Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 12वीं बोर्ड का पहला पेपर आज से

मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 12वीं बोर्ड का पहला पेपर आज से

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल बाेर्ड की परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हाे रही है। आज हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं) की पहली परीक्षा है। करीब 7 लाख छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। इनके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि हायर सेकण्डरी की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होकर 07 मार्च तक चलेगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे त...
मध्य प्रदेश में दो दिन ठंड से राहत, 13 फरवरी से फिर बढ़ेगी सर्दी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मध्य प्रदेश में दो दिन ठंड से राहत, 13 फरवरी से फिर बढ़ेगी सर्दी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, यह राहत अस्थायी रहेगी और 13 फरवरी से एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है। India Meteorological Department (मौसम विभाग) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से फिलहाल दिन के तापमान में इजाफा हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के कारण आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में धूप तेज रहेगी, जिससे दिन का तापमान बढ़ेगा, लेकिन रात और अलसुबह ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि मौजूदा सिस्टम के कमजोर पड़ते ही और पहाड़ों की बर्फ पिघलने के बाद उत्तर से सर्द हवाएं चलेंगी। इसके चलते 13, 14 और 15 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में ता...
मप्र बोर्ड परीक्षाओं का आग़ाज़, 12वीं की पहली परीक्षा आज, सख्त निगरानी के इंतज़ाम

मप्र बोर्ड परीक्षाओं का आग़ाज़, 12वीं की पहली परीक्षा आज, सख्त निगरानी के इंतज़ाम

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी मध्य प्रदेश में Madhya Pradesh Board of Secondary Education (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। आज से हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेशभर से करीब 7 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं के लिए 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मंडल की ओर से नकल रोकने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की गई है और थानों से प्रश्नपत्र निकालने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल मिलाकर 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शाम...
MP: इंदौर में घर खाली कराने पहुंची टीम तो बैंककर्मी ने गोली मारकर की खुदकुशी

MP: इंदौर में घर खाली कराने पहुंची टीम तो बैंककर्मी ने गोली मारकर की खुदकुशी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर (Indore city) के विजय नगर में सोमवार शाम को सिनर्जी अस्पताल के पास रहने वाले एक बैंककर्मी (Bank Employee.) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम हेमंत पुत्र एसडी ब्रह्मवंशी बताया गया है। वह को-ऑपरेटिव बैंक में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, हेमंत ने अपने मकान को गिरवी रखकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ढाई करोड़ का कर्ज ले रखा था। डेढ़ साल से किश्त न चुकाने पर सोमवार को बैंक की टीम मकान खाली कराने पहुंची थी। बैंक के कर्मचारी मकान की पहली मंजिल पर लिखा-पढ़ी कर रहे थे, इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे हेमंत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि हेमंत ने अपनी लायसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारी। वह अपने रूम में अकेला बैठा था। कर्ज के चलते काफी समय से वह डिप्रेशन में था। इलाज भी चल रहा थ...
MP: मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की गुमंद टूटकर गिरने से तीन बच्चियों की मौत, पति-पत्नी और 5 बच्चियां घायल

MP: मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की गुमंद टूटकर गिरने से तीन बच्चियों की मौत, पति-पत्नी और 5 बच्चियां घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena district) के ग्राम अहरौली में सोमवार को दोपहर में निर्माणाधीन चामड़ माता के मंदिर (Chamad Mata Temple) की गुमंद गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबकर तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चियां और एक दंपत्ति घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरौली गांव के चामड़ माता मंदिर पर सोमवार को दोपहर करीब दो बजे मुंगावली निवासी सतीश गौड़ अपनी पत्नी गुड्डी व बच्ची मानसी के साथ पूजा करने गया था। पूजा के पश्चात गांव की बच्चियों को बुलाकर प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन गुमंद की पटिया टूटकर नीचे गिर गईं, जिसमें आठ बच्चियों सहित सतीश व उसकी पत्नी गुड्डी भी दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मलबा हटाकर घायलों और शवों को ...
मध्यप्रदेश पुलिस के प्रभावशाली अभियान से संभव हुआ लाल सलाम को आखरी सलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश पुलिस के प्रभावशाली अभियान से संभव हुआ लाल सलाम को आखरी सलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बालाघाट के नाम में ही बल है। इस जिले ने अपने आत्मबल से ही हिमालय जैसी कठिन चुनौती 'नक्सलवाद' का अंत करके दिखाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देशभर में नक्सल उन्मूलन का माहौल बना। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रभावशाली अभियान चलाकर नक्सलियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और प्रदेश से लाल सलाम को आखरी सलाम किया। नक्सल उन्मूलन में हॉक फोर्स के वीर जवानों की भूमिका अभिनंदनीय है। बालाघाट में नक्सलियों द्वारा कभी खून की होली खेली गई, परंतु जवानों को वीरता, पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनता के विश्वास ने क्षेत्र को नक्सल आतंक की जंजीरों से मुक्त किया। राज्य सरकार वीर शहीद जवानों को 'अमर जवान ज्योति' के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। हम गर्व से कह सकते हैं कि मध्यप्रदेश की धरती अब नक्...
कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह की आज अहम सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह की आज अहम सुनवाई

