Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Editor2

रेल कर्मचारियों ने उठाई मांगें, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

रेल कर्मचारियों ने उठाई मांगें, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के आह्वान पर विभिन्न लंबित एवं न्यायसंगत मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर सोमवार को पूरे भारतीय रेल में 'अखिल भारतीय मांग दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे की सभी शाखाओं में धरना-प्रदर्शन, रैलियां और सभाएं आयोजित की गईं। रेल कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता (केएमए) दरों में वृद्धि, लेवल-1 के 30 प्रतिशत पदों को लेवल-2 में उन्नयन, लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरना, बढ़ते रेल नेटवर्क को देखते हुए अतिरिक्त पदों का सृजन, लेवल-8 व 9 में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी भत्ता, जोखिम व कठिनाई भत्तों में वृद्धि, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करना, कर्मचारियों के माता-पिता को पास/पीटीओ व चिकित्सा सुविधा में शामिल करना, प्वाइंट्समैन श्रेणी के ल...
वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए ने यूएसए को हराकर दिखाया दम, जगदीशन का शतक और बदोनी की नाबाद पारी

वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए ने यूएसए को हराकर दिखाया दम, जगदीशन का शतक और बदोनी की नाबाद पारी

खेल
नवी मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मुकाबले में इंडिया ए ने डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में यूएसए को 38 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन का विशाल स्कोर निर्मित किया। जवाब में यूएसए की टीम 19.4 ओवर में 200 रन पर आलआउट हो गई। इंडिया ए की जीत के हीरो एन जगदीशन रहे, जिन्होंने 55 गेंदों में 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए और 49 गेंदों में शतक पूरा किया। कप्तान आयुष बदोनी ने भी विस्फोटक अंदाज में नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया। तिलक वर्मा ने चोट के बाद वापसी करते हुए 38 रन जोड़े, जबकि प्रियांश आर्या ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन...
औद्योगिक विकास में नई दिशा: नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन

औद्योगिक विकास में नई दिशा: नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के औद्योगिक विकास को सशक्त आधार प्रदान करते हुए कुरूद–मगरलोड क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्राम भालूझूलन (तहसील कुरूद) एवं ग्राम करेलीबड़ी (तहसील मगरलोड) में सोमवार को औद्योगिक अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम डांडेसरा, कुरूद में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुरूद अजय चंद्राकर तथा अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की। दोनों के करकमलों से विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार ने किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भालूझूलन में 11.00 हेक्टेयर भूमि पर 7.94 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसम...
तुमड़ीबहार पुल के पास किसानों का सड़क जाम, नगरी-देवभोग मार्ग प्रभावित

तुमड़ीबहार पुल के पास किसानों का सड़क जाम, नगरी-देवभोग मार्ग प्रभावित

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबाहरा के पदाधिकारी, किसान व ग्रामीणों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग करते हुए तुमड़ीबहार पुल के पास सड़कजाम कर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर अब भूख हड़ताल में बैठकर शासन-प्रशासन से शीघ्र अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही है। चक्काजाम के कारण नगरी-देवभोग मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। यह स्थिति यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए कठिनाई पैदा कर रही है, खासकर जब क्षेत्र में मड़ई-मेला का दौर जारी है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से अपनी कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कुछ समय पहले नगरी एसडीएम कार्यालय के सामने और भी सांकेतिक धरने दिया गया था। मांगें पूरी न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में आक्रोशित ग्...
अटल स्मृति भवन से कार्यकर्ताओं का समर्पण होगा उजागर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अटल स्मृति भवन से कार्यकर्ताओं का समर्पण होगा उजागर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। कोरबा शहर में फर्टीलाइजर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के गोडाउन के पास आकार ले रहे भारतीय जनता पार्टी के नए विशाल कार्यालय भवन का भूमिपूजन और शिलान्यास आज सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक इस कार्यक्रम के साक्षी बने। पूजा अर्चना करने के साथ मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन किया व शिलान्यास की प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यालय अटल स्मृति भवन के नाम से तैयार हो रहा है। हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की इच्छाशक्ति से न केवल निर्णय लिया गया बल्कि इसे क्रियान्वित भी किया जाना है। सबसे बड़ी बात यह है कि विश्व...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

