ईरान की दो टूक….. उसके पास ही रहेगा होर्मुज का नियंत्रण….समझौता के ट्रंप के दावे को किया खारिज
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता लगभग तय हो चुका है। हालांकि ईरान ने साफ किया है कि फिलहाल परमाणु कार्यक्रम पर कोई बातचीत नहीं हुई है। होर्मुज (Hormuz) पर भी ईरान के ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि होर्मुज पर ईरान का ही नेतृत्व रहेगा।
ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान संवर्धित यूरेनियम छोड़ने पर सहमत हो गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने किसी भी शुरुआती समझौते के लिए ईरान से यूरेनियम कार्यक्रम पर प्रतिबद्धता की मांग की थी। हालांकि समझौते के सटीक विवरण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का बड़ा ह...









