Pak ने कोई ‘कायराना हरकत’ की कोशिश की तो भारतीय सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: थल सेना प्रमुख
रीवा। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान (Pakistan) को घर में घुसकर मारने के बाद पड़ोसी मुल्क को एक बार फिर साफ चेतावनी दे दी गई है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने शुक्रवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने किसी 'कायराना हरकत' की कोशिश की तो भारत की सशस्त्र सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कठोरता से जवाब दिया जाएगा। सेना प्रमुख ने यह बात रीवा सैनिक स्कूल दौरे के समय कही, जहां उन्होंने और वर्तमान नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कभी एक साथ पढ़ाई की थी।
सैनिक स्कूल रीवा और नेशनल डिफेंस अकैडमी में बैचमेट रह चुके द्विवेदी और त्रिपाठी शुक्रवार को एक विशेष समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपने स्कूल में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जनरल द्विवेदी...









