Sunday, June 7खबर जो असर करे |
Shadow

ब्रेकिंग न्यूज़

“बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मतभेद जारी, NDA में भी अबतक फंसा पेच”

“बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मतभेद जारी, NDA में भी अबतक फंसा पेच”

पॉलिटिक्स, ब्रेकिंग न्यूज़
पटना, 11 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी अपने चरम पर है। 10 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक न तो सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और न ही विपक्षी महागठबंधन सीट बंटवारे पर अंतिम समझौते तक पहुंच पाए हैं। दोनों गठबंधनों में आंतरिक खींचतान ने राज्य के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। राजग में सीट बंटवारे पर जारी मंथन एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली और पटना में लगातार बैठकें चल रही हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि “सभी दलों से विमर्श लगभग पूरा हो चुका है, किसी को कोई नाराजगी नहीं है।” वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा करेगा। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की करीब डेढ़ घंटे चली बै...
“प्रशांत किशोर बोले – मेरी उम्मीदवारी की चर्चा से ही तेजस्वी यादव राघोपुर छोड़कर भागेंगे”

“प्रशांत किशोर बोले – मेरी उम्मीदवारी की चर्चा से ही तेजस्वी यादव राघोपुर छोड़कर भागेंगे”

पॉलिटिक्स, ब्रेकिंग न्यूज़
पटना, 11 अक्टूबर।बिहार की राजनीति में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ने शनिवार को एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही उनकी राघोपुर से संभावित उम्मीदवारी की चर्चा शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी सीट तलाशने में जुट गए हैं। पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, “राघोपुर से चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी और वहां की जनता करेगी। लेकिन इतना तय है कि मेरे चुनाव लड़ने की चर्चा मात्र से तेजस्वी यादव को दूसरी सीट देखनी पड़ रही है। उनका हाल वही होगा जो राहुल गांधी का अमेठी में हुआ—वायनाड तो गए, लेकिन अमेठी हार गए।” प्रशांत किशोर ने कहा कि वे रविवार को होने वाली जन सुराज केंद्रीय समिति की बैठक से पहले राघोपुर पहुंच रहे हैं। वहां वे उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने राजद के व...
मप्रः मुलताई में संघ प्रचारक के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय सामने-सामने, क्षेत्र में तनाव

मप्रः मुलताई में संघ प्रचारक के साथ मारपीट के बाद दो समुदाय सामने-सामने, क्षेत्र में तनाव

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर में गुरुवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मारपीट कर दी, जिसके बाद नगर में हंगामा मच गया। दो समुदाय के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव गुरुवार की शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। इसी दौरान एक मोड़ पर स्थानीय मुस्लिम युवकों ने बाइक से कट मार दिया। गाड़ी से कट लगने को लेकर युवकों के साथ उनकी कहासुनी हुई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने समझाइश द...
रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

रायपुर IIIT के स्टूडेंट का AI की मदद से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

ब्रेकिंग न्यूज़, राज्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के एक छात्र ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से संस्थान की 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ हड़कंप मच गया। आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच में करीब 1000 से ज्यादा फेक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं।ऐसे खुली पोल प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्र कई महीनों से इस काम को अंजाम दे रहा था। वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई टूल्स से मॉर्फ करता था। इन तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह उन्हें अपने निजी लैपटॉप और क्लाउड सर्वर पर सेव कर रखता था। जब कुछ छात्राओं को इसकी भनक लगी तो उन...