Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

महाकाल महोत्सव में प्रस्तुत होगा इंडोनेशियाई शिव नृत्य-नाट्य

महाकाल महोत्सव में प्रस्तुत होगा इंडोनेशियाई शिव नृत्य-नाट्य

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में चल रहे पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव के अंतिम दिन आज रविवार को इंडोनेशिया की प्रसिद्ध नृत्य मंडली द्वारा शिव-केंद्रित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रस्तुति शिव तत्व, तांडव और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक कला दृष्टि से प्रस्तुत करेगी। वीर भारत न्यास और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 14 से 18 जनवरी तक महाकाल लोक एवं त्रिवेणी संग्रहालय में महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला निरंतर श्रद्धा और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है। महोत्सव के अंतिम दिन सायं 7 बजे महाकाल लोक में देश-विदेश की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को भावविभोर करेंगी। वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन इंडोनेशिया की प्रसिद्ध नृत्य मंडली द्वार...
Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

खेल, मध्य प्रदेश
इंदौरः इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी रविवार, 18 जनवरी को खेला जाना है। India vs New Zealand तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium, Indore) में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से जीतकर भारत ने जोरदार आगाज किया था, मगर दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी की। डेरिल मिशेल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाया था। आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। तो आईए ऐसे में एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (Pitch Report) पर डालते हैं- होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की समान उछाल वाली पिच और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खूब रास आती है। ऐसे में आज फैंस एक हाईस्कोरिंग मुकाब...
MP: हरदा में 300 स्टूडेंट्स होस्टल की दीवार फांद DM से मिलने के लिए पैदल ही निकले

MP: हरदा में 300 स्टूडेंट्स होस्टल की दीवार फांद DM से मिलने के लिए पैदल ही निकले

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
हरदा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा जिले (Harda district) में एकलव्य आवासीय विद्यालय (Eklavya Residential School) के 300 से अधिक स्टूडेंट खराब खाने और सुविधाओं से परेशान होकर शनिवार सुबह हॉस्टल की दीवार फांदकर कलेक्टर (Collector) से मिलने निकल पड़े। कड़ाके की ठंड में वे करीब 40 किलोमीटर दूर कलेक्ट्रेट की ओर पैदल ही चल दिए। जब छात्र लगभग 8 से 9 किलोमीटर पैदल चल चुके थे तब जिला प्रशासन को इसकी खबर मिली। इसके बाद जिलाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने हाईवे पर ही छात्रों को रोका और उनकी समस्याओं को सुलझाने का भरोसा देकर उन्हें बसों से वापस स्कूल भेजा। डीएम ने बीच में रोका और शिकायतें सुनींअधिकारियों ने बताया कि जब छात्र लगभग 8-9 किलोमीटर पैदल चल चुके थे तब प्रशासन एक्टिव हुआ और जिलाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने सोडलपुर के पास नेशनल हाईवे पर ही उन्हें रोक लिया। उन्होंने छात्रों को उनकी समस्याओं के सम...
MP: भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री को मेमोरियल बनाने का प्लान, CM मोहन यादव ने किया दौरा

MP: भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री को मेमोरियल बनाने का प्लान, CM मोहन यादव ने किया दौरा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने शनिवार को भोपाल के आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री (Union Carbide Factory) का दौरा किया। इसके बाद सीएम ने जानकारी दी कि राज्य सरकार यहां पर गैस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में मेमोरियल बनाने की प्लानिंग में है। अपने दौरे के दौरान सीएम ने भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal gas tragedy) राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों संग भी इस संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर और हाई कोर्ट के सुझाव पर इस जगह पर मेमोरियल बनाएंगे। भोपाल में दो और तीन दिसंबर 1984 की दरमियानी रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से बेहद जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ था। इससे कम से कम 5,479 लोग मारे गए थे और हजारों लोग अपंग हो गए थे। इसे दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदाओं में गि...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ बाल हृदय रोगियों के लिए विशेष कक्ष का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ बाल हृदय रोगियों के लिए विशेष कक्ष का लोकार्पण किया

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की रात पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के स्वामी दयानंद नगर स्थित निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भार्गव परिवार द्वारा बाल हृदय रोगियों की उपचार सहायता के लिए गठित किए गए वैदिका फाउंडेशन के विशेष कक्ष का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भार्गव द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाल भार्गव अनेक वर्ष से सेवा के इस संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। ये सेवा कार्य एक उत्कृष्ट, अनुकरणीय मॉडल है। पीड़ित लोगों की सहायता पावन कार्य है। उन्होंने कहा कि सागर जिले से आने वाले रोगियों के राजधानी में समुचित उपचार की चिंता वे करते आ रहे हैं। इस क्रम में एंबुलेंस और ...
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई, अधमरा सड़क पर फेंका

