US: H-1B वीजा होल्डर्स को बड़ी राहत, स्टेटस बदलवाने के लिए नहीं लगेगा 1 लाख डॉलर का शुल्क
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के सिटिजनशिप ऐंड इमिग्रेशन सर्विस (Citizenship and Immigration Service- USCIS) डिपार्टमेंट ने H-1B वीजा होल्डर्स (H-1B Visa Holders) को बड़ा राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि जिनके पास पहले से वीजा है उन्हें केवल स्टेटस बदलवाने के लिए 1 लाख डॉलर का शुल्क नहीं देना होगा। गाइडलाइन्स के मुताबिक एफ-1 वीजा वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों और एल-1 वीजा वाले प्रफेशनल्स को 1 स्टेटस बदलवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा जिनके पास H-1B वीजा है उन्हें भी इसे रिन्यू करवाने के लिए 1 लाख डॉलर की फीस नहीं देनी पड़ेगी।
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 सितंबर को एच-1बी वीजा के लिए एक लाख डॉलर के शुल्क का ऐलान किया था। 21 सितंबर से एच-1बी वीजा अप्लाई करने वालों को इसके लिए 1 लाख डॉलर की फीस देनी पड़ रही है। ट्रंप के ऐलान के बाद यूएससीआईएस ने स्पष्ट कहा था कि जिन...









