पाक नौसेना प्रमुख ने किया विवादित क्रीक दौरा, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
Uncategorized
मुंबई। पाकिस्तान अपने दुस्साहस से बाज नहीं आ रहा है. उसके नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ ने भारत के साथ समुद्री सीमा पर स्थित विवादित क्रीक क्षेत्रों में अपनी अग्रिम चौकियों का दौरा किया है, जिसको भारत ने जानबूझकर की गई एक सैन्य आक्रामकता करार देते हुए कड़ी निंदा की है. यह दौरा सिर क्रीक विवाद पर पाकिस्तान के अड़ियल रुख और उसकी परिचालन तैयारियों को प्रदर्शित करने का एक स्पष्ट प्रयास माना जा रहा है.
एडमिरल अशरफ ने अपनी यात्रा के दौरान खूब बयानबाजी भी की. उन्होंने कहा कि सिर क्रीक से जिवानी तक पाकिस्तान समुद्री सीमांत के प्रत्येक इंच की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. अशरफ के इस कदम से इस संवेदनशील तटीय क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. इस दौरे के दौरान पाकिस्तान नौसेना ने अपनी परिचालन क्षमताओं की नुमाइश भी की. एडमिरल अशरफ ने पाक मरीन्स में तीन अत्याधुनिक 2400 टीडी होवरक्राफ्ट को औपचारिक र...









