मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा……कुकी और नागा समुदायों के बीच गहराया तनाव
इंफाल। मणिपुर (Manipur) में जारी जातीय हिंसा (Racial Violence) के बीच अब कुकी और नागा समुदायों (Kuki and Naga communities) के बीच तनाव और गहरा गया है. चर्च नेताओं की हत्या, उसके बाद हुए अपहरण और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाए गए आर्थिक नाकेबंदी ने राज्य की स्थिति को और गंभीर बना दिया है. तनाव की शुरुआत 13 मई को हुई, जब नोनी जिले (Noni district) के कोटजिन-कोटलेन इलाके और जौजांगटेक गांव के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया. इस हमले में तीन चर्च नेताओं और एक नागरिक की मौत हो गई. घटना के बाद कुकी और नागा समुदायों से जुड़े सशस्त्र समूहों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और अपहरण की घटनाएं शुरू हो गईं।
अधिकारियों के मुताबिक उसी दिन कांगपोकपी और सेनापति जिलों से 38 से ज्यादा लोगों का अपहरण किया गया. इनमें कुकी और लियांगमाई नागा समुदाय के लोग शामिल थे. प्रशासन ने बताया कि अब तक 31 लोगों ...









