Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

MP: बांधवगढ़ रिजर्व क्षेत्र में बाघ ने घर में घुसकर किया हमला महिला की मौत, 3 घायल

MP: बांधवगढ़ रिजर्व क्षेत्र में बाघ ने घर में घुसकर किया हमला महिला की मौत, 3 घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) के पास स्थित पनपथा गांव के खेरवा टोला (Kherwa Tola, Panpatha village) में रविवार तड़के करीब 3 बजे एक बाघ रिहायशी इलाके में घुस आया. बाघ ने अचानक ग्रामीणों पर हमला बोल दिया, जिसमें फूल बाई पाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई. बाघ के इस हमले में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय के अनुसार, हमले के बाद बाघ मृतिका के घर के अंदर ही घुस गया. जब वन विभाग की टीम बचाव अभियान के लिए पहुंची और बाघ को बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर किया, तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. जांच करने पर पता चला कि बाघ की पहले ही मौत हो चुकी थी. अधिकारियों ने 'ओवरडोज' के आरोपों से इनकार किया है। गुस्साए ग्रामीणों का वन अधिकारियों पर हमलाबाघ के बार-बार होने वाले हमलों से गुस्साए ग्रामीणों का सब्र इस घटना के बाद टूट गया. ग्रामीण...
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी… आज इन जिलों में लू चलने का रेड-ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी… आज इन जिलों में लू चलने का रेड-ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) के तेवर तीखे हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप (Severe Heat wave) जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों के लिए लू चलने का रेड और ऑरेंज अलर्ट (Red and Orange Heat wave alerts) जारी किया है। एमपी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव (छतरपुर) में दर्ज किया गया। वहीं सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पंचमढ़ी (नर्मदापुरम) में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को ही एमपी के राजगढ़, आगर मालवा, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्...
MP: छतरपुर में बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 5 घायल

MP: छतरपुर में बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 5 घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा (Tragic Road Accident) हो गया। बिजावर रोड स्थित मतगुवा पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों (Three people) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, हटनाई थाना ईशानगर निवासी करंजू आदिवासी अपने परिवार के साथ बटन नंदगाय, सटई से ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मतगुवा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सुमन आदिवासी (16 वर्ष), सोमवती आदिवासी (8 वर्ष) और भूरा आदिवासी (5 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही परिव...
टि्वशा शर्मा मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सोमवार की CJI की बैंच करेंगी अगुवाई

टि्वशा शर्मा मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सोमवार की CJI की बैंच करेंगी अगुवाई

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भोपाल में ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की संदिग्ध मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गया है. दरअसल, सर्वोच्च अदालत ने स्वत: संज्ञान लिया है. सोमवार को सीजेआई (CJI) की अगुवाई में बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर सुनवाई करने का फैसला किया है। सर्वोच्च अदालत की मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेगी। गौर करने वाली बात यह कि सर्वोच्च अदालत ने इस मामले को 'एक युवती की ससुराल में अप्राकृतिक मौत के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियागत विसंगतियां' शीर्षक के तहत लिस्ट किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट सोमवार को ट्विशा शर्मा की भोपाल में उनके ससुराल में हुई अस्वाभाविक मौत से ...
प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना 22 से 24 मई तक

प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना 22 से 24 मई तक

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026 तक सूर्योदय से प्रातः 9:00 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 09 टाईगर रिजर्व, वन विकास निगम के क्षेत्रों एवं अन्य संरक्षित क्षेत्रों में गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वंय सेवकों के सहयोग से ऑनलाईन एप के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों के संकलन में आसानी रहेगी। मध्य प्रदेश में प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना की शुरूआत वर्ष 2016 से की गई थी जिसमें 7,028 गिद्धों का आंकलन किया गया था। विगत वर्ष 2025 में शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना की गई थी। ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 22 मई से की जा रही है। गणना का कार्य विभिन्न वनमंडलों एवं टाईगर रिजर्व / राष्ट्रीय उद्यानों में 8748 स्थानों पर कार्य किया गया। गिद्ध गणना में 8810 गिद्ध पाये गये, जिसमें 7768 वयस्क एवं 1042 किशोर गिद...
बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय का छात्र जाएगा नासा, शैक्ष्रणिक भ्रमण के लिए हुआ चयन

बालाघाट के सांदीपनि विद्यालय का छात्र जाएगा नासा, शैक्ष्रणिक भ्रमण के लिए हुआ चयन