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
  Copy Text Create Copy भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी से जुड़ा मामला आज सोमवार उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए पेश होगा। इस संवेदनशील प्रकरण पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि अदालत के समक्ष आज राज्य सरकार को अपना स्पष्ट रुख रखना है कि वह मंत्री के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देती है या नहीं। उल्‍लेखनीय है कि पूरा विवाद मई 2025 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिए गए मंत्री विजय शाह के बयान से शुरू हुआ था। कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे कई लोगों ने अपमानजनक और सांप्रदायिक करार दिया। बयान के सामने आते ही देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई और विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने इसका वि...
भोपाल में गौमांस और दूषित पानी के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी निगम के आईएसबीटी स्थित कार्यालय का घेराव

भोपाल में गौमांस और दूषित पानी के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी निगम के आईएसबीटी स्थित कार्यालय का घेराव

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गौमांस बरामदगी और दूषित पानी की सप्लाई को लेकर आज साेमवार काे सियासी और सामाजिक तनाव बढ़ने वाला है। पिछले एक महीने से सुर्खियों में बने इन दोनों गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस आज भोपाल नगर निगम के आईएसबीटी स्थित मुख्य कार्यालय का घेराव करेगी। प्रदर्शन के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पुतले दहन के साथ जोरदार नारेबाजी की जाएगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला के नेतृत्व में किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम और भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण शहरवासियों की सेहत और आस्था दोनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है और भोपाल में भी हालात चिंताजनक हैं। कई इलाकों में सीवेज और पानी की लाइनें एक-दूसरे के बेहद करीब हैं, जिससे नलों में गंदा पा...
मध्यप्रदेश पुलिस ने किया एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 करोड़ का एमडी ड्रग्स जब्‍त

मध्यप्रदेश पुलिस ने किया एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 करोड़ का एमडी ड्रग्स जब्‍त

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही के परिणामस्वरूप राजगढ़ एवं मंदसौर जिले में की गई दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों में पुलिस ने एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल, मादक पदार्थ एवं उपकरण जप्त की है। राजगढ़- लगभग 5 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त 266.9 किलोग्राम कैमिकल जब्त दिनांक 07 फरवरी को थाना माचलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में खेत में बनी एक खंती में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एमडी ड्रग्स (मादक पदार्थ) निर्माण में प्रयुक्त रासायनिक पदार्थ ड्रमों में छिपाकर फेंका गया है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान खंती से 05 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम बरामद हुए, जिनमें प्लास्टिक पन्नि...
1450 किमी लंबा राम वन गमन पथ तैयार कर रही मध्‍य प्रदेश सरकार

1450 किमी लंबा राम वन गमन पथ तैयार कर रही मध्‍य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिन्होंने नि:शब्द रहकर अपनी पुण्य भावनाओं को अमर शब्द दे दिए, ऐसी शबरी मैया को पूरे मध्यप्रदेश की ओर से नमन है, वंदन है। जिनके जूठे बेर खाकर भगवान श्री राम भी भक्तिभाव से धन्य हो गये उस माता शबरी की महिमा कौन नहीं जानता। भगवान को बेर भी भेंट देने से पहले खुद बेर का मीठापन जांच लेना भक्ति का उत्कर्ष है। यह प्रसंग हमें बताता है कि भगवान भक्त की आराधना पद्धति के नहीं, बल्कि उसके मन के भावों के भूखे होते हैं। व्यक्ति का मूल्य उसके हृदय की पवित्रता से तय होता है, जन्म से नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल समाज की कुल देवी शबरी मैया हम सबके लिए सदैव आराध्य हैं, पूजनीय हैं, वंदनीय हैं। उन्होंने अपने चरित्र एवं सत्कर्मों से पूरे वनवासी और जनजातीय समाज का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधिया स्...