US में ट्रंप का विरोध, तानाशाही रवैए के खिलाफ बड़ा आंदोलन… सड़कों पर उतरे हजारों लोग
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को अपने ही देश में भयंकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप और उनकी टीम के तानाशाही रवैए (Dictatorial Attitude) के खिलाफ यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन हैं। आयोजकों के मुताबिक ट्रंप के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए पूरे अमेरिका (America) में करीब 2600 जगहों पर यह प्रदर्शन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। ट्रंप विरोधी समूह इस प्रोटेस्ट को 'नो किंग्स' के नाम से संबोधित कर रहे हैं, तो वहीं ट्रंप के समर्थक इसे 'हेट अमेरिका' प्रदर्शन बता रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में दिन के खत्म होने तक छोटे शहरों और कस्बों और यहां तक की कुछ विदेशी राजधानियों में भी इस तरह के प्रदर्शन होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ट्रंप के खिलाफ आखिरी बड़ा प्रदर्शन जून में हुआ था। आयोजकों के मुताबिक उस प्रदर्शन में ...









