MP: बैतूल जिले के मुलताई में RSS प्रचारक के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव… भारी पुलिस तैनात
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) के मुलताई (Multai) में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक (Rashtriya Swayamsevak Sangh- RSS Pracharak) के साथ हुई मारपीट के बाद शहर में तनाव फैल गया। मारपीट की यह वारदात धर्म विशेष के कुछ लोगों ने की, जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने मुस्लिम मोहल्ले में घुसकर दुकानों में तोड़फोड़ भी की, जिससे हालात बिगड़ गए। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। जिससे शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरुआत संघ प्रचारक को बाइक से कट मारने के बाद हुई थी, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी युवकों ने मारपीट कर दी।
जिला प्रचारक यादव के साथ हुई मारपीटप्राप्त जानकारी के अनुसार गु...