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाई, अधमरा सड़क पर फेंका

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्‍जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मौसरे भाई बहन के बीच अवैध संबंध इस परवान चढ़ गए कि पत्नी ने रोड़ा बन रहे अपने पति को ही मौत के घाट उतरने की साजिश रच दी। घायल अवस्था में पति जिंदगी व मौत से अस्पताल में लड़ रहा है। मध्‍य प्रदेश की खाचरोद पुलिस ने जब पूरे मामले का पर्दाफाश किया तो दोनों के परिजन भी चौंक गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि मौसेरे भाई-बहन प्रेम में इस हद तक पहुंच जाएंगे। 9 जनवरी की रात्रि में खाचरोद-घिनोदा मार्ग पर एक व्यक्ति संजू धारू घायल हालत में में पड़ा हुआ था। राहगीरों को लगा कि व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ है। उसे तुरंत शासकीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां पर वह वेंटिलेटर पर मौत से लड़ रहा है। पुलिस को पहले दिन ही घटना संदिग्ध लगी और पुलिस ने चुपचाप तरीके से इसकी जांच की और अब पर्दाफाश कर दिया। घायल संजू धारू की...
रासायनिक कचरे का सफल निष्पादन, यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास अब संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रासायनिक कचरे का सफल निष्पादन, यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास अब संभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बताया कि उनकी सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के बाद से पड़े रासायनिक कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। अब यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर के समुचित विकास के लिए कार्य आरंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल के आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का गहन निरीक्षण किया और यहाँ स्मारक निर्माण के संबंध में भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क दीपक कुमार सक्सेना, संचालक गैस राहत स्वतंत्र कुमार सिंह, निगमायुक्त संस्कृति जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2 और 3 दिसम्बर 1984 की दरमियानी रात भोपाल में हुई मिथाइल आइसोसायनाइट (एमआईसी) गैस का रिसाव एक...
मुरैनाः आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

मुरैनाः आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में माता बसैया थाना पुलिस ने शनिवार को छापामार कार्रवाई करते हुए नाका गांव में आसन नदी के तट पर अवैध तरीके से शराब बना रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। माता बसैया थाना प्रभारी अरुण कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आसन नदी किनारे बीहड़ के सुनसान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 600 लीटर ओपी स्प्रिट, एक हजार लीटर तैयार देशी शराब जब्त की है। बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान के साथ ही एक 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिर...
बड़वाह में ट्रेनी कॉन्स्टेबल की डंपर की चपेट में आने से मौत

बड़वाह में ट्रेनी कॉन्स्टेबल की डंपर की चपेट में आने से मौत

मध्य प्रदेश, राज्य
बड़वाह, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बड़वाह में ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकले भाई-बहन की यात्रा शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। यहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बहन ऋचा राजोरिया (24) के सिर के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भाई आशु राजोरिया बाल-बाल बच गया। हादसा इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर बड़वाह के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ऋचा इंदौर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग ले रही थी और उसके भाई आशु इंदौर सेंट्रल जेल में डिप्टी जेलर के पद पर पदस्थ है। दोनों मूल रूप से ग्वालियर के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, भाई-बहन शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए थे। तभी बड़वाह में पुरानी जनपद कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार डंपर...
शहडोल: कच्चे मकान में आग लगने से बेटे की जिंदा जलकर मौत, मां बेताब रही मदद के लिए

शहडोल: कच्चे मकान में आग लगने से बेटे की जिंदा जलकर मौत, मां बेताब रही मदद के लिए

मध्य प्रदेश, राज्य
शहडोल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम कठोतिया में शनिवार तड़के एक कच्चे मकान में लगी आग में 18 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त उसकी मां घर में ही मौजूद थीं, लेकिन आग की भयावहता और बंद दरवाजे के कारण बेटे को बचा नहीं सकीं। मां की आंखों के सामने ही उनका इकलौता सहारा हमेशा के लिए छिन गया। कोतवाली थाना क्षेत्र की इस घटना में गीता पटेल (45) अपने मकान के एक कमरे में सो रही थीं, जबकि उनका बेटा अमित (18) दूसरे कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। लपटें उठती देख गीता जान बचाकर बाहर निकल आईं, लेकिन अमित अंदर ही फंसा रह गया। मां ने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, लेकिन उस समय गांव में अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। आग तेजी से अमित के कमरे तक पहुंच गई। वह मदद के लिए चिल्लाता रहा। मां ने पड़ोसियों को जगाने की कोशिश की, लेकिन आग इ...