अपराध
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना पुसौर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले लगभग एक महीने से पुलिस की नजरों से बच रहा था। पीड़ित बालिका ने 28 दिसंबर 2025 को थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल जाती थी। स्कूल जाते समय मनोज खड़िया नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता रहा, जिसे उसने नजरअंदाज किया। 27 दिसंबर 2025 को जब वह अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तब आरोपी ने उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगा। बालिका के मना करने पर उसने उसका बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 75(2), 78(1), 12 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आ...
लव जिहाद को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर महिला नेटवर्क बनाएगी हिंदू उत्सव समिति

लव जिहाद को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर महिला नेटवर्क बनाएगी हिंदू उत्सव समिति

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वार्ड और मोहल्ला स्तर पर महिला सदस्यों का संगठित नेटवर्क तैयार करने की रणनीति बनाई है। सोमवार से इसकी शुरूआत भी हो गई है। समिति का कहना है कि अब उसका कार्य केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज और परिवार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निरंतर जमीनी स्तर पर हस्तक्षेप किया जाएगा। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने सोमवार को बताया कि संगठन का मानना है कि जब समाज और परिवार सुरक्षित होंगे, तभी उत्सवों का वास्तविक अर्थ रहेगा। इसी सोच के तहत महिलाओं को अभियान की केंद्रीय भूमिका सौंपी जा रही है। तिवारी के अनुसार हर वार्ड और मोहल्ले में युवक-युवतियों की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी, जिनमें महिलाओं की भूमिका प्रमुख होगी। महिला सदस्य घर-घर जाकर माताओं, बहनों और...
‘बॉर्डर 2’ की सफलता से अहान शेट्टी को मिले नए ऑफर्स

‘बॉर्डर 2’ की सफलता से अहान शेट्टी को मिले नए ऑफर्स

मनोरंजन
मुंबई, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म 'बॉर्डर 2' में उन्होंने भारतीय नौसेना के एक जांबाज अधिकारी की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सनी देओल के निर्देशन में बनी इस वॉर-ड्रामा फिल्म की सफलता ने अहान के करियर को एक नई दिशा दी है। मीडिया से बातचीत में अहान ने खुलासा किया कि उन्होंने तीन नई परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से एक फिल्म में वह मशहूर निर्देशक शाद अली के साथ काम करेंगे, जो 'साथिया' (2002) जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। अहान ने बताया, "यह एक दमदार एक्शन-लव स्टोरी है, जिसमें मैं 'तड़प' (2021) के बाद वापसी कर रहा हूं। मुझे ऐसे गहरे और चुनौतीपूर्ण किरदार बहुत पसंद हैं।" हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी तैयारी ज़ोर-शोर से शुरू हो ...
वेटलैंड: पारिस्थितिकी, संस्कृति और आजीविका का नींव भूपेंद्र यादव के अनुसार

वेटलैंड: पारिस्थितिकी, संस्कृति और आजीविका का नींव भूपेंद्र यादव के अनुसार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वेटलैंड (आर्द्रभूमि) केवल प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र नहीं हैं, बल्कि ये समुदायों, संस्कृति और आजीविका का भी आधार हैं। उन्होंने कहा, "जल ही जीवन है और वेटलैंड पृथ्वी की जीवनरेखा हैं।" विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दिए गए अपने संदेश में मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण-संवेदनशील नेतृत्व में भारत ने वेटलैंड संरक्षण को समुदाय और संस्कृति से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत के पास केवल 26 रामसर स्थल थे, जो अब बढ़कर 98 हो गए हैं, जो देश की एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ-साथ सोमवार को असोला भाट्टी में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय था— “वेटलैंड और पारंपरिक ज्ञान: सांस्क...
यातायात पुलिस की कार्रवाई: खतरनाक स्टंट करने वाले चारपहिया वाहनों को सीज किया गया

यातायात पुलिस की कार्रवाई: खतरनाक स्टंट करने वाले चारपहिया वाहनों को सीज किया गया

अपराध
बांदा, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के क्रम में यातायात पुलिस बांदा ने बड़ी कार्रवाई की है। चारपहिया वाहनों से खतरनाक और अनियंत्रित स्टंट करने वाले युवकों के वाहनों को सीज कर भारी चालान किया गया है। आज 2 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के माध्यम से यातायात पुलिस के मीडिया सेल के संज्ञान में आया कि कुछ नाबालिग युवक चारपहिया वाहनों से सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस बांदा ने तत्काल कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वाहन संख्या UP90 AJ 0672, जिसके मालिक पवन पुत्र ब्रजमोहन, निवासी ग्राम महोखर, थाना कोतवाली नगर हैं, के वाहन को सीज करते हुए 12,500 रुपये का चालान किया गया। वहीं वाहन संख्या UP90 AH 8190...