Monday, September 7खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने वैंकट कल्याण निर्देशित अलौकिक थ्रिलर 'जटाधारा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। रहस्य, डर और पुरातन लोककथाओं की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म दर्शकों को एक गहरे, रोमांचक और रहस्यमय संसार में ले जाने वाली है। 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में होगी रिलीज इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि दिव्या खोसला कुमार एक विशेष भूमिका में होंगी। फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। काला जादू और श्राप की रहस्यमयी कहानी 'जटाधारा' की कहानी उस दुनिया की झलक दिखाती है जहां काला जादू सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक घातक शक्ति है जो इंसान के नियंत्रण से परे जाकर विनाश का कारण बनती है। यह कहानी भूली-बिसरी लोककथ...
‘थामा’ बनी दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म

‘थामा’ बनी दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म

मनोरंजन
दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश 'थामा' पर फिल्मी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता जगा दी थी और अब इसके बजट ने सबको हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार 'थामा' अब तक की सबसे महंगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है। 145 करोड़ का विशाल बजट रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर निर्माताओं ने लगभग 145 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें प्रिंट और प्रचार का खर्च भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वीएफएक्स कंपनियों ने फिल्म पर काम किया है, जिससे इसका विजुअल अनुभव हॉलीवुड जैसी क्वालिटी का होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक 'थामा' ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' को भी बजट के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'स्त्री 2' का कुल बजट लगभग 125 करोड़ रुपये था, जबकि 'थामा' की लागत उससे करीब 20 करोड़ ज्यादा...
रूस ने पकड़े गए 15 यूक्रेनी सैनिकों को सजा सुनाई

रूस ने पकड़े गए 15 यूक्रेनी सैनिकों को सजा सुनाई

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्‍को। दक्षिणी रूस की एक अदालत ने रूसी सेना द्वारा पकड़े गए 15 यूक्रेनी सैनिकों को आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहरातें हुए उन्हें 15 से 21 साल तक के कारावास की सजा सुनाई है। इस बीच यूक्रेन ने इस मुकदमे की निंदा करते हुए इसे पाखंड और अंतर्राष्ट्रीय कानूनाें का उल्लंघन बताया। मीडिया रिपाेर्टाें के मुताबिक ख्रोस्तोव-ऑन-डॉन की सैन्य अदालत ने शुक्रवार को 'ऐदर' बटालियन के 15 सैनिकाे को दाेषी ठहराते हुए 15 से 21 साल तक के कारावास की सजा सुनाई। रूस ने यूक्रेन की सेना काे एक आतंकवादी समूह घोषित किया है। यूक्रेनी युद्धबंदियों के खिलाफ मार्च के बाद से चलाया गया यह दूसरा सामूहिक मुकदमा है। इससे पहले कुलीन अज़ोव ब्रिगेड के 23 सैनिकाें को इसी तरह के आरोपों में दोषी ठहराया गया था। इस बीच यूक्रेन के मानवाधिकार दूत, दिमित्रो लुबिनेट्स ने 2023 में इस मुकदमें के शुरू हाेने पर इसे शर्मनाक करार दे...
भारतीय सेना प्रमुख से नेपाली सेना के उप प्रमुख ने की द्विपक्षीय वार्ता, स्थायी संबंधों पर जोर

भारतीय सेना प्रमुख से नेपाली सेना के उप प्रमुख ने की द्विपक्षीय वार्ता, स्थायी संबंधों पर जोर

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नई दिल्ली में 14 से 16 अक्टूबर तक हुए संयुक्त राष्ट्र मिशन में योगदान देने वाले देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन के बाद शुक्रवार को नेपाल के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप जंग केसी ने भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेपाली सेना की तरफ से इस मुलाकात को लेकर आज एक बयान में बताया गया है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पेशेवर संबंधों को और आगे ले जाने को लेकर बातचीत हुई है। नई दिल्ली स्थित सैन्य मुख्यालय में हुई इस बैठक के दौरान भारत और नेपाली सेना के बीच स्थायी संबंध पर जोर दिया गया। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने, संयुक्त प्रशिक्षण पहल को बढ़ाने और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बयान में कहा गया है कि यूएन पीस क...
ट्रंप और जेलेंस्की की वार्ता के बाद यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई

ट्रंप और जेलेंस्की की वार्ता के बाद यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराई

Uncategorized
वाशिंगटन/लंदन। यूरोपीय नेताओं ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ एक वर्चुअल कॉल में यूक्रेन के प्रति अपने दृढ़ समर्थन को दोहराया। ब्रिटेन के डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान में कहा कि यूरोपीय नेताओं ने रूसी आक्रामकता के बावजूद यूक्रेन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जताई। सीएनएन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा: यूक्रेन के लिए एक न्यायसंगत और स्थायी शांति ही इस युद्ध को हमेशा के लिए रोकने का एकमात्र तरीका है। प्रवक्ता ने बताया कि नाटो महासचिव मार्क रूट ने भी इस कॉल में हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि युद्धविराम से पहले और बाद में वे यूक्रेन का समर्थन कैसे कर सकते हैं, इस बारे में चर्चा जारी रहेगी। इससे पहले ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट...
किसान हमारी अर्थव्यवस्था की हैं रीढ़: मुख्यमंत्री डॉ यादव

