Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

MP: उज्जैन में चल रही थी बच्चों की शादी की तैयारी, 8 दिन पहले समधन को ले भागा समधी

उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) में हैरान करने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़का और लड़की की शादी (Boy and Girl Marriage) की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शादी से 8 दिन पहले 45 साल की समधन (Samadhan) 50 साल के समधी (Samadhi) के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों की शादी सगाई की बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। परिवार वालों ने कई जगह उनकी तलाश की। जब दोनों नहीं मिले तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।


पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू की। पुलिस महिला को बरामद कर थाने लेकर पहुंची। महिला ने घर जाने से इनकार करते हुए समधी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने महिला को काफी समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी और समधी के गांव चली गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं और यह व्यक्तिगत मामला है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती।


उज्जैन के बड़नगर के ऊंटवासा की रहने वाली महिला 8 दिन से घर से गायब थी। रिश्तेदारों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में महिला को गुरुवार को थाने लाया गया। थाने में जब महिला ने बताया तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।


महिल के बड़े बेटे की शादी चिकली के रहने वाले किसान की बेटी से तय हुई थी। दोनों की सगाई और शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे की मां का प्रेम प्रसंग दुल्हन के पिता से शुरू हो गया। अपने बच्चों की सगाई होने से पहले महिला ने अपने पति को छोड़कर होने वाली समधी के साथ घर से भागने का निर्णय लिया। करीब 8 दिन तक दोनों घर से लापता रहे।


मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों की शादी की बात के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। बच्चों की शादी से पहले ही दोनों घर से भाग गए। पुलिस में शिकायत के बाद समधन को ढूंढ कर लाया गया। महिला ने थाने में भी अपने घर लौटने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी समधी के साथ चिकली गांव चली गई। गांव में इस घटना का पता चलते ही यह चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों में बात हो रही है कि लड़के लड़की की शादी का अब क्या होगा?


पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ में पता चला है कि लड़की की सगाई चिकली गांव में हो चुकी है। दोनों परिवारों में शादी की बात चल रही थी। इस दौरान महिला की समधी से बात होती रहती थी। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया और महिला ने अपने पति को छोड़कर भाग जाने का निर्णय लिया। महिला ने घर लौटने से किया इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *