Wednesday, October 28खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

नेतन्याहू का राजनीतिक भविष्य संकट में, विश्वासघात जैसे कई आरोप?

नेतन्याहू का राजनीतिक भविष्य संकट में, विश्वासघात जैसे कई आरोप?

Uncategorized
तेलअवीव। नेतन्याहू पहली बार 1996 में प्रधानमंत्री चुने गए थे और अब यह उनका छठा कार्यकाल है। उन पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं, जो 2016 से जारी जांचों से संबंधित हैं। अब तीन मामले संख्याओं के आधार पर ज्ञात हैं- केस 1000, केस 2000 और केस 4000… इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने खिलाफ लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे में क्षमादान का अनुरोध किया है। इस कदम ने उनके आलोचकों के बीच खतरे की घंटी बजा दी है कि वह कानून के शासन को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं। एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल की वर्तमान 'सुरक्षा और राजनीतिक' स्थिति के कारण उनके लिए हफ्ते में कई बार अदालत में पेश होना असंभव है। इजरायली राष्ट्रपति से क्षमादान प्रदान करने का उनका अनुरोध वर्षों से चल रहे एक मामले में नवीनतम मोड़ मात्र है। इसका इजरायल की न्याय व्यवस्था और...
भव्य राम मंदिर बन चुका… अब बनाना है शक्तिशाली- सुंदर राष्ट्रीय मंदिरः मोहन भागवत

भव्य राम मंदिर बन चुका… अब बनाना है शक्तिशाली- सुंदर राष्ट्रीय मंदिरः मोहन भागवत

राष्ट्रीय
पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (Rashtriya Swayamsevak Sangh - RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) ने मंगलवार को कहाकि सबकी भलाई का प्रतीक भव्य राम मंदिर (Grand Ram Temple) अब बन चुका है। अब अगला कदम शानदार, शक्तिशाली और सुंदर राष्ट्रीय मंदिर बनाना है। मोहन भावगत यहां आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत कोथरूड के यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में आदित्य प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती स्वामी, आदित्य प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शंकर अभ्यंकर और अपर्णा अभ्यंकर शामिल हुए। डॉ. भागवत ने कहाकि संघ में कोई अहंकार या ज़िम्मेदारी की भावना नहीं है क्योंकि संघ समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करता है। उन्होंने कहाकि संघ पूरे समाज का संगठन चाहता है। एक एकजुट समाज ही देश को खुशहाल बना सकता है और एक मजबूत देश ...
टाटा ग्रुप ने इस साल BJP को दिया 757.6 करोड़ का चुनावी चंदा… कांग्रेस को मात्र 77 करोड़

टाटा ग्रुप ने इस साल BJP को दिया 757.6 करोड़ का चुनावी चंदा… कांग्रेस को मात्र 77 करोड़

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) रद्द होने के बावजूद 2024-25 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) को चुनावी चंदे का सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए विभिन्न इलेक्टोरल ट्रस्ट्स (Electoral Bond- ET) के योगदान रिपोर्टों से खुलासा हुआ है कि टाटा समूह नियंत्रित प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट (Tata Group Controlled Progressive Electoral Trust - PET) ने इस वित्त वर्ष में कुल 915 करोड़ रुपये में से लगभग 83% यानी 757.6 करोड़ रुपये सिर्फ BJP को दान किए। इसके मुकाबले कांग्रेस का हिस्सा मात्र 8.4% यानी 77.3 करोड़ रुपये रहा। इस ट्रस्ट ने 10-10 करोड़ रुपये तृणमूल कांग्रेस, वाईएसआर कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), बीजू जनता दल, भारत राष्ट्र समिति (BRS), जद(यू), डीएमके और एलजेपी (रामविलास) को भी दिए। रिपोर्ट बताती हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स को असंवैधा...
इमरान खान की जान को गंभीर खतरा.. बहन बोली- जेल में दी जा रही यातना.. आसिम मुनीर मानसिक बीमार

इमरान खान की जान को गंभीर खतरा.. बहन बोली- जेल में दी जा रही यातना.. आसिम मुनीर मानसिक बीमार

Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) और पीटीआई के संस्थापक (PTI Founder) इमरान खान (Imran Khan) ने मंगलवार को कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है। यह जानकारी उनकी बहन डॉ उजमा खान (Sister Dr. Uzma Khan) ने दी, जिन्होंने मंगलवार शाम को अदियाला जेल में अपने भाई से 20 मिनट तक मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पीटीआई की ओर से जारी बयान में इमरान खान के हवाले से कहा गया कि सैन्य प्रतिष्ठान ने उनके खिलाफ हर संभव हथकंडा अपनाया है और अब उनके पास इमरान खान की हत्या करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। डॉ उजमा खान ने बताया कि इमरान खान जिंदा तो हैं, लेकिन उन्हें लगातार मानसिक यातना दी जा रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इमरान खान को पूरी तरह एकांत कारावास में रखा गया है, जहां न बिजली है, न धूप आती है, न बढ़िया खाना, न साफ पीने का पानी, न कोई मेडिकल सुविधा और न ...
भारत की बड़ी उपलब्धि…. DRDO ने किया पायलट की जान बचाने वाले एस्केप सिस्टम का सफल ट्रायल