मध्य प्रदेश
आईएसएससी 2026 में देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान, अंतरिक्ष विज्ञान में सांदीपनि विद्यालय की गूंज पहुंची नासा तक भोपाल : ! प्रदेश के बालाघाट जिले स्थित सांदीपनि विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र श्री मयंक मात्रे ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। आईएसएससी 2026 में श्री मयंक मात्रे ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता के आधार पर उनका चयन प्रतिष्ठित नासा एजुकेशन टूर के लिए हुआ है। श्री मयंक की यह उपलब्धि प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनकी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। “Grand Winner” घोषित मध्यप्रदेश के सांदीपनि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित...
दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजा‍ति के कछुओं की तस्करी के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजा‍ति के कछुओं की तस्करी के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में रेल नेटवर्क के जरिये दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी में शामिल संगठित गिरोह के आरोपी परवेज खान और दीपक पारखे की प्रथम जमानत याचिका माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा खारिज कर दी गई है। 3 फरवरी को पटना-इंदौर एक्सप्रेस में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश, भोपाल, रेल्वे सुरक्षा बल (RPF) एवं वनमण्डल भोपाल के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए संत हिरदाराम स्टेशन से एक आरोपी अजय सिंह राजपूत वल्द राजकुमार निवासी इंदौर जो प्रथम श्रेणी वातानकूलित श्यानयान (फस्ट एसी कोच) में Attendant के रूप में कार्यरत था, उसके पास से 311 नग दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के जीवित कछुओं को जप्त कर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने वन अपराध प्रकरण 237/23 दिनांक 3 फरवरी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी को ...
सौर ऊर्जा के उपयोग को अधिकाधिक प्रोत्साहित करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सौर ऊर्जा के उपयोग को अधिकाधिक प्रोत्साहित करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ऊर्जा उत्पादन के पारम्परिक स्त्रोतों का उपयोग करते हुए राज्य में सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। किसानों के लिए सोलर पम्प और गांव से लेकर शहर तक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सोलर उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोग को प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में ऊर्जा विभाग के कार्यों की बैठक में समीक्षा कर रहे थे। नवाचारों की प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा विभाग द्वारा किए गए प्रमुख नवाचारों की प्रशंसा की। बैठक में बताया गया कि गत ढाई वर्ष में प्रदेश में ड्रोन आधारित पेट्रोलिंग का नवाचार सफल हुआ है। इससे विद्युत लाइन ट्रिपिंग को 35 प्रतिशत कम करने और 220 केव्ही के लगभग 10 हजार टॉवरों के टॉप पेट्रोलिंग के कार्य में सफलता मिली है। इसी तरह वर्तमान में 400 और 132 केव्ही के...
ऊफ ये गर्मी….! सूरज देवता आसमान से बरसा रहे आग…. MP के 42 जिलों में आज लू का अलर्ट

ऊफ ये गर्मी….! सूरज देवता आसमान से बरसा रहे आग…. MP के 42 जिलों में आज लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। नौतपा (Nautapa) शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भीषण गर्मी (Severe Heat) और लू (Heatwave) की चपेट में आ गया है। प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में सूरज आग उगल रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और लोग घर से निकलते समय छाता, गमछा और दुपट्टे का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 42 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड क्षेत्र के टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में सबसे गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में तेज लू चलने की चेतावनी दी गई है। नौगांव सबसे गर्म, 46.8 डिग्री पहुंचा पाराशुक्रवार को छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो म...
MP: ट्विशा केस में आरोपी समर्थ सिंह पर बार काउंसिल का एक्शन…. लॉ प्रैक्टिस लाइसेंस किया निलंबित

MP: ट्विशा केस में आरोपी समर्थ सिंह पर बार काउंसिल का एक्शन…. लॉ प्रैक्टिस लाइसेंस किया निलंबित

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली/भोपाल। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India- BCI) ने भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले (Twisha Sharma death case) में बड़ा कदम उठाते हुए, आरोपी पति समर्थ सिंह (Samarth Singh) का लॉ प्रैक्टिस लाइसेंस अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया है. बीसीआई ने यह फैसला समर्थ पर उनकी पत्नी ट्विशा शर्मा के मौत के मामले में दहेज हत्या और क्रूरता जैसे गंभीर आरोपों को देखते हुए लिया है. बार काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश विधि पेशे की गरिमा बनाए रखने के लिए एक अंतरिम कदम है और इससे आरोपी को कानून के तहत उपलब्ध बचाव या आपराधिक जांच की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी. बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एडवोकेट समर्थ सिंह और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बीसीआई के संज्ञान में यह भी आया है। बीसीआई ने अपने आदेश में कहा है कि ये आरोप केवल एक आपराधिक मामला नहीं ...