पाकिस्तान ने 85,000 अफगान शरणार्थियों को किया डिपोर्ट, बलूचिस्तान में 10 कैंप पूरी तरह बंद
Uncategorized
लाहौर। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) ने अपने दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान (Southwestern Province Balochistan) में अफगान शरणार्थियों (Afghan refugees ) पर फिर बड़ा कहर ढाया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में 10 शिविरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जबकि 85,000 अफगान शरणार्थियों को जबरन डिपोर्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को क्वेटा शहर में 3,800 प्रवासियों को गिरफ्तार भी किया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि क्वेटा में अफगान शरणार्थियों के खिलाफ पाक सरकार की कठोर कार्रवाई जारी है। इसी के तहत मंगलवार को शहर में अवैध रूप से रह रहे 3,888 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद, प्रवासियों की गिरफ्तारी और अफगान शरणार्थ...









