WhatsApp में जुड़ा एक नया फीचर….iOS यूजर्स के लिए जारी किया मैसेज एनिमेशन
नई दिल्ली। वाट्सएप (WhatsApp) ने अपने प्लेटफॉर्म (Platform) में एक नया फीचर (New feature) शामिल किया है, जिसका नाम मैसेज एनिमेशन (Message Animation) है. इस फीचर को iOS यूजर्स के लिए जारी किया है, जिसके बाद यह iPhone पर नजर आएगा. इसके लिए यूजर्स को सेटिंग्स में मैसेज एनिमेशन के लिए एक टॉगल मिलेगा, उसको इनेबल और डिसेबल किया जा सकेगा. इस फीचर की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी iOS के बीटा वर्जन 26.24.10.70 के साथ दिया गया है. अभी इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया है और आने वाले सप्ताह में और ज्यादा यूजर्स को ये फीचर दिया जाएगा।
WhatsApp ने पहले मैसेज एनिमेशन को iOS से हटा दिया था, जिसके बाद मैसेज बिना किसी विजुअल इफेक्ट के दिखाई देता था. अब कंपनी ने iOS पर मैसेज एनिमेशन को नए अवतार में पेश किया है।
नए अपडेट के साथ मैसेज भेजने और रिसीव ...









