MP के पेंच टाइगर रिजर्व में बढ़ा बांघों का कुनबा… बाघिन जुगनी ने 3 शावकों को दिया जन्म
सिवनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी (Seoni) के पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) से एक खुशखबरी सामने आई है. जुगनी नाम की बाघिन (Tigress Jugni) ने तीन शावकों (Birth Three Cubs) को जन्म दिया है. बुधवार शाम सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों ने बाघिन और उसके छोटे शावकों को घूमते हुए देखा. उन्होंने इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में दिख रहा है कि बाघिन एक शावक को मुंह से उठाकर आगे ले जा रही है और दो शावक उसके साथ साथ चल रहे हैं।
पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि स्टाफ को भी बफर एरिया में बाघिन जुगनी अपने तीनों शावकों के साथ दिखी है. उन्होंने कहा कि बाघिन अभी अपने बच्चों को सुरक्षित जगहों पर ले जा रही है और ऐसे समय में उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों से बचाने की जरूरत होती है।
इसी वजह से रिजर्व प्रशासन ने बफर एरिया में होने वाली नाइ...









