मप्र में कप सिरफ से पीड़ित दो और बच्चों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 21 हुई
कोल्ड्रिफ निर्माता कंपनी का डायरेक्टर फरार, छिंदवाड़ा पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया
भोपाल, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार तक कफ सिरप के सेवन के बाद किडनी फेल होने से दो और बच्चों की बुधवार को मृत्यु हो गई। छह वर्षीय दिव्यांशु यदुवंशी और तीन साल के वेदांश काकोड़िया ने नागपुर में दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक बच्चों की कुल संख्या 21 हो गई है। इनमें 18 बच्चे छिंदवाड़ा, दो बैतूल और एक पांढुर्णा जिले का था। सभी की उम्र आठ वर्ष से कम है।
कोल्ड्रिफ में जहरीला रसायन डायथिलीन ग्लायकाल मानक से 486 गुना अधिक (0.1 प्रतिशत से कम की जगह 48.6 प्रतिशत) मिलाने वाली तमिलनाडु के कांचीपुरम की श्रीसन फार्मास्यूटिकल का डायरेक्टर जी रंगनाथन फरार है। पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा जोन राकेश कुमार सिंह न...