किसान हमारी अर्थव्यवस्था की हैं रीढ़: मुख्यमंत्री डॉ यादव

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे किसान भाई ही मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। सरकार का हर निर्णय किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है। किसानो की भलाई के लिए हमारी सरकार हर जरूरी कदम उठायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव तरीके से किसानों की आय बढ़ाकर उनकी माली हालत मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। भावांतर योजना किसानों को खुले बाजार में फसलों की कीमतों के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा देती है। यह योजना किसान हित में सरकार की एक बड़ी पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में 'सोयाबीन पर भावांतर भुगतान के उपलक्ष्य में' आयोजित किसान आभार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सूखे खेत को अगर पानी दे दिया जाये, तो फसल सोना हो जाती है, हम प्रदेश के हर खेत तक पानी पहुंचायें...
खुद के घर की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खुद के घर की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपना घर हर किसी का सपना होता है। अपने घर की खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं होता। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 4 करोड़ से अधिक लोगों को उनका मकान बनाकर दिया है। प्रधानमंत्री का खुद का कोई घर नहीं है, लेकिन देश के सभी नागरिकों को मकान देना उन्होंने अपना लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नीमच के 348 परिवार अपने सालों पुराने सपने को हकीकत में बदलते देख रहे हैं। यह दिवाली उनके जीवन की सबसे सुंदर दीपावली बनकर आई है, क्योंकि इस बार सभी अपने घर में में दिवाली मनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से नगर पालिका नीमच द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत अफोर्डेबल हाऊसिंग प्रोजेक्ट के तहत निर्मित आवासों की सुंदर कॉलोनी का वर्चुअल लोकार्पण कर हितग्राहियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव न...
MP में झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से गई दो बच्चों की जान…. छतरपुर और खंडवा जिले की घटना

MP में झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से गई दो बच्चों की जान…. छतरपुर और खंडवा जिले की घटना

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। छत्तरपुर और खंडवा (Chhattarpur and Khandwa) से सामने आए इन मामलों के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों की बच्चों की मौत बंगाली डॉक्टर (Bengali Doctor) की वजह से हुई है। छत्तरपुर में 20 दिन के नवजात की मौत के बाद हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला। मासूम के परिजन, विशेषकर उसके चाचा, उसे बचाने के लिए मुंह से ऑक्सीजन देने की कोशिश करते रहे, लेकिन बच्चे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जानकारी के अनुसार, लखरावन गांव निवासी भारत अहिरवार के 20 दिन के भतीजे को हल्का बुखार और जुकाम था। गुरुवार सुबह बच्चे की मां इलाज के लिए कोटा इलाके में एक तथाकथित 'बंगाली डॉक्टर' के पास पहुंची। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवा लेने के तुरंत बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन बच्चे को पहले एक निज...
बांग्लादेश में सालभर बाद फिर सड़कों पर उतरे लोग… यूनुस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू

बांग्लादेश में सालभर बाद फिर सड़कों पर उतरे लोग… यूनुस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। पूर्वी पड़ोसी देश बांग्लादेश (Eastern Neighbour Bangladesh) में सालभर के बाद एक बार फिर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जिन लोगों ने पिछले साल शेख हसीना सरकार (Sheikh Hasina government) के खिलाफ आंदोलन किया था, उन्हीं लोगों ने मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली कार्यवाहक सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। दरअसल, ये प्रदर्शनकारी अंतरिम सरकार के नए राजनीतिक चार्टर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उनकी पुलिस से महाभिड़ंत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए न सिर्फ उन पर आंसू गैस के गोले दागे बल्कि उन पर लाठियों की भी बौछार की है। शुक्रवार को अंतरिम सरकार के नए राजनीतिक चार्टर के विरोध में सैकड़ों लोग राजधानी ढाका में बांग्लादेश की संसद परिसर के बाहर जमा हो गए और वहां विरोध-प्रदर्शन करने लगे। थोड़ी ही देर बाद उन प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़पें शुरू हो गईं। पुलिस ने...
आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी… बीमारी के बहाने टलवाई मुकदमों की सुनवाई

आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी… बीमारी के बहाने टलवाई मुकदमों की सुनवाई

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) एक बार फिर बीमार हो गए हैं। उनकी बीमारी का हवाला देते हुए अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया, जिसके चलते आजम से जुड़े मुकदमों में सुनवाई गुरुवार को टल गई। भाजपा नेता और शहर विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam and) और आजम खान (Azam Khan) पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि इन्होंने सोची समझी साजिश के तहत अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड बनवाए और उनका इस्तेमाल किया। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता के स्थगन के चलते बहस नहीं हुई और सुनवाई टल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आजम खान को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर कर दी गई है। दूसरी ओर आज...