकिन इसे पूरा करना आसान है। इसके लिए सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, लोगों को सेंट्रल केवाईसी (सीकेवा...
भारत से व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में जुटा अमेरिका…डील में रूस से तेल खरीदी बंद करने का जिक्र

भारत से व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में जुटा अमेरिका…डील में रूस से तेल खरीदी बंद करने का जिक्र

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ (White House) ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में अमेरिका और भारत व्यापार (USA-India Trade) पर अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। ‘व्हाइट हाउस’ ने एक दस्तावेज (फैक्ट शीट) में कहा कि दोनों देश सेवाओं एवं निवेश, श्रम तथा सरकारी खरीद सहित शेष मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखेंगे। फैक्टशीट में लिखा है कि व्यापार समझौता भारत के 140 करोड़ से अधिक लोगों के बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोल देगा। राष्ट्रपति ट्रंप भारत द्वारा रूसी तेल खरीदना बंद करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए, भारतीय आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ हटाने पर सहमत हैं और राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर उसे हटा भी दिया है। साथ ही, अमेरिका पारस्परिक टैरिफ क...
गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार, जनवरी में निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़ा

गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार, जनवरी में निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़ा

आर्थिक
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी सोना और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बावजूद गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के प्रति निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। जनवरी महीने में निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में कुल 33,513 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है। Association of Mutual Funds in India (एएमएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में 24,050 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया। इससे पहले दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ में 11,647 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इस तरह एक महीने में ही निवेश की राशि दोगुने से भी अधिक हो गई। वहीं, जनवरी में सिल्वर ईटीएफ में 9,463 करोड़ रुपये का निवेश आया। एएमएफआई के अनुसार, थीमेटिक और इंडेक्स ईटीएफ में भी निवेशकों ने उत्साह दिखाया। जनवरी में इन श्रेणियों में 15,006 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जब...
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

आर्थिक
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, हालांकि शुरुआती मिनटों में हल्की बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते नजर आए। इसके बाद खरीदारों की मजबूत वापसी से बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स करीब 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों में Tata Steel, Jio Financial Services, Tech Mahindra और Maruti Suzuki के शेयर 1.44 प्रतिशत से 2.75 प्रतिशत तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर Bajaj Finance, Shriram Finance, SBI Life Insurance, InterGlobe Aviation और Asian Paints के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। अब तक के कारोबार में कुल 2,711 शेयरों में सक्रिय ट्रेड...
Income Tax व्यवस्था में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव… एक अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

Income Tax व्यवस्था में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव… एक अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एक अप्रैल से आयकर व्यवस्था (Income Tax Regime) में सबसे अहम बदलाव होने जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया (Income Tax Return Process) को सरल बनाने के लिए फॉर्म-16 को भी पहले की तुलना में आधे पेजों को किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत आयकर के नियम 511 से घटकर 333 रह जाएंगे। जबकि कर फॉर्म की संख्या 399 से घटकर 190 हो जाएगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ कहा गया है कि आयकर नियम-2026 और फॉर्मों को मार्च के पहले सप्ताह तक अधिसूचित कर दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले आम लोगों और विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए हैं। एक अप्रैल से लागू होंगे: नए नियमआयकर अधिनियम 2025 के अनुसार बनाए गए हैं, जो 1 अप्रैल से लागू होंगे। नई व्यवस्था के तहत आईटीआर फॉर्म पहले से भरा होगा। बस फॉर्म भरते वक्त करदाता को देखना होगा कि कहीं कोई संशोधन तो नहीं करना है। अगर करदाता को लगता है कि फॉर्म म...
AI इकोसिस्टम विकसित करने के लिए 2030 तक 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा पाकिस्तान…

AI इकोसिस्टम विकसित करने के लिए 2030 तक 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा पाकिस्तान…

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence-AI) के क्षेत्र में बड़ा दांव खेला है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) ने घोषणा की है कि 2030 तक देश AI इकोसिस्टम (AI Ecosystem) विकसित करने के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत युवाओं को AI विशेषज्ञ बनाने, स्कूलों में AI पाठ्यक्रम लागू करने, 1000 पूर्ण वित्तपोषित PhD छात्रवृत्तियां देने और 10 लाख गैर-IT पेशेवरों को AI स्किल्स से लैस करने जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे। यह कदम ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान के IT निर्यात में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और देश वैश्विक AI क्रांति में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, इस्लामाबाद में 9 से 15 फरवरी तक आयोजित हो रहे 'इंडस एआई वीक 2026' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एआई...