बाघों के लिए फेमस MP का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बना हाथियों का घर… लगातार बढ़ रही संख्या
भोपाल। बाघों (Tigers) के लिए देश-दुनिया में फेमस बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व () Bandhavgarh Tiger Reserveअब हाथियों (Elephants) के लिए भी घर बन गया है. यहां हाथियों का कुनबा लगातार फल-फूल रहा है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और आसपास के लैंडस्केप में करीब 50 से 70 जंगली हाथियों की मौजूदगी का अनुमान है. वहीं, शहडोल जिले के पश्चिमी ब्यौहारी इलाके में भी करीब 25 हाथियों का दल पिछले लगभग डेढ़ साल से लगातार रह रहा है।
टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के मुताबिक, बांधवगढ़ में हाथियों की नियमित मौजूदगी अक्टूबर 2018 में दर्ज हुई, जब ये हाथी संजय गांधी टाइगर रिजर्व से कॉरिडोर के जरिए यहां पहुंचे थे. उसके बाद इनका दायरा खेतौली, पनपथा कोर, ताला और कल्लवाह तक फैल गया।
यहां हाथी किसी एक जगह टिकते नहीं, बल्कि भोजन, पानी और सुरक्षा के हिसाब से अपना रास्ता बदलते रहते हैं. यही वजह है कि एक रेंज में उनकी ...