भारत की बड़ी उपलब्धि…. DRDO ने किया पायलट की जान बचाने वाले एस्केप सिस्टम का सफल ट्रायल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation- DRDO) का लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft) के आपातकालीन बचाव तंत्र (Emergency Rescue system) (एस्केप सिस्टम) का हाई-स्पीड रॉकेट स्लेड ट्रायल (High-speed Rocket sled trial) सफल रहा। यह परीक्षण चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड फैसिलिटी पर किया गया। ट्रायल में बचाव प्रणाली को ठीक 800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया गया, जो हवा में तेज उड़ते लड़ाकू विमान की स्थिति की नकल करता है। इस सफलता से भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनके पास स्वदेशी तकनीक से इस तरह के जटिल बचाव तंत्र का परीक्षण करने की क्षमता है। पायलट की जान बचाने वाले ट्रायल के दौरान तेजस लड़ाकू विमान के आगे के हिस्से को दो रॉकेट स्लेड पर रखकर कई रॉकेट मोटर्स की फायरिंग से सटीक ...
पूर्व क्रिकेटर बोले- इस उम्र में भी दमदार बल्लेबाज की तरह खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा

पूर्व क्रिकेटर बोले- इस उम्र में भी दमदार बल्लेबाज की तरह खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा

Uncategorized
नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस उम्र में भी एक दमदार बल्लेबाज की तरह खेल रहे हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपने भविष्य का फैसला खुद करने के हकदार हैं। ये बात टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर रहे मदन लाल (Former Cricketer Madan Lal) ने की है। कोहली और रोहित, दोनों T20I और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन अभी भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट (One Day International Cricket.) में एक्टिव हैं और 2027 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। इस पर सवालिया निशान जरूर है, लेकिन जिस तरह की फिटनेस और फॉर्म इन दोनों खिलाड़ियों के पास है, उससे लगता नहीं है कि कोई भी उन्हें ड्रॉप करने के बारे में सोचेगा। मदन लाल ने एशियन लेजेंड्स लीग सीजन 2 के मौके पर कहा, “यह उनका फैसला है, किसी और का नहीं। इसलिए (यह) वही होना चाहिए जो वे तय करत...
मप्र विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश, 13476.94 करोड़ रुपये का प्रावधान

मप्र विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश, 13476.94 करोड़ रुपये का प्रावधान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा सदन में वित्त वर्ष 2025–26 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान पेश किया है। इस पर गुरुवार, चार दिसंबर को 3:30 घंटे चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए दूसरे अनुपूरक बजट में कुल 13476 करोड़ 94 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसमें राजस्व मद में 8,448.57 करोड़ और पूंजीगत मद में 5,028.37 करोड़ शामिल हैं। सरकार ने इस अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचा, जल संसाधन और औद्योगिक निवेश जैसे अहम क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया है। दूसरे अनुपूरक बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग को 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान दिया गया है। पंचायत विभाग को पंद्रहवें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुसार 1,633 करोड़ रुपये के अनुदान का प्रावधान किया गया है। महिला एवं बाल...
मध्य प्रदेश में दो वर्ष में 7.31 लाख हैक्टेयर सिंचाई क्षेत्र का हुआ विस्तार

मध्य प्रदेश में दो वर्ष में 7.31 लाख हैक्टेयर सिंचाई क्षेत्र का हुआ विस्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
- मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन विभाग की समीक्षा, कहा- प्रदेश की सिंचाई क्षमता 100 लाख हैक्टयर तक बढ़ाएंगेभोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में गत दो वर्ष में 7.31 लाख हैक्टयर क्षेत्र में नई सिंचाई क्षमता विकसित हुई है। प्रदेश की सिंचाई क्षमता में वर्ष 2026 तक 8.44 लाख हैक्टयर की वृद्धि होगी। प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र 100 लाख हैक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल का प्रयोग कर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को विधानसभा समिति कक्ष में जल संसाधन विभाग और नर्मदा घाटी विकास विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पार्वती-काली-सिंध और चम्बल अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना, केन-बेतवा अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना की स्वीकृति और केंद्र सरकार के सहयोग को राज्य की महत्वपू...
मप्र के दमोह में अरंडी के बीज खाने से 30 बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

मप्र के दमोह में अरंडी के बीज खाने से 30 बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश, राज्य
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक के किशनगंज गांव में मंगलवार शाम स्कूल में खेलते समय कुछ बच्चों ने अरंडी के बीज खा लिए। इसके बाद घर लौटते ही बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। एक के बाद एक 30 बच्चे बीमार हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत सभी बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक बच्चे की मां जानकी पटेल ने बताया कि बच्चे मूंगफली जैसी दिखने वाली बीज खाने के बाद बीमार हुए। सभी बच्चों को ऑटो और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुनील जैन ने बताया कि फिलहाल बच्चों की हालत स्थिर है। कलेक्टर के निर्देश पर छह से अधिक डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू किया। जिला अस्पताल में डॉक्टर विक्रांत चौहान, डॉक्टर सोनू शर्मा और सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में सभी ...
मप्र विधानसभाः हंगामेदार रहा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, वीआईटी हिंसा पर विपक्ष का हंगामा

मप्र विधानसभाः हंगामेदार रहा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, वीआईटी हिंसा पर विपक्ष का हंगामा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को हंगामेदार रहा। सत्र के दौरान अतिवृष्टि और वीआईटी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा अनियमितताओं को लेकर की गई तोड़-फोड़ के मामले में विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इससे पहले कांग्रेस विधायक खेतों में फसलों की स्थिति को दर्शाती तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे। शून्यकाल की सूचनाएं पढ़ी जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित कर दी गई। दरअसल, लंच के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सीहोर जिले के वीआईटी विश्वविद्यालय में हुई मारपीट और आगजनी की घटना को लेकर विधायक दिनेश जैन ‘बोस’ ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि विश्वविद्यालय को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। विधायक जैन ने मजिस्ट्रेट जांच कराने और दोषियों पर सख...