इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में रेबीज का प्रकोप, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी दवाएं
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश टिमोर लेस्ते (Southeast Asian country Timor Leste) इन दिनों रेबीज (Rabies.) के प्रकोप से जूझ रहा है। ऐसे में भारत (India) ने अपने विश्व बंधुत्व के कर्तव्य को निभाते हुए यहां पर रेबीज वैक्सीन और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (Rabies vaccine and rabies immunoglobulin) की मदद भेजी है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक भारत ने टिमोर लेस्टे के लोगों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीन की करीब 10 हजार खुराकें और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की करीब 2 हजार शीशीयां भेजी हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर डाले एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "भारत ने प्रकोप से निपटने में सहायता के लिए टिमोर-लेस्टे को रेबीज वैक्सीन की 10,000 खुराकें और रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की 2,000 शीशियों की एक तत्काल खेप भेज...









