Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर बधाई दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर बधाई दी

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बल ने अद्वितीय बहादुरी, अदम्य साहस और त्याग के नव प्रतिमान स्थापित करते हुए देश की सुरक्षा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आतंकरोधी अभियानों और जोखिम भरे मिशनों में प्राण न्यौछावर करने वाले कमांडोज को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है।...
MP: मुरैना में दिनदहाड़े डाका….घरवालों को बंधक बनाकर 10 लाख कैश, 12 तोला सोना ले उड़े बदमाश

MP: मुरैना में दिनदहाड़े डाका….घरवालों को बंधक बनाकर 10 लाख कैश, 12 तोला सोना ले उड़े बदमाश

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अपराधियों का बेखौफ चेहरा सामने आया है। मुरैना के एक घर में दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाशों (Armed criminals.) ने डाका डाल दिया। उन्होंने हथियारों के बल पर घर के लोगों को डरा-धमका और बंधक बनाकर 10 लाख रुपए नकद और 12 तोला सोना लूट ले गए। शहर में इतनी बड़ी लूय की घटना के बाद सनसनी मच गई। घटना के बाद एसपी समीर सौरभ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। मावा व्यापारी नवल किशोर गुप्ता (Mawa businessman Naval Kishore Gupta) की बेटी सिमरन ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। मुझे लगा कि दुकान से पापा के लिए कोई खाना लेने आया होगा। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, एक नहीं बल्कि 5 हथियारबंद बदमाश धक्का देकर सीधे अंदर घुस आए। उन्होंने मेरे मुंह में कट्टा अड़ाकर मुझे बंधक बना लिया। ...
MP: बुरहानपुर में यातायात में बाधक बने 14 धार्मिक स्थल… भारी फोर्स के साथ हटाने पहुंचा प्रशासन

MP: बुरहानपुर में यातायात में बाधक बने 14 धार्मिक स्थल… भारी फोर्स के साथ हटाने पहुंचा प्रशासन

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर शहर (Burhanpur city) में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई (Major Action Remove Encroachment) शुरू की है। इस दौरान शहर के शिकारपुरा थाना से लेकर गणपति नाका थाना तक यह अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को इस अभियान की शुरुआत शहर से होकर गुजरने वाले इंदौर इच्छापूर्ण नेशनल हाईवे (National Highway) से की गई। इस दौरान करीब 14 धार्मिक स्थलों के साथ ही कुछ पेड़ भी अतिक्रमण के रूप में चिन्हित किए गए, जो यातायात में बाधक बन रहे थे। हालांकि इन सभी धर्मिक स्थलों को लेकर संबंधित पक्षों और जनप्रतिनिधियों को पहले ही विश्वास में लेने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल जिला प्रशासन ने तैनात कर रखा था। साथ ही कार्रवाई के दौरान बुरहानपुर कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एएसपी सहित जिला प्रशासन और पुलिस के बड़े अ...
MP में अब बच्चों के सिरप में निकले कीड़े, ग्वालियर के जिला अस्पताल का मामला….

MP में अब बच्चों के सिरप में निकले कीड़े, ग्वालियर के जिला अस्पताल का मामला….

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) के जिला अस्पताल (District Hospital) में बच्चों को दिए जाने वाले एक सिरप को लेकर हैरान करने वाली शिकायत सामने आई है। अस्पताल में इस्तेमाल की जा रही एक पीडियाट्रिक एंटीबायोटिक सिरप (Pediatric antibiotic syrup) की बॉटल में कीड़े निकलने की शिकायत मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। यह वाकया अस्पताल में भर्ती एक बच्चे को दवा देने के दौरान हुआ जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। बताया जाता है कि जैसे ही शिकायत मिली अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुआ। सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एजिथ्रोमाइसीन सिरप के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दवा वितरण केंद्र पर रखी सभी 290 बोतलों को वापस स्टोर में जमा करा दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अन...
चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन अनमोल है। तेजी में या असावधानीवश सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में उचित नहीं है। दुनिया का कोई भी काम किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं होता, इसलिए चाहे जितनी भी जल्दी हो, सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना कतई न भूलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सुधरेंगे, तो जग भी सुधरेगा। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल हमारी जरूरत है, बल्कि एक जागरूक नागरिक के रूप में हमारी बड़ी जिम्मेदारी भी है। सिविक सेंस कहता है कि वाहन चलाते समय हमें अपने साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा का दायित्व भी समझना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी...
प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार आज भोपाल में, देशभर से 500 प्रतिभागी होंगे शामिल

प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार आज भोपाल में, देशभर से 500 प्रतिभागी होंगे शामिल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के सहयोग से आज बुधवार को प्रशासन अकादमी, भोपाल में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन “मध्य प्रदेश स्टेकहोल्डर्स एलायंस मीटिंग फॉर डेटा-ड्रिवन हाईवे लोकेल इंटरवेंशंस” के तहत किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 500 तकनीकी अधिकारी, सड़क इंजीनियर, नीति विशेषज्ञ और सुरक्षा सलाहकार भाग लेंगे। सेमिनार का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रबंधन-आधारित दृष्टिकोण को एक साझा मंच पर लाना है। सेमिनार के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, डेट...
MP: सागर में खाद्य विभाग का रेस्टोरेंट में छापा… छाछ में कीड़े और रसोई में घूम रहे थे चूहे

MP: सागर में खाद्य विभाग का रेस्टोरेंट में छापा… छाछ में कीड़े और रसोई में घूम रहे थे चूहे

मध्य प्रदेश
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट में छापेमारी (Restaurant) के खाद्य विभाग (Food Department raid) की टीम को कुछ ऐसा मिला कि उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। मामला बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सामने राशी रेस्टोरेंट का है। खाद्य विभाग की टीम ने यहां अचानक छापेमारी की तो रसोई का नजारा देख दंग रह गई। छाछ मे कीड़ें रेग रहे थे, रसोई में चूहे घूम रहे थे, और खुले में रखे खाने पर मक्खियां बैठी थीं। हद तो तब हो गई जब अधिकारियों ने इस गंदगी को लेकर रेस्टोरेंट मालिक से सवाल पूछा और उसने जवाब में कहा कि ये चूहे तो पालतू हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खाद्य सुरक्षा की टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की तो रसोई में चूह, कीड़े और मक्खियों केो अलावा रसोई में गंदी दीवारें बदबूदार माहौल और घरेलू गैस सिलेंडर ...
MP: इंदौर में चूहों के काटने से नवजात की मौत के मामले में HC ने सरकार को जारी किया नोटिस… मांगा जवाब

MP: इंदौर में चूहों के काटने से नवजात की मौत के मामले में HC ने सरकार को जारी किया नोटिस… मांगा जवाब

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) (Government Maharaja Yashwantrao Hospital (MYH) में कथित तौर पर चूहों के काटने से नवजात बच्ची की मौत का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) पहुंच गया है। नवजात की पिता की याचिका पर हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के जस्टिस प्रणय वर्मा की अदालत ने मंगलवार को राज्य सरकार के साथ अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। अदालत ने धार जिले के निवासी देवराम की याचिका में राज्य सरकार के साथ ही एमवायएच के अधीक्षक, शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन (अधिष्ठाता) और केंद्र सरकार के उद्यम एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेस लिमिटेड के निदेशक को प्रतिवादी बनाया गया है। अदालत ने याचिका पर प्रतिवादियों से छह हफ्तों में जवाब मांगा है। देवराम ने याचिका में नवजात की म...
बांधवगढ़ के जंगली हाथियों से त्रस्त 32 गांवों के किसान उमरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे; कलेक्टर से न मिलने पर जताया आक्रोश, आत्मदाह की चेतावनी

बांधवगढ़ के जंगली हाथियों से त्रस्त 32 गांवों के किसान उमरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे; कलेक्टर से न मिलने पर जताया आक्रोश, आत्मदाह की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश
उमरिया, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मप्र के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के आसपास बसे 32 गांवों के किसानों में बीते कई महीनों से जंगली हाथियों और अन्य वन्यजीवों से फसल नुकसान और जानमाल के खतरे को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज सैकड़ों किसान नारेबाजी करते हुए उमरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाना चाहते थे। किसानों का कहना है कि बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन और वन विभाग की लापरवाही के कारण जंगली हाथियों, सूअरों और बाघों द्वारा फसलों एवं संपत्ति को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, परंतु प्रशासन से उन्हें न तो राहत मिल रही है और न ही मुआवजा। किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया, किन्तु कलेक्टर द्वारा मिलने से इनकार किए जाने पर किसान कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरने पर बैठ गए और “कलेक्...
मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की रीवा जिले की नल-जल योजनाओं की वृहद समीक्षा

मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की रीवा जिले की नल-जल योजनाओं की वृहद समीक्षा

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में रीवा ज़िले की नल-जल प्रदाय योजनाओं की वृहद समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन नल-जल योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा क्रियान्वित योजनाओं के विधिवत संचालन एवं संधारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि, मध्य प्रदेश जल निगम के एमडी केवी.एस. चौधरी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कदैला समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने टमस एवं बाणसागर समूह जल प्रदाय योजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी और निर्देश दिए कि इनटेक वेल, डब्ल्यूटीपी, एमबीआ...